विधायक अमित महतो की मौजूदगी में बुजुर्ग महिला पंचु देवी ने किया शिलापट्ट का अनावरण
विकास कार्यों को गति देने पर सरकार का जोर
जेबी लाइव, रिपोर्टर
मुरी : सिल्ली प्रखंड अंतर्गत हाकेदाग पंचायत के हाकेदाग गांव में लगभग 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य उपकेन्द्र का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विधायक अमित महतो की उपस्थिति में बुजुर्ग महिला पंचु देवी के हाथों शिलापट्ट का अनावरण कराया गया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधा के इस नए केंद्र का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। निर्माण कार्य को तीन माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : जनसंघर्षों के पथप्रदर्शक थे कामरेड वास्ता सोरेन, द्वितीय पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
हाकेदाग में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा नया विस्तार
विधायक अमित महतो ने कहा कि क्षेत्र में जो भी छोटे-बड़े विकास कार्य शेष हैं, उन्हें भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा ताकि सभी लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार दबे-कुचले और शोषित वर्गों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए मंईयां सम्मान योजना सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ झामुमो कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।


























