Share

Chandil : 44 साल बाद भी विस्थापितों की समस्याएं बरकरार, 7 अक्टूबर को होगा धरना-प्रदर्शन

  • मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार की मांग को लेकर संगठनों ने आंदोलन का किया ऐलान
  • फ्लोटिंग सोलर प्लांट के प्रभाव को लेकर भी जताई चिंता

जेबी लाइव, रिपोर्टर

चांडिल : चांडिल डैम विस्थापितों की लंबित समस्याओं, पुनर्वास और मुआवजे की मांग को लेकर विस्थापित अधिकार मंच फाउंडेशन एवं विस्थापित मुक्ति वाहिनी ने 7 अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। रविवार को चांडिल डैम नौका विहार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन के प्रतिनिधि राकेश रंजन महतो, श्यामल मार्डी और जगन्नाथ किस्कू ने कहा कि डैम निर्माण के 44 वर्ष बीत जाने के बावजूद कई विस्थापित परिवार आज भी अपने अधिकारों से वंचित हैं। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में प्रभावित परिवारों को भूमि मुआवजा, पुनर्वास, रोजगार, विकास पुस्तिका, अनुदान और प्रशिक्षण राशि नहीं मिल सकी है।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : सात अक्टूबर को चाईबासा में कांग्रेस निकालेगी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च

लंबित मामलों की निष्पक्ष जांच की उठी मांग

संगठनों ने सरकार और संबंधित विभागों से लंबित मामलों की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने की मांग की। प्रेस वार्ता में जलाशय क्षेत्र में प्रस्तावित फ्लोटिंग सोलर प्लांट को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई। प्रतिनिधियों का कहना था कि इस परियोजना से स्थानीय मछुआरों और मछली पालन गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्वर्णरेखा परियोजना अंचल एवं प्रमंडल कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस आंदोलन में विस्थापित परिवारों और प्रभावित ग्रामीणों से बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की गई है।

Leave a Comment

Potka : करम की संस्कृति और एकता का संदेश, संजीव सरदार बोले- परंपरा को सहेजना सभी की जिम्मेदारी

पोड़ा-भालकी में करम मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक बिरसा मुंडा, जयपाल सिंह मुंडा और गंगा नारायण सिंह को किया

  • पोड़ा-भालकी में करम मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक
  • बिरसा मुंडा, जयपाल सिंह मुंडा और गंगा नारायण सिंह को किया नमन
  • सांस्कृतिक आयोजन से युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने पर जोर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : जामदा पंचायत के पोड़ा-भालकी में मुंडा स्वशासन व्यवस्था संघ, पोटका प्रखंड की ओर से करम मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा, मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा और वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद विधायक ने करम पूजा में भाग लिया और क्षेत्रवासियों को करम पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि करम पर्व आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्रकृति के प्रति सम्मान, भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। गीत, नृत्य, पूजा और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से यह पर्व समाज को एक सूत्र में जोड़ने का काम करता है। उन्होंने कहा कि करम की परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है और इसे जीवंत रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : पीसीसी सड़क के शिलान्यास को लेकर विवाद, सांसद प्रतिनिधि और ठेकेदार में तीखी बहस

करम पर्व प्रकृति और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक- संजीव सरदार

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मुंडा समाज की पहचान उसकी समृद्ध परंपरा, प्रकृति से जुड़ी जीवनशैली, सामाजिक अनुशासन और सामुदायिक भावना से है। समाज के पूर्वजों ने जिन परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाया, उन्हें वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के साथ आगे बढ़ना समय की आवश्यकता है, लेकिन अपनी जड़ों, भाषा, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को भूलना नहीं चाहिए। युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति के बारे में जानने और समझने के साथ उसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि करम मिलन जैसे आयोजन युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से पारंपरिक गीत-संगीत, नृत्य, पूजा-पद्धति और रीति-रिवाजों को संरक्षित करने का अवसर मिलता है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : एसआईआर के खिलाफ सीपीआईएम का हल्लाबोल, बहरागोड़ा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका

