ठेका मजदूरों ने वेतन भुगतान, मेडिकल कार्ड, एंबुलेंस और स्किल्ड मजदूरी समेत कई मांगें उठाईं
एंबुलेंस, बस सेवा और मेडिकल कार्ड सहित कई मांगें सामने आईं
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : गुवा स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में रविवार देर शाम ठेका मजदूरों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की। इस दौरान मजदूरों ने सेल प्रबंधन और ठेकेदारों के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लंबे समय से उनकी कई समस्याएं अनसुलझी हैं। बैठक में मजदूरों की सेवा शर्तों, वेतन भुगतान, स्वास्थ्य सुविधाओं और श्रम अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। संघ ने आरोप लगाया कि प्रबंधन और ठेकेदार मजदूरों की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा सेल में मजदूरों के शोषण का आरोप, मधु कोड़ा ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
ठेका मजदूरों की समस्याओं पर यूनियन ने जताई नाराजगी
रामा पांडे ने कहा कि गुवा सेल प्रबंधन के अधीन कार्यरत ठेका मजदूरों को ज्वाइनिंग लेटर तो दिया गया है, लेकिन उसमें कर्मचारियों को मिलने वाले लाभों का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि वेतन स्लिप में भी जरूरी विवरण दर्ज नहीं किए जा रहे हैं, जिससे मजदूरों को अपने अधिकारों और भुगतान की पूरी जानकारी नहीं मिल पाती। संघ ने इस व्यवस्था का विरोध करते हुए कहा कि श्रमिकों को पारदर्शी तरीके से सभी जानकारी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों के अनुरूप सभी दस्तावेजों में स्पष्ट जानकारी देना प्रबंधन की जिम्मेदारी है।
इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर प्रतिबंध और सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश
ज्वाइनिंग लेटर और वेतन स्लिप की पारदर्शिता पर उठे सवाल
बैठक में आरोप लगाया गया कि ठेका मजदूरों का दो माह का बकाया वेतन अब तक भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा रिटेंचमेंट बेनिफिट की राशि भी मजदूरों को नहीं मिल रही है। रामा पांडे ने इसके लिए सेल प्रबंधन के साथ संबंधित ठेकेदारों को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दुर्गा पूजा से पहले मजदूरों का बकाया वेतन और अन्य लंबित भुगतान नहीं किया गया तो मजदूर व्यापक जन आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि त्योहार के समय मजदूरों को आर्थिक संकट में छोड़ना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।
इसे भी पढ़ें : Jhargram : बेटे को बचाने घाघरा जलप्रपात में कूदी मां, तेज धार में बहकर लापता
बकाया वेतन भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
संघ ने गुवा सेल अस्पताल के लिए नई एंबुलेंस उपलब्ध कराने, मजदूरों के आवागमन के लिए नई बस सेवा शुरू करने तथा इस्को मिडिल स्कूल में एडहॉक शिक्षकों की नियुक्ति की मांग भी उठाई। इसके साथ ही स्किल्ड कार्य करने वाले ठेका मजदूरों को स्किल्ड श्रेणी का भुगतान, सफाई कर्मियों को उनके कार्य के अनुरूप मजदूरी, सिक लीव पांच दिन से बढ़ाकर 10 दिन करने और सभी मजदूरों को तत्काल मेडिकल कार्ड उपलब्ध कराने की मांग रखी गई। बैठक में महामंत्री अंतरयामी महाकुड़, सिकंदर पान, किशोर सिंह, मोहम्मद इम्तियाज खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और मजदूर उपस्थित रहे।























