- एनएच-18 पर छः चक्का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, गंभीर चोट से बचा चालक
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग-18 (NH-18) पर ओम स्टोर के समीप देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रांची से सब्जी लादकर कोलकाता जा रहा छः चक्का आयशर वाहन (JH01GH1499) अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराया और बीच सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। वाहन में लदी हरी सब्जियों के बोरे पूरी सड़क पर बिखर गए, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार, चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार वाहन पहले सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकराया और फिर बीच सड़क पर पलट गया।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बरसोल में भाजपा मंडल अध्यक्ष चयन पर बगावत, कार्यकर्ताओं ने निष्पक्षता पर उठाए सवाल
बड़ा हादसा टला, सड़क पर बिखरी सब्जियों से यातायात बाधित
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन के अंदर फंसे चालक और सह-चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद सड़क पर बिखरी सब्जियों को किनारे करवा कर यातायात को सुचारु किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान थकान या नींद महसूस होने पर वाहन रोककर विश्राम जरूर करें। अधिकारियों ने चेताया कि इस तरह की सावधानी से ऐसे हादसों से बचा जा सकता है और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।