आधुनिकता के साथ संस्कृति और परंपरा को बचाना जरूरी

संजीव सरदार ने पोटका की सामाजिक एकता का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां विभिन्न समाज और समुदाय लंबे समय से आपसी भाईचारे, सहयोग और सामाजिक समरसता के साथ रहते आए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में सभी समाजों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और इस एकता को आने वाली पीढ़ियों तक मजबूत तरीके से पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे के पर्व-त्योहारों में शामिल होना और सुख-दुख में साथ खड़ा होना पोटका की सामाजिक परंपरा रही है। उन्होंने लोगों से इस भाईचारे को और मजबूत बनाने की अपील की। विधायक ने कहा कि समाज की मजबूती केवल आर्थिक विकास से नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सहयोग और सांस्कृतिक जुड़ाव से भी होती है। इसलिए सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समुदायों के बीच संबंधों को मजबूत बनाए रखना आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : एनएच-49 पर हादसा, दारिशोल के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को कुचला

पोटका की सामाजिक एकता को बनाए रखना जरूरी- विधायक

विधायक ने भगवान बिरसा मुंडा, गोमके जयपाल सिंह मुंडा और क्षेत्र के वीर शहीद गंगा नारायण सिंह के संघर्ष और योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों ने समाज के अधिकार, स्वाभिमान, पहचान और सम्मान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार और संघर्ष आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेकर समाज को अपनी पहचान और अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। विधायक ने कहा कि करम मिलन समारोह केवल धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और पीढ़ियों के बीच संवाद का भी माध्यम है। उन्होंने आयोजकों से ऐसे कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करने की अपील की, ताकि बच्चों और युवाओं को अपनी संस्कृति, परंपरा और इतिहास से जोड़ा जा सके।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जालियांवाला बाग ट्रेन रद्द करने के फैसले पर सिख समाज उग्र, सीजीपीसी की सर्वदलीय बैठक में आंदोलन की चेतावनी

महापुरुषों के संघर्ष से प्रेरणा लेने का आह्वान

समारोह के दौरान आयोजकों और समाज के लोगों ने विधायक संजीव सरदार का स्वागत किया। कार्यक्रम में माधव सिंह मुंडा, दुर्गा मुंडा, संजय मुंडा, गोपाल मुंडा, जितेन मुंडा, भूदेव मुंडा, बंकिन मुंडा, जय हरि मुंडा, उमेश मुंडा, समेश मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, शिवनाथ सिंह, गिलिप मुंडा, सुखीराम मुंडा, संजीत मुंडा, कोनू मुंडा, अतुल मुंडा, प्रदीप मुंडा और देवू मुंडा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समाज की परंपराओं को जीवंत रखना और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Baharagoda : पीसीसी सड़क के शिलान्यास को लेकर विवाद, सांसद प्रतिनिधि और ठेकेदार में तीखी बहस

बिना शिलान्यास काम शुरू करने का आरोप, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के निर्देश पर निर्माण कार्य रोका गया ठेकेदार ने वर्क ऑर्डर

  • बिना शिलान्यास काम शुरू करने का आरोप, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के निर्देश पर निर्माण कार्य रोका गया
  • ठेकेदार ने वर्क ऑर्डर को बताया वैध, निर्माण पर फिलहाल रोक

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : प्रखंड अंतर्गत मौदा पंचायत के बहादुरपुर चौक से उड़िया स्कूल तक 37,23,537 रुपये की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क के निर्माण को लेकर रविवार को विवाद हो गया। सांसद प्रतिनिधि कुमार गौरव पुष्टी ग्रामीणों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचे और बिना विधिवत शिलान्यास के काम शुरू किए जाने पर विरोध जताया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि और कुसुम कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार राहुल शंकर बाजपेयी के बीच तीखी बहस हो गई। सांसद प्रतिनिधि का आरोप था कि ठेकेदार बिना सूचना और नियमों का पालन किए मनमाने तरीके से निर्माण कार्य करा रहा था। उनका कहना था कि शिलान्यास होने तक कार्य शुरू नहीं किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : एसआईआर के खिलाफ सीपीआईएम का हल्लाबोल, बहरागोड़ा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका

बिना शिलान्यास सड़क निर्माण शुरू करने पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

वहीं ठेकेदार राहुल शंकर बाजपेयी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें एनआरईपी से वैध वर्क ऑर्डर प्राप्त हुआ है और पीडब्ल्यूडी कोड के अनुसार शिलान्यास अनिवार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि टेंडर नहीं मिलने की रंजिश में काम रोकने और दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। विवाद बढ़ने पर मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके बाद बहरागोड़ा थाना पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने दूरभाष पर तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य रोकने का मौखिक निर्देश दिया। फिलहाल सड़क निर्माण कार्य बंद है और मामले को लेकर दोनों पक्षों के दावों पर चर्चा जारी है।

