Share

Baharagoda : लाल बहादुर शास्त्री प्लस टू उच्च विद्यालय में पांच नए क्लासरूम निर्माण कार्य का शिलान्यास

  • विधायक समीर मोहंती ने नारियल फोड़कर किया शुभारंभ, विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद
  • साइकिल स्टैंड और स्वतंत्र भवन निर्माण का भी मिला आश्वासन
  • ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा विकास को मिल रही नई गति

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की खेडुआ पंचायत अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री प्लस टू उच्च विद्यालय जयपूरा में पांच नए वर्ग कक्ष भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को विधायक Sameer Mohanty ने पारंपरिक रूप से नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि नए क्लासरूम बनने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और विद्यालय का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि बढ़ती छात्र संख्या को देखते हुए अतिरिक्त वर्ग कक्षों की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा +2 उच्च विद्यालय के शताब्दी समारोह की तैयारी शुरू, 24 मई को होगी अहम बैठक

विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में साइकिल स्टैंड निर्माण की मांग विधायक के समक्ष रखी। इस पर विधायक समीर मोहंती ने जिला उपायुक्त को आवश्यक निर्देश देने की बात कही और भरोसा दिलाया कि जल्द ही विद्यालय को प्लस टू के लिए स्वतंत्र भवन की सौगात भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। शिलान्यास कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष आशीत मिश्रा, मुखिया सुलेखा सिंह, नव कुंवर, गणेश मुंडा, जादूपति राणा, नरेश मंडल, बिसु ओझा, दीपक महापात्र, सुनील सिंह, लाल मोहन मुर्मू, अनु राणा, जीतेन्द्र ओझा, टटन पाल और अभिजीत दास समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Chaibasa : जगन्नाथपुर कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

जेबी लाइव, रिपोर्टर चाईबासा : जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

जेबी लाइव, रिपोर्टर

चाईबासा : जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) Sonaram Sinku ने की। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए सोनाराम सिंकु ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता और देश को 21वीं सदी की दिशा देने वाले दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज व्यवस्था, शिक्षा और युवाओं को सशक्त बनाने के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया, जिसे देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के विचार आज भी युवाओं और देश निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इसे भी पढ़ें : Gua : बड़ाजामदा में गहराया जल संकट, चार महीने से सूखी पड़ी जलापूर्ति व्यवस्था

कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के योगदान को किया याद

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के देश निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरू, वरिष्ठ कांग्रेसी विपिन सिंकु, आफताब आलम, रंजन गोप, मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रधान, मकर ध्वज सरदार, क्रांति तिरिया, बबलू गोप, संजय गोप, संतोष नाग मुंडा, लोकनाथ पान, हरीश पान, सरफराज आलम, विजय नायक, रोशन पान, रंजीत गगराई और प्रकाश गोप समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में जगन्नाथपुर और नोवामुंडी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने भी अपने विचार रखे और राजीव गांधी के कार्यों को देशहित में महत्वपूर्ण बताया।

Gua : बड़ाजामदा में गहराया जल संकट, चार महीने से सूखी पड़ी जलापूर्ति व्यवस्था

फुटबॉल मैदान और काली मंदिर क्षेत्र के लोग बूंद-बूंद पानी को मोहताज, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश मरम्मत के नाम पर

  • फुटबॉल मैदान और काली मंदिर क्षेत्र के लोग बूंद-बूंद पानी को मोहताज, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश
  • मरम्मत के नाम पर वसूली का आरोप, पंचायत व्यवस्था पर उठे सवाल
  • महिलाओं और बच्चों को दूर से लाना पड़ रहा पानी
  • जल संकट को लेकर आंदोलन की तैयारी में ग्रामीण

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : पश्चिम सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराता जा रहा है। फुटबॉल मैदान और काली मंदिर एरिया के आसपास रहने वाले सैकड़ों परिवार पिछले करीब चार महीनों से जलमीनार से होने वाली पानी आपूर्ति से वंचित हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों को रोजाना पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत प्रतिनिधि और संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या को लेकर पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं। वार्ड नंबर 7, 8, 9 और 10 में जलापूर्ति पूरी तरह बंद है, जबकि अन्य क्षेत्रों में नियमित पानी की सप्लाई जारी है। इससे प्रभावित इलाकों के लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि 15 मार्च को मुखिया पार्वती देवी को लिखित आवेदन देकर समस्या के समाधान की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा पुलिस की तत्परता से तीन लापता बच्चों का सकुशल रेस्क्यू

पानी संकट से ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें

स्थानीय निवासी मदन गुप्ता ने पंचायत व्यवस्था और जलापूर्ति तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि हर बार अलग-अलग बहाने बनाकर लोगों को गुमराह किया जाता है। कभी पाइप फटने की बात कही जाती है तो कभी वाल्व खराब होने का हवाला दिया जाता है। उन्होंने बताया कि जिस पाइप की मरम्मत की बात अधिकारियों द्वारा कही जा रही थी, उसे बालाजी कंपनी ने महीनों पहले ही ठीक कर दिया था, इसके बावजूद आज तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि मरम्मत कार्य के नाम पर लोगों से पैसे वसूले गए। मदन गुप्ता के अनुसार उन्होंने स्वयं पांच हजार रुपये मरम्मत कार्य के लिए दिए थे, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। इससे लोगों के बीच पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : जादूगोड़ा में शुरू हुआ जनगणना सर्वे, ग्रामीणों को जागरूक करने में जुटे शिक्षक

