जिला प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए सवाल, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने सोमवार को अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पश्चिम सिंहभूम जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली की कड़े शब्दों में आलोचना की। उन्होंने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री Arjun Munda के साथ जिला प्रशासन द्वारा किया गया व्यवहार न केवल अमानवीय है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के भी खिलाफ है। डॉ. षाड़ंगी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सम्मान और गरिमा की रक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी होती है, लेकिन इस मामले में प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हुआ है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सेंट्रल जेल घाघीडीह में जेल अदालत का आयोजन, कैदियों के लिए जागरूकता और मेडिकल कैंप भी लगा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हस्तक्षेप की अपील
डॉ. षाड़ंगी ने झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह का व्यवहार किसी भी पूर्व सांसद, मंत्री या जनप्रतिनिधि के साथ नहीं होना चाहिए। उन्होंने दोषी अधिकारियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इससे प्रशासनिक व्यवस्था पर लोगों का भरोसा कमजोर होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार इस मामले को गंभीरता से लेकर उचित कदम उठाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
























