- हरिओम नगर के पीछे खुले स्थान पर चल रहा था जुए का खेल, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- अवैध गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाएगी पुलिस
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली थाना क्षेत्र के हरिओम नगर के पीछे खुले स्थान पर बड़े पैमाने पर जुए की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल का नेतृत्व स्वयं थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने किया। छापेमारी की भनक लगते ही जुआ खेल रहे सभी जुआड़ी खुले स्थान का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने घटनास्थल से सात मोटरसाइकिल, ₹530 नकद तथा ताश के दो बंडल बरामद किए, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि वहां नियमित रूप से जुए का खेल चल रहा था।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोविंदपुर के कृष्णानगर मंदिर के पास फायरिंग से दहशत, एक युवक घायल
लगातार शिकायतों के बाद हरकत में आई पुलिस
इस मामले में कोवाली पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए 10 से 15 अज्ञात जुआरियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने बताया कि क्षेत्र में जुआ जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जुए में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल फरार जुआरियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
