जलापूर्ति ठप होने से पंचायत पर बढ़ा दबाव

भीषण गर्मी के कारण जल संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों की महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज इलाकों से पानी लाना पड़ रहा है। कई परिवार निजी टैंकर और अन्य साधनों से पानी खरीदने को मजबूर हैं, जिससे गरीब और मजदूर वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर बंद पड़ी जलापूर्ति व्यवस्था को शुरू कराने, मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी जैसी बुनियादी सुविधा से महीनों तक वंचित रहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और प्रशासन को इस दिशा में तत्काल कदम उठाने चाहिए।

Gua : गुवा पुलिस की तत्परता से तीन लापता बच्चों का सकुशल रेस्क्यू

हिरजीहाटिंग क्षेत्र में भटकते मिले बच्चे, पुलिस ने परिजनों को सुरक्षित सौंपा 15 मई से लापता था दर्शना चाम्पिया, दोस्तों

  • हिरजीहाटिंग क्षेत्र में भटकते मिले बच्चे, पुलिस ने परिजनों को सुरक्षित सौंपा
  • 15 मई से लापता था दर्शना चाम्पिया, दोस्तों के साथ निकला था खेलने
  • लगातार अभियान चलाकर पुलिस ने बच्चों को खोज निकाला
  • समय रहते कार्रवाई से परिवारों में लौटी खुशी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र से लापता हुए तीन बच्चों को गुवा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुरुवार सुबह सकुशल बरामद कर लिया। तीनों बच्चे हिरजीहाटिंग क्षेत्र में भटकते हुए मिले, जिसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत उन्हें अपने संरक्षण में लेकर गुवा थाना पहुंचाया। बाद में बच्चों के माता-पिता को थाना बुलाकर सभी बच्चों को सुरक्षित उनके हवाले कर दिया गया। बच्चों के सकुशल मिलने की खबर से परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस पूरे मामले में गुवा पुलिस की सक्रियता और लगातार की गई खोजबीन की सराहना की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : जादूगोड़ा में शुरू हुआ जनगणना सर्वे, ग्रामीणों को जागरूक करने में जुटे शिक्षक

पुलिस की सक्रियता से टला बड़ा हादसा

जानकारी के अनुसार गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव निवासी सुकरा चाम्पिया का 13 वर्षीय पुत्र दर्शना चाम्पिया बीते 15 मई से लापता था। परिजनों ने बताया कि दर्शना गुवासाई स्कूल से पढ़ाई कर दोपहर में घर लौटा था। खाना खाने के बाद वह अपने दो दोस्तों के साथ खेलने के लिए बाहर निकला, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आया। इसके बाद परिवार वालों की चिंता बढ़ गई और गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू की गई। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी पूछताछ की गई, लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला। बाद में पता चला कि दर्शना के साथ खेलने गए उसके दोनों दोस्त भी उसी दिन से गायब हैं। घटना के बाद गांव में भय और चिंता का माहौल बन गया था।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : राखा माइंस स्टेशन पर ट्रेन हादसे में करीम सिटी कॉलेज के छात्र वरुण महतो की मौत

बच्चों के लापता होने से गांव में फैली थी दहशत

मामले की सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस हरकत में आ गई और लगातार जांच व खोजबीन अभियान चलाया गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश तेज करते हुए गुरुवार सुबह हिरजीहाटिंग इलाके में तीनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया। बच्चों को थाना लाकर पूछताछ की गई और फिर उनके परिजनों को सूचना दी गई। अपने बच्चों को सुरक्षित देखकर परिवार वालों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। परिजनों ने गुवा पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने भी पुलिस के इस कार्य को सराहनीय बताया है।

Jadugoda : जादूगोड़ा में शुरू हुआ जनगणना सर्वे, ग्रामीणों को जागरूक करने में जुटे शिक्षक

धर्मडीह में घर-घर पहुंच रहे जनगणना कर्मी, बाहरी समझकर लोग जानकारी देने में कर रहे हिचकिचाहट 12 जुलाई तक चलेगा

  • धर्मडीह में घर-घर पहुंच रहे जनगणना कर्मी, बाहरी समझकर लोग जानकारी देने में कर रहे हिचकिचाहट
  • 12 जुलाई तक चलेगा अभियान, लोगों को भरोसे में लेने की चुनौती
  • गांवों में जनगणना को लेकर बढ़ाई जा रही जागरूकता

