पारिवारिक संकट के बीच शिक्षा की नई राह खुली
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : पोटका प्रखंड के रसूनचोपा गांव निवासी मातृहीन छात्र बिशु सोरेन का नामांकन पूर्व जिला पार्षद Karunamay Mandal के प्रयास से Netaji Subhash Chandra Bose Residential School में सातवीं कक्षा में कराया गया। जानकारी के अनुसार, बिशु सोरेन की माता का निधन वर्ष 2023 में हो गया था, जिसके बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता पृथ्वी सोरेन जमशेदपुर में ठेकेदारी कार्य करते हैं और काम के कारण बच्चों की देखभाल व पढ़ाई पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पा रहे थे। ऐसे में बच्चों के भविष्य को लेकर परिवार गहरी चिंता में था।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के साथ दुर्व्यवहार पर भड़के डॉ. दिनेश षाड़ंगी
पूर्व जिला पार्षद की पहल से मिली बड़ी राहत
पारिवारिक परेशानी से जूझ रहे पृथ्वी सोरेन ने पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल से मदद की अपील की। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से संपर्क कर बिशु सोरेन के नामांकन की पहल की। उनके प्रयासों से छात्र का दाखिला गोलमुरी स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय में संभव हो सका। नामांकन होने के बाद पृथ्वी सोरेन ने फोन कर करुणामय मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे एक जरूरतमंद छात्र को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।
























