Share

Jamshedpur : टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से जमशेदपुर इम्पैक्ट क्लस्टर का समर कैंप 2026 शुरू

  • 14 केंद्रों पर चल रहे निःशुल्क कैंप में 2800 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा
  • फुटबॉल से लेकर मार्शल आर्ट्स तक कई गतिविधियों में दिख रहा उत्साह
  • सुबह और शाम दोनों सत्रों में चल रहा प्रशिक्षण, सामुदायिक सहभागिता पर जोर
  • समावेशी खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल जारी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : Tata Steel Foundation के सहयोग से जमशेदपुर इम्पैक्ट क्लस्टर द्वारा समर कैंप 2026 का शुभारंभ किया गया है। यह कैंप 20 मई से 5 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। शहर के 14 विभिन्न केंद्रों पर चल रहे इस कैंप को पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है, ताकि समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। इस वर्ष समर कैंप में लगभग 2,800 प्रतिभागी उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें बच्चे, युवा और 7 वर्ष से लेकर 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हैं। आयोजकों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य खेल, फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। साथ ही यह कार्यक्रम सामुदायिक सहभागिता और सामाजिक जुड़ाव को भी मजबूत करने का कार्य कर रहा है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भीषण गर्मी में ट्रैफिक पुलिस के लिए मददगार बनी डालसा टीम, ठंडा जल और ओआरएस का वितरण

खेल और फिटनेस के जरिए युवाओं को मिल रहा नया मंच

समर कैंप में प्रतिभागियों के लिए विभिन्न खेल और फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें फुटबॉल, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, क्रिकेट और एथलेटिक्स जैसी खेल विधाओं के साथ-साथ कराटे, ताइक्वांडो, हापकिडो और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) का प्रशिक्षण भी शामिल है। इसके अलावा योग और जुम्बा जैसी फिटनेस गतिविधियों में भी बड़ी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे हैं। तीरंदाजी, पावरलिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग और बेंच प्रेस जैसी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग गतिविधियों के लिए भी विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष पहली बार तीरंदाजी और एथलेटिक्स को कैंप में शामिल किया गया है, जिसे विद्यार्थियों और युवाओं का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : लाल बहादुर शास्त्री प्लस टू उच्च विद्यालय में पांच नए क्लासरूम निर्माण कार्य का शिलान्यास

नई खेल गतिविधियों से प्रतिभागियों में बढ़ा उत्साह

प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कैंप का संचालन सुबह और शाम दोनों समय किया जा रहा है, ताकि विभिन्न आयु वर्ग के लोग आसानी से इसमें भाग ले सकें। वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष फिटनेस सत्रों का आयोजन भी किया गया है। आयोजकों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से यह समर कैंप प्रतिभाओं को निखारने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। टाटा स्टील फाउंडेशन और जमशेदपुर इम्पैक्ट क्लस्टर की यह पहल जमीनी स्तर पर खेलों के विकास और समावेशी सामुदायिक सहभागिता को लगातार मजबूत कर रही है। स्थानीय लोगों ने भी इस आयोजन की सराहना की है।

Leave a Comment

Jamshedpur : भीषण गर्मी में ट्रैफिक पुलिस के लिए मददगार बनी डालसा टीम, ठंडा जल और ओआरएस का वितरण

90 दिवसीय जागरूकता अभियान के दौरान पीएलवी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए पुलिसकर्मियों की बढ़ाई हौसला अफजाई जागरूकता

  • 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के दौरान पीएलवी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए पुलिसकर्मियों की बढ़ाई हौसला अफजाई
  • जागरूकता अभियान के जरिए लोगों तक पहुंच रही कानूनी जानकारी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा चलाए जा रहे 90 दिवसीय सघन जागरूकता अभियान के तहत भीषण गर्मी और तपती धूप में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बीच गुरुवार को ठंडा जल और ओआरएस घोल पैकेट का वितरण किया गया। डालसा के पीएलवी न्याय रथ के माध्यम से चलाए जा रहे इस अभियान में मानवता और जनसेवा का संदेश भी दिया जा रहा है। डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पीएलवी नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायशवाल, संजय तिवारी, मनोज महतो और बालेश्वर दास ने साकची शीतला मंदिर, आमबगान, साकची गोलचक्कर, साकची थाना, बिष्टुपुर और सोनारी सहित कई स्थानों पर ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ठंडा जल और ओआरएस पैकेट वितरित किया। इस पहल की ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने सराहना करते हुए डालसा टीम के प्रति आभार जताया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : लाल बहादुर शास्त्री प्लस टू उच्च विद्यालय में पांच नए क्लासरूम निर्माण कार्य का शिलान्यास

