जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : जिस घर में चार दिन बाद शहनाइयां गूंजनी थीं और बहन की विदाई की रस्में पूरी होनी थीं, वहां आज भाई की अर्थी उठने की तैयारी हो रही है। उईनाला गांव निवासी 23 वर्षीय अनिमेष साहू ने शुक्रवार की रात पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित काजू बागान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह जब पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेजा, तो पूरे गांव के लोगों की आंखें नम हो गईं।
इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा में 72 घंटे का भूख हड़ताल समाप्त, वार्ता न होने से उग्र आंदोलन की चेतावनी
मृतक के पिता महादेव साहू ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल को होने वाली अपनी बहन की शादी के लिए अनिमेष काफी चिंतित था, वह आर्थिक तंगी के कारण पैसों का इंतजाम न कर पाने के गहरे मानसिक तनाव से गुजर रहा था। बीती 17 अप्रैल से लापता अनिमेष की तलाश पुलिस तकनीकी सेल (मोबाइल लोकेशन) की मदद से कर रही थी, जिसका अंत काजू के पेड़ से झूलते उसके शव के साथ हुआ। इस दुखद घटना ने न केवल एक परिवार की खुशियां छीन लीं, बल्कि पूरे गांव में मातम पारस गया।






















