Share

Chakradharpur : चक्रधरपुर में ब्राउन शुगर तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़, पांच तस्कर गिरफ्तार

  • 75 पुड़िया ब्राउन शुगर, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद, पुलिस नेटवर्क की जांच में जुटी
  • ब्राउन शुगर के साथ खरीदार भी पुलिस के हत्थे चढ़ा
  • 24 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों की गिरफ्तारी
  • सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने का भरोसा

जेबी लाइव, रिपोर्टर

चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में सक्रिय ब्राउन शुगर तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 8 जुलाई को दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए कुल पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 75 पुड़िया ब्राउन शुगर, एक मोटरसाइकिल तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में गांजा, ब्राउन शुगर और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी के निर्देशन में थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसने यह सफलता हासिल की।

इसे भी पढ़ें : Gua : बायोमेट्रिक अटेंडेंस विवाद पर CGIT कोर्ट में सुनवाई, सेल प्रबंधन की अनुपस्थिति पर अगली तिथि 6 अगस्त तय

पुराना बस्ती में छापेमारी कर तीन आरोपियों को दबोचा

पहली कार्रवाई चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 76/26 के तहत पुराना बस्ती क्षेत्र में की गई। पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास कर रहे शेखर सुमन साहु और शुभम वर्मण को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान शेखर सुमन साहु के पास से करीब 11.1 ग्राम ब्राउन शुगर की 40 पुड़िया तथा शुभम वर्मण के पास से करीब 2 ग्राम ब्राउन शुगर की 10 पुड़िया बरामद हुई। इसके अलावा एक मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त TVS Radeon मोटरसाइकिल (JH06N-4747) भी जब्त की गई। जांच के दौरान ब्राउन शुगर खरीदने पहुंचे आशीफ शेख उर्फ बंगला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार से जुड़े हुए थे।

इसे भी पढ़ें : Gua : नाबालिग को बाइक देना पड़ा महंगा, वाहन मालिक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

पोर्टरखोली में दूसरी कार्रवाई, दो और तस्कर गिरफ्तार

दूसरी कार्रवाई चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 77/26 के तहत पोर्टरखोली इलाके में की गई। यहां पुलिस ने अभिषेक प्रामाणिक उर्फ अण्डा और मुकेश राम रवि उर्फ बम्बा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभिषेक प्रामाणिक के पास से करीब 3.5 ग्राम ब्राउन शुगर की 24 पुड़िया तथा मुकेश राम रवि के पास से 0.15 ग्राम ब्राउन शुगर की एक पुड़िया बरामद हुई। दोनों के पास से मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पुलिस का मानना है कि ये आरोपी क्षेत्र में सक्रिय बड़े नेटवर्क का हिस्सा हैं और लंबे समय से युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने का काम कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने बांटे सर्टिफिकेट

संगठित नेटवर्क की जांच तेज, पुलिस ने मांगी जनता की मदद

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आपस में जुड़े हुए थे और चक्रधरपुर में संगठित तरीके से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का अवैध कारोबार चला रहे थे। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपियों में शेखर सुमन साहु, शुभम वर्मण, आशीफ शेख उर्फ बंगला, अभिषेक प्रामाणिक उर्फ अण्डा और मुकेश राम रवि उर्फ बम्बा शामिल हैं। छापेमारी दल में डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी, अवधेश कुमार, आकाश कुमार, रंजीत उरांव, राजकिशोर तिवारी, बिरबल चौबे, दिलीप कुमार, अजीत कुमार महतो, बागुन गुन्दुवा, सुधीर कुमार प्रधान और ऐरिक डुंगडुंग शामिल थे। पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने आम लोगों से मादक पदार्थों की तस्करी या अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना निकटतम थाना, डायल-112 अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Comment

Jamshedpur : राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर जमशेदपुर में रैली, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

साकची आम बागान से डीसी कार्यालय तक निकला प्रदर्शन मार्च, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन ज्ञापन के माध्यम से