कानूनी जागरूकता के साथ लोगों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

डालसा टीम ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल राहत पहुंचाना ही नहीं, बल्कि आम लोगों को कानून और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी है। अभियान के दौरान नागरिकों को मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, सीनियर सिटीजन एक्ट, पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, दुर्घटना क्लेम, आपदा राहत और नशा उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। पीएलवी सदस्यों ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय से संपर्क करें, जहां उन्हें नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अभियान के दौरान लोगों ने डालसा की इस पहल की सराहना की।

Baharagoda : लाल बहादुर शास्त्री प्लस टू उच्च विद्यालय में पांच नए क्लासरूम निर्माण कार्य का शिलान्यास

विधायक समीर मोहंती ने नारियल फोड़कर किया शुभारंभ, विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद साइकिल स्टैंड और स्वतंत्र भवन

  • विधायक समीर मोहंती ने नारियल फोड़कर किया शुभारंभ, विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद
  • साइकिल स्टैंड और स्वतंत्र भवन निर्माण का भी मिला आश्वासन
  • ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा विकास को मिल रही नई गति

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की खेडुआ पंचायत अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री प्लस टू उच्च विद्यालय जयपूरा में पांच नए वर्ग कक्ष भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को विधायक Sameer Mohanty ने पारंपरिक रूप से नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि नए क्लासरूम बनने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और विद्यालय का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि बढ़ती छात्र संख्या को देखते हुए अतिरिक्त वर्ग कक्षों की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा +2 उच्च विद्यालय के शताब्दी समारोह की तैयारी शुरू, 24 मई को होगी अहम बैठक

विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में साइकिल स्टैंड निर्माण की मांग विधायक के समक्ष रखी। इस पर विधायक समीर मोहंती ने जिला उपायुक्त को आवश्यक निर्देश देने की बात कही और भरोसा दिलाया कि जल्द ही विद्यालय को प्लस टू के लिए स्वतंत्र भवन की सौगात भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। शिलान्यास कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष आशीत मिश्रा, मुखिया सुलेखा सिंह, नव कुंवर, गणेश मुंडा, जादूपति राणा, नरेश मंडल, बिसु ओझा, दीपक महापात्र, सुनील सिंह, लाल मोहन मुर्मू, अनु राणा, जीतेन्द्र ओझा, टटन पाल और अभिजीत दास समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Baharagoda : बहरागोड़ा +2 उच्च विद्यालय के शताब्दी समारोह की तैयारी शुरू, 24 मई को होगी अहम बैठक

100 वर्ष पूरे होने पर भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने जुटेंगे पूर्व छात्र और विद्यालय परिवार समारोह समिति गठन

  • 100 वर्ष पूरे होने पर भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने जुटेंगे पूर्व छात्र और विद्यालय परिवार
  • समारोह समिति गठन और स्मारिका प्रकाशन पर होगी चर्चा
  • पूर्व छात्रों से समारोह में सक्रिय भागीदारी की अपील

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल +2 उच्च विद्यालय बहरागोड़ा के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी समारोह को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में आगामी 24 मई 2026 को शाम 5 बजे विद्यालय परिसर में पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमलेश सीट ने देश-विदेश में रह रहे पूर्व छात्रों सहित सभी संबंधित लोगों से इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का शताब्दी वर्ष पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है और इसे उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाने की योजना बनाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : जगन्नाथपुर कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