Baharagoda : एसआईआर के खिलाफ सीपीआईएम का हल्लाबोल, बहरागोड़ा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका

मतदाता सूची से हटाए गए नामों को दोबारा जोड़ने और एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने की मांग मतदाता सूची में नाम

  • मतदाता सूची से हटाए गए नामों को दोबारा जोड़ने और एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने की मांग
  • मतदाता सूची में नाम बहाल करने की उठी मांग

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय चौक पर रविवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य स्वपन महतो और लोकल सचिव झंटू सिंह मुंडा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर अपना विरोध जताते हुए इसे तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मतदाता सूची से किसी भी योग्य नागरिक का नाम नहीं हटना चाहिए और मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : एनएच-49 पर हादसा, दारिशोल के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को कुचला

एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने मांग की कि एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए नागरिकों के नामों को प्राथमिकता के आधार पर दोबारा जोड़ा जाए। प्रदर्शन में साधु नाथ, मानिकचंद मुंडा, शुक्रा मुंडा, तपन विशाल, निमाई डूली, सुखलाल हेंब्रम, राधेश्याम गेटी, शंकर साहू, सीमांत मान्ना, तरुण राणा, भानु मुंडा, देवेंद्र चंद्र बेरा, बसंती नायक, टुनटुनी नायक और श्रीकांत नायक समेत बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखने की बात कही।

Baharagoda : एनएच-49 पर हादसा, दारिशोल के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को कुचला

52 वर्षीय दिलीप कालिंदी घायल, पुलिस ने बहरागोड़ा सीएचसी में कराया भर्ती अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस

  • 52 वर्षीय दिलीप कालिंदी घायल, पुलिस ने बहरागोड़ा सीएचसी में कराया भर्ती
  • अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग-49 स्थित दारिशोल बीट के समीप रविवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार 52 वर्षीय दिलीप कालिंदी को जोरदार टक्कर मार दी। दिलीप कालिंदी जाम्बनी थाना क्षेत्र के आलमपुर निवासी हैं और साइकिल से फेरी लगाने जा रहे थे। टक्कर के बाद वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अज्ञात वाहन का चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जालियांवाला बाग ट्रेन रद्द करने के फैसले पर सिख समाज उग्र, सीजीपीसी की सर्वदलीय बैठक में आंदोलन की चेतावनी

हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोग

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पंचायत समिति सदस्य अमित महापात्र और सामाजिक कार्यकर्ता चिन्मय नायेक व निर्मल मुर्मू ने तत्परता दिखाते हुए बड़शोल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल दिलीप कालिंदी को तत्काल बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका प्राथमिक उपचार जारी है। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की जानकारी जुटाने में लगी है।

Jamshedpur : जालियांवाला बाग ट्रेन रद्द करने के फैसले पर सिख समाज उग्र, सीजीपीसी की सर्वदलीय बैठक में आंदोलन की चेतावनी

रेलवे का फैसला वापस लेने की मांग, सांसद ने दिया समर्थन का भरोसा; 7 अक्टूबर को डीआरएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

  • रेलवे का फैसला वापस लेने की मांग, सांसद ने दिया समर्थन का भरोसा; 7 अक्टूबर को डीआरएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
  • ट्रेन बहाली तक आंदोलन जारी रखने की बनी रणनीति

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : टाटानगर से चलने वाली टाटा-अमृतसर टाटा जालियांवाला बाग एक्सप्रेस (18103-18104) को लगातार पांचवें सीजन में कोहरे का हवाला देकर 2 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द किए जाने के फैसले पर सिख समाज में नाराजगी बढ़ गई है। रविवार को साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी (सीजीपीसी) कार्यालय में इस मुद्दे को लेकर सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिख समाज के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। वक्ताओं ने रेलवे के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि लंबी दूरी की कई अन्य ट्रेनें भी कोहरे के दौरान संचालित होती हैं, फिर केवल जालियांवाला बाग एक्सप्रेस को ही बार-बार रद्द क्यों किया जाता है। उपस्थित लोगों ने रेलवे से तत्काल निर्णय वापस लेने की मांग करते हुए आंदोलन की रणनीति पर सहमति जताई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सुवर्णरेखा नदी में बच्ची की जान बचाने वाले जमुन शेख सम्मानित, सरयू राय ने दिए 10 हजार रुपये

