पोटका प्रखंड कांग्रेस की बैठक में बनी रणनीति, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
पोटका से रांची पहुंचेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से रांची में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर चर्चा की गई। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस की ओर से एमएमडीआर संशोधन अधिनियम और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए प्राप्त चंदे में कथित अनियमितता के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। 26 सितंबर को कांग्रेस का लोक भवन मार्च और महाधरना प्रस्तावित है। (Prabhat Khabar)
इसे भी पढ़ें : Rourkela : राउरकेला-बिसरा मार्ग पर हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार
26 सितंबर को रांची में लोक भवन मार्च की तैयारी
बैठक में अवधेश सिंह ने सभी प्रखंडों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर संगठन स्तर पर कार्यकर्ताओं से संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में जिला सचिव जयराम हांसदा, सुबोध सिंह सरदार, आनंद पाल, प्रबोध साहू, उदय मुर्मू, सीताराम सोरेन, लासा मुर्मू, शिबू टुडू, काई मामू, संजय हांसदा, लक्ष्मण हेम्ब्रम, शंकर दत्त समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस ने 26 सितंबर के कार्यक्रम के लिए राज्यभर में संगठनात्मक तैयारियां शुरू की हैं।



