शताब्दी समारोह को लेकर विद्यालय में बढ़ी उत्सुकता

प्रधानाध्यापक कमलेश सीट ने बताया कि बैठक में शताब्दी समारोह के सफल आयोजन के लिए ‘शताब्दी समारोह समिति’ के गठन पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालय के 100 वर्षों के गौरवशाली इतिहास, पूर्व शिक्षकों, मेधावी छात्रों और संस्थान के योगदान को समर्पित एक विशेष स्मारिका प्रकाशित करने की योजना पर भी चर्चा होगी। बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के आयोजन की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। विद्यालय परिवार का उद्देश्य शताब्दी समारोह को ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बनाना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस गौरवशाली परंपरा से जुड़ सकें।

Chaibasa : जगन्नाथपुर कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

जेबी लाइव, रिपोर्टर चाईबासा : जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

जेबी लाइव, रिपोर्टर

चाईबासा : जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) Sonaram Sinku ने की। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए सोनाराम सिंकु ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता और देश को 21वीं सदी की दिशा देने वाले दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज व्यवस्था, शिक्षा और युवाओं को सशक्त बनाने के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया, जिसे देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के विचार आज भी युवाओं और देश निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इसे भी पढ़ें : Gua : बड़ाजामदा में गहराया जल संकट, चार महीने से सूखी पड़ी जलापूर्ति व्यवस्था

कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के योगदान को किया याद

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के देश निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरू, वरिष्ठ कांग्रेसी विपिन सिंकु, आफताब आलम, रंजन गोप, मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रधान, मकर ध्वज सरदार, क्रांति तिरिया, बबलू गोप, संजय गोप, संतोष नाग मुंडा, लोकनाथ पान, हरीश पान, सरफराज आलम, विजय नायक, रोशन पान, रंजीत गगराई और प्रकाश गोप समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में जगन्नाथपुर और नोवामुंडी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने भी अपने विचार रखे और राजीव गांधी के कार्यों को देशहित में महत्वपूर्ण बताया।

Gua : बड़ाजामदा में गहराया जल संकट, चार महीने से सूखी पड़ी जलापूर्ति व्यवस्था

फुटबॉल मैदान और काली मंदिर क्षेत्र के लोग बूंद-बूंद पानी को मोहताज, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश मरम्मत के नाम पर

  • फुटबॉल मैदान और काली मंदिर क्षेत्र के लोग बूंद-बूंद पानी को मोहताज, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश
  • मरम्मत के नाम पर वसूली का आरोप, पंचायत व्यवस्था पर उठे सवाल
  • महिलाओं और बच्चों को दूर से लाना पड़ रहा पानी
  • जल संकट को लेकर आंदोलन की तैयारी में ग्रामीण

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : पश्चिम सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराता जा रहा है। फुटबॉल मैदान और काली मंदिर एरिया के आसपास रहने वाले सैकड़ों परिवार पिछले करीब चार महीनों से जलमीनार से होने वाली पानी आपूर्ति से वंचित हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों को रोजाना पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत प्रतिनिधि और संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या को लेकर पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं। वार्ड नंबर 7, 8, 9 और 10 में जलापूर्ति पूरी तरह बंद है, जबकि अन्य क्षेत्रों में नियमित पानी की सप्लाई जारी है। इससे प्रभावित इलाकों के लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि 15 मार्च को मुखिया पार्वती देवी को लिखित आवेदन देकर समस्या के समाधान की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा पुलिस की तत्परता से तीन लापता बच्चों का सकुशल रेस्क्यू

पानी संकट से ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें

स्थानीय निवासी मदन गुप्ता ने पंचायत व्यवस्था और जलापूर्ति तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि हर बार अलग-अलग बहाने बनाकर लोगों को गुमराह किया जाता है। कभी पाइप फटने की बात कही जाती है तो कभी वाल्व खराब होने का हवाला दिया जाता है। उन्होंने बताया कि जिस पाइप की मरम्मत की बात अधिकारियों द्वारा कही जा रही थी, उसे बालाजी कंपनी ने महीनों पहले ही ठीक कर दिया था, इसके बावजूद आज तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि मरम्मत कार्य के नाम पर लोगों से पैसे वसूले गए। मदन गुप्ता के अनुसार उन्होंने स्वयं पांच हजार रुपये मरम्मत कार्य के लिए दिए थे, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। इससे लोगों के बीच पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : जादूगोड़ा में शुरू हुआ जनगणना सर्वे, ग्रामीणों को जागरूक करने में जुटे शिक्षक