जालियांवाला बाग एक्सप्रेस के रद्द होने से यात्रियों में बढ़ी नाराजगी

सीजीपीसी के महासचिव अमरजीत सिंह गुरचरण सिंह बिल्ला ने कहा कि सिख समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे को नई ट्रेन चलाने की पहल करनी चाहिए, न कि सप्ताह में दो दिन संचालित होने वाली मौजूदा ट्रेन को भी बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि रेलवे ने फैसला वापस नहीं लिया तो समाज को मजबूर होकर कड़ा विरोध करना पड़ेगा। बैठक को संबोधित करते हुए सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह ने समाज से एकजुट होकर रेलवे के फैसले के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सिखों के साथ बार-बार किया जा रहा कथित पक्षपात अब बर्दाश्त से बाहर है। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्णय वापस नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन से लेकर रेल परिचालन बाधित करने तक के कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन की स्थिति में जेल जाने से भी वह पीछे नहीं हटेंगे।

इसे भी पढ़ें : Dumaria : हर साल अस्थायी मेड़ बनाकर खेतों तक पहुंचाते हैं पानी, हेंदेगोड़ा नदी पर चेक डेम की मांग

भगवान सिंह बोले- सिखों के साथ पक्षपात अब बर्दाश्त से बाहर

सीजीपीसी चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि सांसद विद्युत वरण महतो ने दूरभाष पर समाज को समर्थन देने का भरोसा दिया है और रेल मंत्री से बातचीत का आश्वासन भी दिया है। उन्होंने कहा कि 5 अक्टूबर को टाटानगर दौरे पर आने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के उप महाप्रबंधक मनीष जैन से प्रतिनिधिमंडल मुलाकात कर अपनी मांग रखेगा। इसके बाद 7 अक्टूबर को चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय में डीआरएम तरुण हुरिया से मुलाकात की जाएगी। उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर की सुबह नौ बजे सभी लोग सीजीपीसी कार्यालय से एकजुट होकर मंडल मुख्यालय के लिए रवाना होंगे। शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि इसके बावजूद यदि रेलवे ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो दुर्गापूजा के बाद आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। पहले धरना-प्रदर्शन और जरूरत पड़ने पर रेल चक्का जाम करने की चेतावनी दी गई।

इसे भी पढ़ें : Chandil : 44 साल बाद भी विस्थापितों की समस्याएं बरकरार, 7 अक्टूबर को होगा धरना-प्रदर्शन

7 अक्टूबर को डीआरएम से मिलकर रखी जाएगी ट्रेन बहाली की मांग

बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आम लोगों से जुड़ी इस समस्या पर कांग्रेस पार्टी का नैतिक ही नहीं, बल्कि पूर्ण समर्थन रहेगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को निर्णायक लड़ाई के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। भाजपा नेता एवं रंगरेटा महासभा के अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल, जदयू महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू, गौतम बोस, निर्मल दास, राजकुमार दास सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने भी सीजीपीसी को सहयोग देने की घोषणा की। नेताओं ने कहा कि ट्रेन की बहाली के लिए होने वाले आंदोलन में वे कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे। बैठक की शुरुआत गुरु चरणों में अरदास के साथ हुई। इसके बाद विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों, केंद्रीय नौजवान सभा और केंद्रीय सिख स्त्री सत्संग सभा के पदाधिकारियों ने भी अपनी बात रखी और आंदोलन में सहयोग का भरोसा दिया।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : सात अक्टूबर को चाईबासा में कांग्रेस निकालेगी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च

सर्वदलीय बैठक में आंदोलन को मिला व्यापक समर्थन

बैठक में सीजीपीसी के वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, सुरजीत सिंह खुशीपुर, सुखविंदर सिंह राजू, चंचल सिंह, हरविंदर सिंह मंटू, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, जोगिंदर सिंह जोगी, अजीत गंभीर, गुरदीप सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत ग्रेवाल, सुरेंद्र सिंह शिंदे, इंद्रजीत सिंह, जसवंत सिंह भोम, सत्य सिंह, इंद्रजीत सिंह इंदर, पाठी राजवीर सिंह, गुरबचन सिंह राजू और राजू पांडे सहित विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। केंद्रीय नौजवान सभा के महासचिव सुखवंत सिंह सुक्कू, रणजीत सिंह, केंद्रीय सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर, संरक्षक दलबीर कौर, महासचिव परमजीत कौर, रजी कौर और किरण कौर सहित बड़ी संख्या में लोग बैठक में शामिल हुए। बैठक का संचालन अमरजीत सिंह धनबाद ने किया, जबकि ज्ञापन संबंधी समन्वय की जिम्मेदारी सलाहकार परविंदर सिंह सोहल ने संभाली। उपस्थित प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि ट्रेन की बहाली होने तक आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से जारी रखने की तैयारी की जाएगी।

