माटिहाना-चाकुलिया मुख्य मार्ग पर आश्रम के पास हुआ हादसा, रंजीत सीट की हालत नाजुक
प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ओडिशा रेफर, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत माटिहाना-चाकुलिया मुख्य मार्ग पर स्थित आश्रम के समीप दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मानुषमुड़िया गांव निवासी रंजीत सीट चाकुलिया स्थित राइस मिल से काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रंजीत सीट को गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में 10 इकाई रक्त स्टोरेज यूनिट का उद्घाटन, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली बड़ी सौगात
सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल
स्थानीय लोगों की मदद से घायल रंजीत सीट को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा (ओडिशा) रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


























