- विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन रहे मुख्य अतिथि, संस्थाओं के सहयोग से आमजन को मिला लाभ
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : घाटशिला प्रखण्ड अंतर्गत बिहार एसोसिएशन जमशेदपुर के शताब्दी वर्ष के अवसर पर राजेंद्र विद्यालय, घुटिया में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन उपस्थित रहे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए इस शिविर को सफल बनाने में जमशेदपुर रेड क्रॉस सोसायटी, टाटा स्टील फाउंडेशन और जमशेदपुर नेत्र अस्पताल के सहयोग की सराहना की। विधायक ने कहा कि यह आयोजन स्थानीय आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।
इसे भी पढ़ें : Adityapur : आदित्यपुर में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल का भव्य उद्घाटन
स्वास्थ्य सेवाओं में संस्थाओं का योगदान
इस अवसर पर डॉ. एस.के. सिंह, खुशबु ठाकुर, अमरेश सिन्हा, सी.पी.एन. सिंह, डॉ. एस.के. रॉय सहित फाउंडेशन की ओर से आए डॉक्टर्स, शिक्षक और छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। यह आयोजन क्षेत्र में जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने वाला साबित हुआ।
























