संगठन को मजबूत बनाने और जन-जन तक विचारधारा पहुंचाने का लिया संकल्प
जमीनी स्तर पर संगठन विस्तार पर रहेगा विशेष जोर
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : पोटका प्रखंड में जनता दल (यूनाइटेड) संगठन को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से यशराज मुर्मू को दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, बीरसिंह देवगम को लगातार चौथी बार पूर्वी सिंहभूम जिला महासचिव बनाया गया है। पुनः प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत होने पर यशराज मुर्मू ने जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें : Gua : मजदूरों की मांगों पर सेल प्रबंधन की सहमति, जल्द अमल नहीं हुआ तो होगा आंदोलन
दूसरी बार जिम्मेदारी मिलने पर यशराज मुर्मू ने जताया आभार
यशराज मुर्मू ने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने पोटका प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को संगठित कर पार्टी की गतिविधियों को और सक्रिय बनाने की बात कही। साथ ही सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से पार्टी को क्षेत्र में और अधिक मजबूती मिलेगी।



























