बिमल बाकरेवाल बने जिला महासचिव, सीए राजेश अग्रवाल को सौंपी गई कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
सदस्यता विस्तार अभियान से संगठन को मिलेगा नया आधार
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला कार्यसमिति का विस्तार किया है। जिला अध्यक्ष मंटू अग्रवाल ने बिमल बाकरेवाल को जिला महासचिव तथा सीए राजेश अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके साथ ही संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य से नवनीत चौधरी को जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनीत चौधरी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रबंधुओं को सम्मेलन से जोड़ने तथा सदस्यता अभियान को व्यापक रूप देने का कार्य करेंगे। जिला अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि नए पदाधिकारी संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोना देवी विश्वविद्यालय के फ्रेशर्स वीक का शुभारंभ, मोटिवेशनल स्पीकर चंद्रेश्वर खां ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित
युवा इकाई के गठन की तैयारी, संरक्षक सदस्यता अभियान पर विशेष जोर
जिला अध्यक्ष मंटू अग्रवाल ने बताया कि कार्यसमिति के अन्य रिक्त पदों पर भी जल्द नियुक्तियां की जाएंगी, ताकि संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की युवा इकाई का भी शीघ्र गठन किया जाएगा, जिससे समाज की युवा पीढ़ी को संगठन की गतिविधियों से जोड़कर नेतृत्व के अवसर प्रदान किए जा सकें। वहीं प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल किशोर अग्रवाल ने जानकारी दी कि वर्तमान में संरक्षक सदस्यता विस्तार अभियान को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसके तहत समाज के अधिक से अधिक लोगों को संरक्षक सदस्य के रूप में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि संगठन की सामाजिक और जनसेवी गतिविधियों को और मजबूती मिल सके।


