  • साकची आम बागान से डीसी कार्यालय तक निकला प्रदर्शन मार्च, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन
  • ज्ञापन के माध्यम से मामले की गहन जांच की उठाई गई मांग

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जमशेदपुर में अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितता के आरोपों को लेकर गुरुवार को सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। वरिष्ठ समाजसेवी एवं झामुमो नेता बबन राय के नेतृत्व में साकची आम बागान से उपायुक्त कार्यालय तक एक विशाल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। रैली के दौरान भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और वानर सेना की वेशभूषा में शामिल प्रतिभागी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में नारे लगाए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। रैली शांतिपूर्ण तरीके से डीसी कार्यालय पहुंची, जहां प्रदर्शन के बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : गालूडीह में दिवंगत काशीनाथ महतो के परिजनों से मिले झामुमो नेता, हर जिम्मेदारी निभाने का दिया भरोसा

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग

उपायुक्त कार्यालय पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एक मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए, ताकि जांच प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी हो सके। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों और संभावित जिम्मेदार व्यक्तियों की गहन जांच आवश्यक है। उनका मत है कि केवल कुछ व्यक्तियों पर कार्रवाई कर देने से पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने नहीं आ सकती। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने मामले की व्यापक जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Ghatsila : गालूडीह में दिवंगत काशीनाथ महतो के परिजनों से मिले झामुमो नेता, हर जिम्मेदारी निभाने का दिया भरोसा

शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना, कठिन समय में साथ खड़े रहने का आश्वासन गोवा से पैतृक आवास तक पार्थिव

  • शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना, कठिन समय में साथ खड़े रहने का आश्वासन
  • गोवा से पैतृक आवास तक पार्थिव शरीर लाने में किया गया समन्वय

जेबी लाइव, रिपोर्टर

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के गालूडीह स्थित जोड़िसा गांव में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं ने दिवंगत काशीनाथ महतो के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। झामुमो के घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू के नेतृत्व में पहुंचे नेताओं ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि पार्टी परिवार के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ी रहेगी। नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय काशीनाथ महतो के श्राद्धकर्म सहित सभी सामाजिक और पारिवारिक दायित्वों में संगठन हरसंभव सहयोग करेगा। उन्होंने परिवार के सदस्यों को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की सलाह देते हुए कहा कि झामुमो परिवार उनके दुख में बराबर का सहभागी है। इस दौरान नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड को चालू कराने की हुंकार, इंटक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू ने निकाली बाइक रैली

पार्थिव शरीर को घर पहुंचाने में विधायक की पहल को सराहा

झामुमो नेताओं ने बताया कि स्वर्गीय काशीनाथ महतो गोवा स्थित एक मरीन इंजीनियरिंग संस्थान में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे और 3 जुलाई को उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अपने पीछे वे पत्नी और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। नेताओं ने कहा कि विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने इस कठिन घड़ी में परिवार का हरसंभव सहयोग किया। गोवा से पार्थिव शरीर को पैतृक आवास तक लाने के लिए आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पूरा कराने में उन्होंने उपायुक्त और संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही परिवार को शासन-प्रशासन की ओर से मिलने वाली सहायता और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कराने की दिशा में भी पहल जारी है। इस अवसर पर अशोक महतो, बाबलू हुसैन, देवलाल महतो, शेख बदरुद्दीन, अली युनुस, राजेश महतो सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ghatsila : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड को चालू कराने की हुंकार, इंटक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू ने निकाली बाइक रैली

मउभंडार से घाटशिला स्टेशन तक शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह स्थानीय रोजगार और औद्योगिक विकास के

  • मउभंडार से घाटशिला स्टेशन तक शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
  • स्थानीय रोजगार और औद्योगिक विकास के लिए उठाई आवाज
  • संतोषजनक पहल नहीं होने पर व्यापक आंदोलन का संकेत
  • राजनीतिक मुद्दों पर भी खुलकर बोले इंटक प्रदेश अध्यक्ष

