वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन से अधिवक्ता जगत में शोक, सहकर्मियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अधिवक्ता रहेंगे न्यायिक कार्य से अलग
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराधा चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि अनुराधा चौधरी व्यवहारकुशल अधिवक्ता थीं और जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने के लिए सदैव प्रयासरत रहती थीं। उनके निधन से अधिवक्ता जगत ने एक कुशल, अनुभवी और संवेदनशील अधिवक्ता को खो दिया है। उनके निधन को उन्होंने अधिवक्ता समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति बताया। अनुराधा चौधरी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं और दिल्ली स्थित एम्स में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे उनके निधन की सूचना मिली।
इसे भी पढ़ें : Potka : मुखिया संघ ने बीडीओ से की मुलाकात, पंचायतों की समस्याओं के समाधान की मांग
वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन से बार एसोसिएशन में शोक
राजेश कुमार शुक्ल ने दिवंगत अधिवक्ता की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। वहीं जमशेदपुर जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, महासचिव कुमार राजेश रंजन, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, कार्यकारिणी सदस्य अभय कुमार सिंह, लॉयर्स डिफेंस के अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार मिश्रा, अमित कुमार, संजीव कुमार झा, नवीन प्रकाश, केशव कुमार सिंह, रविंद्र कुमार, नीरज कुमार सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी अनुराधा चौधरी के निधन पर शोक जताया। अधिवक्ताओं ने उनके निधन को न्यायिक एवं अधिवक्ता समुदाय के लिए बड़ी क्षति बताया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसे भी पढ़ें : Chandil : बस स्टैंड नहीं होने से यात्रियों की जान जोखिम में, दुकानदारों ने लगाई गुहार
जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने कहा कि अनुराधा चौधरी के असामयिक निधन से अधिवक्ता समुदाय को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन से सभी अधिवक्ता मर्माहत और शोकाकुल हैं। उन्होंने दिवंगत अधिवक्ता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर 2026 को द्वितीय पाली में अधिवक्ता दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अपने न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे। इस दौरान अधिवक्ता समुदाय की ओर से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी।






