जलापूर्ति ठप होने से पंचायत पर बढ़ा दबाव

भीषण गर्मी के कारण जल संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों की महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज इलाकों से पानी लाना पड़ रहा है। कई परिवार निजी टैंकर और अन्य साधनों से पानी खरीदने को मजबूर हैं, जिससे गरीब और मजदूर वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर बंद पड़ी जलापूर्ति व्यवस्था को शुरू कराने, मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी जैसी बुनियादी सुविधा से महीनों तक वंचित रहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और प्रशासन को इस दिशा में तत्काल कदम उठाने चाहिए।

Gua : गुवा पुलिस की तत्परता से तीन लापता बच्चों का सकुशल रेस्क्यू

हिरजीहाटिंग क्षेत्र में भटकते मिले बच्चे, पुलिस ने परिजनों को सुरक्षित सौंपा 15 मई से लापता था दर्शना चाम्पिया, दोस्तों

  • हिरजीहाटिंग क्षेत्र में भटकते मिले बच्चे, पुलिस ने परिजनों को सुरक्षित सौंपा
  • 15 मई से लापता था दर्शना चाम्पिया, दोस्तों के साथ निकला था खेलने
  • लगातार अभियान चलाकर पुलिस ने बच्चों को खोज निकाला
  • समय रहते कार्रवाई से परिवारों में लौटी खुशी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र से लापता हुए तीन बच्चों को गुवा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुरुवार सुबह सकुशल बरामद कर लिया। तीनों बच्चे हिरजीहाटिंग क्षेत्र में भटकते हुए मिले, जिसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत उन्हें अपने संरक्षण में लेकर गुवा थाना पहुंचाया। बाद में बच्चों के माता-पिता को थाना बुलाकर सभी बच्चों को सुरक्षित उनके हवाले कर दिया गया। बच्चों के सकुशल मिलने की खबर से परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस पूरे मामले में गुवा पुलिस की सक्रियता और लगातार की गई खोजबीन की सराहना की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : जादूगोड़ा में शुरू हुआ जनगणना सर्वे, ग्रामीणों को जागरूक करने में जुटे शिक्षक

पुलिस की सक्रियता से टला बड़ा हादसा

जानकारी के अनुसार गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव निवासी सुकरा चाम्पिया का 13 वर्षीय पुत्र दर्शना चाम्पिया बीते 15 मई से लापता था। परिजनों ने बताया कि दर्शना गुवासाई स्कूल से पढ़ाई कर दोपहर में घर लौटा था। खाना खाने के बाद वह अपने दो दोस्तों के साथ खेलने के लिए बाहर निकला, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आया। इसके बाद परिवार वालों की चिंता बढ़ गई और गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू की गई। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी पूछताछ की गई, लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला। बाद में पता चला कि दर्शना के साथ खेलने गए उसके दोनों दोस्त भी उसी दिन से गायब हैं। घटना के बाद गांव में भय और चिंता का माहौल बन गया था।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : राखा माइंस स्टेशन पर ट्रेन हादसे में करीम सिटी कॉलेज के छात्र वरुण महतो की मौत

बच्चों के लापता होने से गांव में फैली थी दहशत

मामले की सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस हरकत में आ गई और लगातार जांच व खोजबीन अभियान चलाया गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश तेज करते हुए गुरुवार सुबह हिरजीहाटिंग इलाके में तीनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया। बच्चों को थाना लाकर पूछताछ की गई और फिर उनके परिजनों को सूचना दी गई। अपने बच्चों को सुरक्षित देखकर परिवार वालों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। परिजनों ने गुवा पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने भी पुलिस के इस कार्य को सराहनीय बताया है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top