जेबी लाइव, रिपोर्टर

घाटशिला : इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बार घाटशिला पहुंचे पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू का कांग्रेस और इंटक कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर मोभंडार अंबेडकर चौक से घाटशिला रेलवे स्टेशन तक विशाल बाइक रैली निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद सैकड़ों बाइक और वाहनों का काफिला विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेशन चौक पहुंचा। रास्ते में मोभंडार चौक, दाहीगोड़ा और अन्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से डॉ. बालमुचू का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार क्षेत्र में उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में विशेष उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में युवा भी रैली में शामिल हुए और संगठन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : कटवा में गांधी प्रतिमा विवाद पर भड़के युवा कांग्रेसी आफताब खान, बोले— ‘गांधी विचारों को मिटाया नहीं जा सकता’

एचसीएल को लेकर प्रबंधन के खिलाफ संघर्ष का ऐलान

रैली के बाद पत्रकारों से बातचीत में डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू ने कहा कि हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड वर्षों से अपनी पूरी क्षमता के अनुरूप संचालित नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि घाटशिला क्षेत्र की खदानों से आज भी तांबा अयस्क निकाला जा रहा है, लेकिन स्थानीय स्तर पर उत्पादन नहीं होने के कारण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और रोजगार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसरों से वंचित होना पड़ रहा है और उद्योग से जुड़ी आर्थिक गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं। डॉ. बालमुचू ने कहा कि घाटशिला की जनता अब इस स्थिति को स्वीकार करने के मूड में नहीं है और एचसीएल को पुनः सक्रिय करने की मांग लगातार तेज हो रही है।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : महात्मा गांधी के अपमान पर भड़के इंटक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू

प्रबंधन संग जल्द होगी बैठक, आंदोलन की दी चेतावनी

डॉ. बालमुचू ने बताया कि जल्द ही उनकी कंपनी प्रबंधन के साथ बैठक प्रस्तावित है, जिसमें एचसीएल को पूर्ण क्षमता के साथ संचालित करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि प्रबंधन की ओर से सकारात्मक और संतोषजनक पहल नहीं की गई, तो इंटक मजदूरों और स्थानीय जनता के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल उद्योग का मुद्दा नहीं, बल्कि क्षेत्र के हजारों परिवारों के रोजगार और भविष्य से जुड़ा विषय है। इसलिए संगठन इस मामले को गंभीरता से आगे बढ़ाएगा और आवश्यकता पड़ने पर बड़े स्तर पर जनांदोलन भी किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : स्व. केदार महतो की 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, पत्रकारिता और रंगमंच में योगदान को किया याद

गांधी प्रतिमा विवाद पर भी दी प्रतिक्रिया

पत्रकारों द्वारा पश्चिम बंगाल के कटवा में महात्मा गांधी की प्रतिमा के चेहरे पर काला कपड़ा लपेटे जाने की घटना पर पूछे गए सवाल के जवाब में डॉ. बालमुचू ने भाजपा की आलोचना की और कहा कि महात्मा गांधी के विचार देश की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। रैली में बरिष्ठ कार्यकर्त्ता तपोस चटर्जी, अब्दुल गफ्फार, फारूक शेख, मानस दास, शमशाद खान, संजय शाह, लक्ष्मण चंद्र बाग, समीर मदीना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस और इंटक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और युवाओं में नए उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

Ghatsila : कटवा में गांधी प्रतिमा विवाद पर भड़के युवा कांग्रेसी आफताब खान, बोले— ‘गांधी विचारों को मिटाया नहीं जा सकता’

राष्ट्रपिता के सम्मान से जुड़े मुद्दे पर जताई नाराजगी, कहा— गांधी केवल व्यक्ति नहीं, एक विचार हैं युवाओं को अवसर

