- मऊभंडार, भुईयापाड़ा और काशिदा में आम जनता से मिला समर्थन
- चुनावी रणनीति पर कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला उपचुनाव में गठबंधन उम्मीदवार सोमेश चन्द्र सोरेन के पक्ष में प्रचार अभियान को गति देते हुए झारखंड सरकार की माननीय मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मंगलवार को मऊभण्डार में सामाजिक समुदायों से मुलाकात की और तीर-धनुष छाप पर अधिक से अधिक वोट देने की अपील की। मंत्री के आगमन पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और विश्वास जताया कि गठबंधन की सरकार जनहित में लगातार कार्य कर रही है। इसके उपरांत मंत्री घाटशिला चुनाव कार्यालय पहुँची, जहाँ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस और अल्पसंख्यक विभाग के सदस्यों के साथ बैठक कर बूथ स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने 17 नवंबर को रांची में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने हेतु प्रखंड एवं मंडल पदाधिकारियों को प्रवेश पत्र भी प्रदान किया।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला में जनसभा को ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने किया संबोधित, डबल इंजन सरकार की बात दोहराई
जनसभाओं में सरकार की योजनाओं को गिनाया, महिलाओं से किया विशेष संवाद
चुनावी अभियान के तीसरे चरण में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भुईयापाड़ा में आम जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को याद रखने का आग्रह किया। उन्होंने मईया सम्मान योजना, कृषि ऋण माफी, 200 यूनिट बिजली बिल माफी, सावित्री बाई फुले छात्रवृत्ति योजना सहित कई महत्वपूर्ण लाभों का उल्लेख किया। मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और छात्रों के लिए ठोस कदम उठाए हैं, इसलिए जनता एक बार फिर गठबंधन पर विश्वास कायम रखे। इसके बाद काशिदा गाँव स्थित प्रतिमा क्रियेटिव नर्सरी में मंत्री ने महिलाओं से विशेष संवाद स्थापित करते हुए उनके सहयोग और समर्थन की अपील की। कार्यक्रम में सत्यजीत सीट, काल्टू चक्रवर्ती, तापस चटर्जी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
























