बच्चों की स्कूल उपस्थिति, आधार कार्ड और परिवहन सुविधा को लेकर ग्रामीणों ने उठाए अहम मुद्दे
बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर बनी रणनीति
बस सुविधा नहीं होने से बच्चों को हो रही परेशानी
ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा सुविधाओं की कमी पर अभिभावकों ने जताई चिंता
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : गुवा क्षेत्र के बिचाईकिरी गांव में ग्राम सुरक्षा समिति एवं बाल अधिकार सुरक्षा मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और गांव की मूलभूत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बच्चों की नियमित स्कूल उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही जिन बच्चों का आधार कार्ड अब तक नहीं बना है, उनकी सूची तैयार करने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय हुआ कि ग्राम सुरक्षा समिति प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को नियमित बैठक करेगी, जिसमें टोला स्तर की समस्याओं पर चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा गांव के स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने पर भी सहमति बनी। निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि स्कूल में बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत दर्ज की जा रही है, जिसे ग्रामीणों ने सकारात्मक पहल बताया।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : भाजपा सरकार बनने की मन्नत पूरी होने पर दिव्यांग भक्त ने 108 कांटे चुभोकर की चित्रेश्वर मंदिर की परिक्रमा
गुवा क्षेत्र में बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों की बढ़ी सक्रियता
बैठक में बिचाईकिरी स्कूल से मध्य विद्यालय जाने वाले लगभग 15 बच्चों के लिए बस सुविधा नहीं होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। अभिभावकों ने कहा कि परिवहन सुविधा के अभाव में बच्चों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बिचाईकिरी गांव गुवा सेल के पोषक क्षेत्र में आने के बावजूद आज भी शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। बैठक में बाल अधिकार सुरक्षा मंच की सदस्य पदमा केसरी, जेएसएलपीएस की जेंडर सीआरपी गीता देवी, एस्पायर संस्था की शताक्षी दास सहित गांव की कई महिलाएं मौजूद थीं। सभी ने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।



