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा क्षेत्र में जनगणना कार्य को लेकर शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है और अब घर-घर जाकर सर्वे का काम शुरू हो गया है। बुधवार से धर्मडीह मुहल्ले में जनगणना कर्मी सह चापड़ी उत्क्रमित +2 हिन्दी उच्च विद्यालय के शिक्षक अविनाश मिश्रा ने सर्वे अभियान की शुरुआत की। इस दौरान कई ग्रामीण शुरुआत में उन्हें बाहरी व्यक्ति समझ बैठे और अपने परिवार तथा घर की जानकारी साझा करने में कोताही बरतते नजर आए। हालांकि बाद में जनगणना कार्य और उसके उद्देश्य की जानकारी देने पर लोगों ने सहयोग करना शुरू किया। पहले दिन धर्मडीह गांव के 15 घरों का सर्वे पूरा किया गया। सर्वे के दौरान परिवार के सदस्यों की संख्या, शिक्षा, रोजगार, आवास और अन्य सामाजिक जानकारी से जुड़े कुल 32 सवाल निर्धारित फॉर्मेट में दर्ज किए गए।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : राखा माइंस स्टेशन पर ट्रेन हादसे में करीम सिटी कॉलेज के छात्र वरुण महतो की मौत

जनगणना अभियान में लोगों से सहयोग की अपील

जनगणना कर्मी अविनाश मिश्रा ने बताया कि उन्हें स्कूल से करीब आठ किलोमीटर दूर धर्मडीह गांव में सर्वे की जिम्मेदारी मिली है। क्षेत्र के लोगों के लिए अनजान चेहरा होने के कारण शुरुआत में ग्रामीण खुलकर सहयोग नहीं कर रहे हैं। कई लोगों को समझाने और सरकारी प्रक्रिया की जानकारी देने के बाद वे अपने घरों का सर्वे कराने के लिए तैयार हुए। उन्होंने बताया कि जनगणना अभियान आगामी 12 जुलाई तक चलेगा और इस दौरान हर घर तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे सही जानकारी देकर जनगणना कार्य में सहयोग करें, ताकि सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की सटीक योजना बनाई जा सके।

Jadugoda : राखा माइंस स्टेशन पर ट्रेन हादसे में करीम सिटी कॉलेज के छात्र वरुण महतो की मौत

सुबह घर से निकले छात्र का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, परिवार में मातम घाटशिला जीआरपी ने शव

  • सुबह घर से निकले छात्र का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, परिवार में मातम
  • घाटशिला जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की
  • रेल हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जादूगोड़ा : करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के छात्र वरुण महतो (19) की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना जमशेदपुर-खड़गपुर रेलखंड स्थित राखा माइंस रेलवे स्टेशन के पास बुधवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। मृतक चांडिल थाना क्षेत्र के लेटेंमदा पंचायत अंतर्गत दारूदा टोला का निवासी था। उसके पिता का नाम धीरेंद्र नाथ महतो है। जानकारी के अनुसार वरुण बुधवार सुबह करीब पांच बजे घर से निकला था, लेकिन दोपहर में उसका शव राखा माइंस रेलवे स्टेशन के पास क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का एक सप्ताह में सत्यापन पूरा करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

कॉलेज छात्र की मौत से गांव में पसरा मातम

घटना की जानकारी मिलने के बाद घाटशिला जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल शव को जादूगोड़ा स्थित यूसीिल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को घाटशिला में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वरुण की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। करीम सिटी कॉलेज के छात्रों और स्थानीय लोगों ने घटना पर दुख जताया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Jamshedpur : मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का एक सप्ताह में सत्यापन पूरा करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

जिला समन्वय समिति की बैठक में डीसी ने विकास योजनाओं और लंबित कार्यों की समीक्षा की लंबित विकास कार्यों और

  • जिला समन्वय समिति की बैठक में डीसी ने विकास योजनाओं और लंबित कार्यों की समीक्षा की
  • लंबित विकास कार्यों और जन शिकायतों के निपटारे पर डीसी का सख्त निर्देश

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : राजीव रंजन ने समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और लंबित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत लाभुकों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही नॉन-डीबीटी खातों की जांच कर पात्र लाभुकों को शीघ्र राशि हस्तांतरित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अस्पतालों और विद्यालयों की आधारभूत संरचना मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। उपायुक्त ने सदर अस्पताल में रैम्प, प्रतीक्षागृह में शेड, हाई मास्ट लाइट और पार्किंग व्यवस्था सहित विभिन्न मरम्मत कार्यों में तेजी लाने को कहा।

इसे भी पढ़ें : Gua : बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन पर प्रशासन सख्त

बैठक में जिले के 50 विद्यालयों में चल रहे मरम्मत कार्य और 21 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने डुमरिया स्थित केजीबीवी में पेयजल व्यवस्था सुधारने तथा सभी स्कूली बच्चों के बैंक खाते खुलवाने के निर्देश दिए। आधारभूत संरचना से जुड़े मामलों में डिमना चौक पर ईएचटी लाइन की ऊंचाई बढ़ाने, एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए केबल स्थानांतरण, अवध डेंटल कॉलेज से बरसोल तक स्ट्रीट लाइट लगाने तथा फ्लाईओवर, अंडरपास और पुल-पुलिया निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा वन विभाग से लंबित एनओसी शीघ्र प्राप्त करने और सीपीजीआरएएमएस में लंबित 38 जन शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top