डालसा की ओर से स्कूली छात्रों के बीच चलाया गया जागरूकता अभियान
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : District Legal Services Authority Jamshedpur द्वारा नालसा एवं झालसा के निर्देश पर गोलमुरी स्थित Netaji Subhash Chandra Bose Residential School में स्कूली बच्चों के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डालसा पीएलवी सदस्यों ने बच्चों को उनके मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही गुड टच और बैड टच, बाल विवाह, बाल श्रम, पोक्सो एक्ट, डायन प्रथा, मानव तस्करी तथा नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। पीएलवी सदस्यों ने बच्चों को बताया कि कानून की जानकारी उन्हें अपने अधिकारों की रक्षा करने और समाज में जागरूक नागरिक बनने में मदद करती है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोना देवी विश्वविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण अभियान, लगाए गए फलदार पौधे
साकची बाजार में न्याय रथ के माध्यम से चलाया गया जागरुकता अभियान
विद्यालय में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद डालसा की टीम ने न्याय रथ के माध्यम से साकची बाजार क्षेत्र में भी विधिक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान आम लोगों को विभिन्न कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अभियान में शामिल पीएलवी दिलीप जायसवाल, नागेंद्र कुमार, आशीष प्रजापति, सुनीता झा, सुनीता कुमारी, रीना तिवारी, परशीश मरांडी, जोबा रानी बास्के और दीपक समेत अन्य सदस्यों ने लोगों को कानूनी सहायता सेवाओं के बारे में जागरूक किया। टीम ने कहा कि समाज के हर वर्ग तक विधिक जानकारी पहुंचाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है।























