सोमेश चंद्र सोरेन ने किया उद्घाटन, आपात स्थिति में मरीजों को मिलेगा त्वरित रक्त
दुर्घटना, प्रसव और गंभीर मरीजों को तुरंत मिलेगा लाभ
क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में आज 10 इकाई क्षमता वाले रक्त स्टोरेज़ यूनिट का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस महत्वपूर्ण सुविधा का उद्घाटन विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने फीता काटकर किया। यह सुविधा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में काफी मदद मिलेगी। उद्घाटन के अवसर पर झामुमो जिला सचिव रतन महतो, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, झामुमो वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश भगत, अनुमंडल अस्पताल प्रभारी आर. एन. सोरेन, हॉस्पिटल प्रोग्राम ऑफिसर मयंक कुमार सहित कई चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला के तारामणि स्मारक विद्यालय का निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था सुधार पर जोर
रक्त स्टोरेज़ यूनिट से बढ़ेगी स्वास्थ्य सुविधाओं की क्षमता

अस्पताल में रक्त स्टोरेज़ यूनिट शुरू होने से दुर्घटना, प्रसव एवं अन्य गंभीर परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा, जिससे कई जानें बचाई जा सकेंगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा भी की गई। क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। उम्मीद जताई जा रही है कि यह सुविधा आने वाले समय में स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करेगी और मरीजों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगी।


























