रांची के ब्लेसिंग बैंक्वेट रिसोर्ट में पारंपरिक रीति-रिवाज से संपन्न हुआ विवाह समारोह
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : पोटका की अंचलाधिकारी निकिता बाला गुरुवार को वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर गईं। रांची स्थित ब्लेसिंग बैंक्वेट रिसोर्ट में उन्होंने गढ़वा निवासी झामुमो प्रवक्ता सह उच्च न्यायालय के सरकारी अधिवक्ता धीरज दूबे के साथ सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की। विवाह समारोह पूरे पारंपरिक रीति-रिवाज, वैदिक मंत्रोच्चार और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren स्वयं पहुंचकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया। इसके अलावा नगर विकास मंत्री Sudivya Kumar, पूर्व मंत्री Mithilesh Thakur, पोटका विधायक Sanjeev Sardar एवं सिल्ली विधायक Amit Kumar Mahato समेत कई राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक हस्तियां समारोह में शामिल हुईं।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस
शुभकामनाओं और पारंपरिक उत्सव से गूंजा समारोह स्थल
विवाह समारोह के दौरान बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और शुभचिंतक नवदंपति को आशीर्वाद देने पहुंचे। पूरे बैंक्वेट परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था, जहां पारंपरिक संगीत और वैवाहिक रस्मों के बीच उल्लास का माहौल बना रहा। समारोह के बाद आयोजित स्वरुचि भोज में सैकड़ों अतिथियों ने हिस्सा लिया और नवदंपति के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। पोटका एवं आसपास के क्षेत्रों में भी सीओ निकिता बाला के विवाह को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सोशल मीडिया पर लगातार शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा और लोगों ने उनके नए जीवन के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।























