- सूचना का अधिकार अधिनियम को जन–जन तक पहुंचाने का संकल्प
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पटमदा के रंगटांड़ स्थित बी.एम. पब्लिक स्कूल में आरटीआई कार्यकर्ता संघ के तत्वावधान में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सह अधिवक्ता दिल बहादुर उपस्थित थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, जिला परिषद सदस्य खोगेन महतो, केंद्रीय महासचिव कृतिवास मंडल, केंद्रीय उपाध्यक्ष सदन ठाकुर, ग्राम प्रधान सुनील महतो तथा विद्यालय के प्राचार्य शिशिर कुमार पंजा शामिल हुए। सेमिनार का उद्घाटन पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ केंद्रीय सचिव कांग्रेस महतो ने की जबकि मंच संचालन शिव शंकर महतो ने किया। स्वागत भाषण केंद्रीय सचिव दिनेश कर्मकार द्वारा दिया गया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अनमोल वर्मा “पप्पु” बने RKSM के झारखंड प्रदेश महासचिव
सूचना का अधिकार: पारदर्शिता, जागरूकता और सहभागिता का आधार
सेमिनार को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दिल बहादुर ने कहा कि पारदर्शिता, जागरूकता और जन–सहभागिता — ये तीनों स्तंभ सूचना का अधिकार अधिनियम की मजबूती का आधार हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए नागरिकों को सूचना तक सरल एवं आसान पहुंच आवश्यक है। सूचना का अधिकार भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, सरकारी तंत्र को जवाबदेह बनाने और प्रशासन के कार्यों में पारदर्शिता लाने का एक महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने बताया कि आरटीआई अधिनियम जनता के लिए सूचना पाने का एक सशक्त हथियार है और यह व्यवस्था सार्वजनिक प्राधिकरणों के कामकाज में जवाबदेही सुनिश्चित करती है।
इसे भी पढ़ें : Potka : विधायक संजीव सरदार ने किया गेहूं बीज वितरण योजना का शुभारंभ
RTI की जानकारी जन–जन तक पहुंचे, राज्य सरकार पर भी आलोचना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव कृतिवास मंडल ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम की सही जानकारी देना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पिछले छह वर्षों से मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति नहीं कर रही है, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय उपाध्यक्ष सदन ठाकुर, धालभूम अनुमंडल सचिव विजय सिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, जिला परिषद सदस्य खोगेन महतो, सुनील प्रसाद, केंद्रीय सचिव कांग्रेस महतो, चंद्रशेखर रजक, नीलकमल गोप सहित कई वक्ताओं ने अपना विचार रखा। अंत में विद्यालय के प्राचार्य शिशिर कुमार पंजा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
