Jamshedpur : सुवर्णरेखा नदी में बच्ची की जान बचाने वाले जमुन शेख सम्मानित, सरयू राय ने दिए 10 हजार रुपये

जान की परवाह किए बिना नदी में कूदकर बच्ची को बचाया, विधायक ने अंगवस्त्र देकर बढ़ाया हौसला नदी घाटों पर

  • जान की परवाह किए बिना नदी में कूदकर बच्ची को बचाया, विधायक ने अंगवस्त्र देकर बढ़ाया हौसला
  • नदी घाटों पर सुरक्षा और बचाव व्यवस्था मजबूत करने की मांग

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : मानगो सुवर्णरेखा नदी में शनिवार को हुई दर्दनाक घटना के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में उतरकर बच्ची की जान बचाने वाले भुइयांडीह छायानगर निवासी जमुन शेख को रविवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सम्मानित किया। जमुन शेख ठेला लगाकर हवा मिठाई बेचने का काम करते हैं। घटना के समय उन्होंने अदम्य साहस और तत्परता का परिचय देते हुए नदी में डूब रही बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। उनके इस साहसिक कार्य की सराहना करते हुए विधायक सरयू राय ने डीबीएमएस स्कूल में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान उन्हें 10 हजार रुपये की नकद राशि और अंगवस्त्र भेंट किया।

इसे भी पढ़ें : Dumaria : हर साल अस्थायी मेड़ बनाकर खेतों तक पहुंचाते हैं पानी, हेंदेगोड़ा नदी पर चेक डेम की मांग

बच्ची को बचाने में जमुन शेख ने दिखाई अदम्य बहादुरी

इस अवसर पर मानगो नगर निगम क्षेत्र समिति के अध्यक्ष विकास कुमार साहनी ने जमुन शेख के साहस और मानवता की सराहना की। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से सामान्य पृष्ठभूमि के बावजूद जमुन शेख ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में डूब रही मासूम की जिंदगी बचाने का प्रयास किया। उनका यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है। विकास साहनी ने कहा कि ऐसे साहसी लोगों को सम्मानित करने से समाज में मानवता, सेवा और दूसरों की मदद करने की भावना को प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में किसी जरूरतमंद की सहायता के लिए आगे आना ही सच्ची मानवता है।

इसे भी पढ़ें : Chandil : 44 साल बाद भी विस्थापितों की समस्याएं बरकरार, 7 अक्टूबर को होगा धरना-प्रदर्शन

साहसी लोगों का सम्मान समाज में देता है सकारात्मक संदेश

विकास कुमार साहनी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही विधायक सरयू राय तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे थे और पूरे मामले की जानकारी ली थी। इसके बाद उन्होंने एमजीएम अस्पताल पहुंचकर बचाई गई बच्ची के बेहतर इलाज को लेकर अस्पताल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए थे। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद त्वरित गति से घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करने वाले युवा समाजसेवी शुभम राज को भी विधायक सरयू राय ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने संकट की घड़ी में तत्परता दिखाने के लिए शुभम राज के प्रयासों की भी सराहना की।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : सात अक्टूबर को चाईबासा में कांग्रेस निकालेगी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च

राहत और बचाव में सहयोग करने वाले शुभम राज भी सम्मानित

विकास साहनी ने कहा कि नदी में डूब रही बच्ची को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले जमुन शेख और समय पर घटनास्थल पहुंचकर राहत कार्य में सहयोग करने वाले शुभम राज जैसे लोगों का सम्मान समाज में सकारात्मक संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से लोगों में संकट के समय एक-दूसरे की मदद करने का विश्वास मजबूत होता है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से नदी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की। विशेषकर पर्व-त्योहारों के दौरान नदी घाटों पर अतिरिक्त निगरानी, पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और प्रशिक्षित बचाव दल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं में समय रहते राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top