युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने और सामाजिक उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर
समाज के अधिकार और सम्मान के लिए सामूहिक संघर्ष का आह्वान
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : प्रखंड क्षेत्र के जुगडीहा गांव में गुरुवार को दंड क्षत्र समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के समग्र विकास, सामाजिक एकता और अधिकारों की रक्षा को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज में व्याप्त पिछड़ेपन को दूर करने के लिए युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज को नई दिशा और पहचान दिला सकती है। इसके साथ ही आपसी मतभेदों को भुलाकर समाज के सभी लोगों को एक मंच पर आने का आह्वान किया गया, ताकि सामूहिक शक्ति के माध्यम से समाज के विकास को गति दी जा सके।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : सांप के डंसने से युवक की मौत, मांगरोसोल गांव में पसरा मातम
शिक्षा और एकता से समाज को नई दिशा देने पर जोर
बैठक के दौरान समाज के मान-सम्मान, अधिकारों और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए ठोस कदम उठाने पर सहमति बनी। वक्ताओं ने कहा कि समाज के हक और सम्मान की रक्षा के लिए केवल विचार-विमर्श ही नहीं, बल्कि धरातल पर उतरकर संगठित संघर्ष की भी आवश्यकता है। इस अवसर पर समाज के लोगों ने एकजुट होकर सामाजिक जागरूकता, शिक्षा के प्रसार और सामुदायिक सहयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। बैठक में सुभाष दीगर, मनसा दलाई, मिहिर चंद्र बाग, विश्वजीत राणा, सत्य रंजन दलाई, बबलू दलाई, कान्हू दलाई, नंदलाल बाग, बिजय दलाई और बिमल दलाई सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


