  • राष्ट्रपिता के सम्मान से जुड़े मुद्दे पर जताई नाराजगी, कहा— गांधी केवल व्यक्ति नहीं, एक विचार हैं
  • युवाओं को अवसर देने के बजाय नफरत की राजनीति का आरोप
  • देश की गरिमा के अनुरूप नहीं हैं ऐसी घटनाएं : आफताब खान

जेबी लाइव, रिपोर्टर

घाटशिला : घाटशिला में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता आफताब खान ने पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के कटवा में महात्मा गांधी की प्रतिमा के चेहरे पर काला कपड़ा लपेटे जाने की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शमशाद खान के पुत्र आफताब खान ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक ऐसी विचारधारा हैं, जिसने देश को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भाव का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि किसी प्रतिमा का अपमान कर गांधी के विचारों को कमजोर नहीं किया जा सकता। संत नंदलाल स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर चुके आफताब खान ने कहा कि आज भी गांधी और जवाहरलाल नेहरू के विचार समाज को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनके विचार अप्रासंगिक होते तो आज भी उनके नाम और सिद्धांतों को लेकर इतनी चर्चा नहीं होती। उनके अनुसार गांधी के विचार देश की लोकतांत्रिक और सामाजिक संरचना की महत्वपूर्ण धरोहर हैं।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : महात्मा गांधी के अपमान पर भड़के इंटक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू

रोजगार और विकास के मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा

आफताब खान ने केंद्र सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि देश के युवाओं को रोजगार, शिक्षा और बेहतर भविष्य की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता जिन मूलभूत मुद्दों पर समाधान चाहती है, उन पर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं की सबसे बड़ी चिंता रोजगार और कौशल विकास है, लेकिन राजनीतिक विमर्श को अन्य मुद्दों की ओर मोड़ा जा रहा है। आफताब खान ने कहा कि देश को ऐसी राजनीति की आवश्यकता है जो विकास, सामाजिक समरसता और अवसरों के विस्तार पर आधारित हो। उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन और शिक्षा के क्षेत्र में प्रभावी कदम उठाकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है तथा युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : स्व. केदार महतो की 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, पत्रकारिता और रंगमंच में योगदान को किया याद

गांधी के विचारों को बताया अमर, निष्पक्ष जांच की मांग

कटवा की घटना का उल्लेख करते हुए आफताब खान ने कहा कि एक ओर दुनिया भर में महात्मा गांधी के विचारों और योगदान का सम्मान किया जाता है, वहीं देश के भीतर उनके सम्मान से जुड़ी घटनाएं चिंता का विषय बनती हैं। उन्होंने कहा कि गांधी की प्रतिमाओं को क्षति पहुंचाई जा सकती है, लेकिन उनके विचारों को समाप्त नहीं किया जा सकता। गांधी एक वटवृक्ष की तरह हैं, जिनकी सोच और सिद्धांत समय-समय पर नई पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति को नफरत और टकराव के बजाय सद्भाव, शिक्षा, रोजगार और विकास पर केंद्रित होना चाहिए। साथ ही उन्होंने गांधी प्रतिमा से जुड़े विवाद की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग भी की।

Ghatsila : महात्मा गांधी के अपमान पर भड़के इंटक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू

कटवा की घटना की निंदा करते हुए कहा— राष्ट्रपिता का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं ऐसी घटनाएं देश

  • कटवा की घटना की निंदा करते हुए कहा— राष्ट्रपिता का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं
  • ऐसी घटनाएं देश की एकता और भाईचारे के लिए ठीक नहीं : बालमुचू

जेबी लाइव, रिपोर्टर

घाटशिला : घाटशिला में मीडिया से बातचीत के दौरान इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू ने पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के कटवा में महात्मा गांधी के चेहरे पर काला कपड़ा लपेटे जाने की घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी देश के राष्ट्रपिता और विश्व स्तर पर सम्मानित व्यक्तित्व हैं, जिनके विचारों ने भारत को आजादी की राह दिखाई। ऐसे महान नेता का अपमान किसी भी लोकतांत्रिक और सभ्य समाज के लिए उचित नहीं माना जा सकता। डॉ. बालमुचू ने कहा कि देश और विदेश में गांधी जी के विचारों और व्यक्तित्व का सम्मान किया जाता है, इसलिए उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली घटनाएं चिंताजनक हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : स्व. केदार महतो की 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, पत्रकारिता और रंगमंच में योगदान को किया याद

