गोपीबल्लापुर निवासी विकास दण्डपाट ने आस्था और संकल्प का अनोखा उदाहरण पेश किया
भाजपा समर्थन के कारण घर क्षतिग्रस्त होने का किया दावा
बहरागोड़ा में धार्मिक आस्था और राजनीतिक विश्वास का अनोखा संगम
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनने की मन्नत पूरी होने की खुशी में गोपीबल्लापुर निवासी दिव्यांग भाजपा समर्थक विकास दण्डपाट ने अनोखी भक्ति और आस्था का परिचय दिया। बुधवार को उन्होंने रगूनिया स्वर्णरेखा नदी घाट पर अपने हाथ में 108 कांटे चुभोए और गाजे-बाजे के साथ पैदल यात्रा करते हुए प्रसिद्ध चित्रेश्वर शिव मंदिर पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनकी आस्था को देखने के लिए उमड़ पड़े। शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के बावजूद विकास ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ अपनी धार्मिक प्रतिज्ञा निभाई। उनकी इस कठिन साधना की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : भाषाई अल्पसंख्यकों की उपेक्षा और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पर डॉ. दिनेश षडंगी ने उठाए सवाल
चित्रेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ी भीड़, आस्था के अनोखे रूप ने खींचा ध्यान
संवाददाताओं से बातचीत में विकास दण्डपाट ने बताया कि तृणमूल सरकार के दौरान भाजपा का समर्थन करने की वजह से उनका घर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इस घटना से आहत होकर उन्होंने संकल्प लिया था कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर वे 108 कांटे चुभोकर चित्रेश्वर मंदिर की परिक्रमा करेंगे। उन्होंने कहा कि एक हाथ काम नहीं करने के बावजूद उनकी आस्था और संकल्प कमजोर नहीं पड़ा। मन्नत पूरी होने के बाद उन्होंने अपनी प्रतिज्ञा पूरी कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।



