भाजपा पर साधा निशाना, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील

डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू ने इस मुद्दे पर भाजपा पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी महात्मा गांधी के विचारों और मूल्यों को महत्व नहीं देती। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में अनावश्यक तनाव और अशांति का माहौल पैदा करती हैं, जो देश की एकता और सामाजिक सौहार्द के लिए उचित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों को राष्ट्रपिता के सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होकर ऐसी घटनाओं की निंदा करनी चाहिए। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है और विभिन्न स्तरों पर प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

Jamshedpur : स्व. केदार महतो की 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, पत्रकारिता और रंगमंच में योगदान को किया याद

भालूबासा सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों और शुभचिंतकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि संस्था के संरक्षक के रूप में दिए

  • भालूबासा सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों और शुभचिंतकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • संस्था के संरक्षक के रूप में दिए गए मार्गदर्शन को किया गया याद
  • संस्था ने प्रेस प्रतिनिधियों और सहयोगियों के प्रति जताया आभार

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जमशेदपुर के भालूबासा सेंटर में गुरुवार को समाजसेवी, वरिष्ठ पत्रकार, रंगकर्मी एवं जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम के मुख्य संरक्षक स्वर्गीय केदार महतो की 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों, कलाकारों और शुभचिंतकों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत माल्यार्पण और मौन श्रद्धांजलि के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने स्व. महतो के सामाजिक, सांस्कृतिक और पत्रकारिता क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वक्ताओं ने उनके सादगीपूर्ण जीवन, स्पष्ट विचारों और समाज के प्रति समर्पण को विशेष रूप से स्मरण किया।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत विमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

रंगमंच और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

इस अवसर पर संस्था के ट्रस्टी एवं रंगकर्मी ए. बाबू राव ने कहा कि स्व. केदार महतो संस्था के सच्चे संरक्षक थे और उन्होंने हमेशा सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1996 में आयोजित पहली अंतर विद्यालय नाट्य एवं नृत्य प्रतियोगिता के दौरान केदार महतो ने अपने समाचार पत्र चमकता आईना में प्रतियोगिता में शामिल पाश्चात्य परिधान और नृत्य को लेकर बेबाक टिप्पणी की थी। उनकी सलाह को गंभीरता से लेते हुए संस्था ने अगले वर्ष से प्रतियोगिता में पाश्चात्य नृत्य को शामिल नहीं किया और आज भी उसी परंपरा का पालन किया जा रहा है। ट्रस्टी बलराम पारवे ने कहा कि स्व. महतो जैसे व्यक्तित्व को सच्चे मन से याद करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : एसोसिएशन ग्राउंड के पास गांजा बेचते एक व्यक्ति गिरफ्तार, 70 पुड़िया गांजा बरामद

दुर्लभ साहित्यिक और सांस्कृतिक दस्तावेजों की विरासत आज भी सुरक्षित

योग प्रशिक्षक निरंजन ने कहा कि स्व. केदार महतो का संस्था के विकास और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में अमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था के पास आज भी कला, साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी कई दुर्लभ समाचार कतरनें और दस्तावेज सुरक्षित हैं, जिन्हें इच्छुक लोग संस्था से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। श्रद्धांजलि सभा में पवन कुमार, बलराम, निरंजन कुमार, राजेश कुमार, घोष दा, नेहा दत्ता, दिशा कुमारी और रौशनी कुमारी सहित कई कलाकारों एवं सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर स्व. केदार महतो को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के अंत में जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम की ओर से शहर के सभी प्रेस प्रतिनिधियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top