Share

Ghatsila : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने किया घाटशिला स्टेशन का निरीक्षण, अमृत स्टेशन योजना की प्रगति की समीक्षा

  • खड़गपुर से घाटशिला तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण, सांसद बिद्युत बरन महतो के साथ रेलवे विकास कार्यों पर हुई चर्चा
  • रेलवे विकास योजनाओं को लेकर सांसद और अधिकारियों की अहम बैठक

जेबी लाइव, रिपोर्टर

घाटशिला : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने बुधवार को खड़गपुर स्टेशन से घाटशिला स्टेशन तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर रेलवे अवसंरचना, परिचालन व्यवस्था और विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ खड़गपुर मंडल के डीआरएम ललित मोहन पांडेय सहित दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय और मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। घाटशिला पहुंचने पर महाप्रबंधक ने अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस योजना के तहत स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार, आधुनिक आधारभूत संरचना का निर्माण तथा यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति से महाप्रबंधक को अवगत कराया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : भीषण गर्मी में पानी के लिए तरसे ग्रामीण, उईनाल गांव की सोलर जलमीनार एक महीने से बंद

अमृत स्टेशन योजना के तहत घाटशिला स्टेशन को मिल रही आधुनिक सुविधाएं

इसके बाद महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने घाटशिला में जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरन महतो के साथ समन्वय बैठक की। बैठक में रेलवे से जुड़े विभिन्न मुद्दों, यात्री सुविधाओं तथा चल रही एवं प्रस्तावित परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सांसद ने क्षेत्र में रेल सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में एजीएम/एसईआर सौमित्र मजूमदार, पीसीसीएम नवीन कुमार चंद्रा, सीपीआरओ ओम प्रकाश चरण, डीआरएम चक्रधरपुर तरुण हुरिया, एडीआरएम बाबुल बर्मन समेत मुख्यालय एवं मंडल के कई अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के बाद महाप्रबंधक और सांसद ने संयुक्त रूप से संवाददाताओं को संबोधित करते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा रेल अवसंरचना और यात्री सेवाओं के विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी दी।

Leave a Comment

Ghatsila : फूलपाल गांव में बकरीद को लेकर तैयारियां पूरी, सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद की नमाज

हुसैनी सुन्नी जामा मस्जिद में साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त, भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील बाजारों में बढ़ी

  • हुसैनी सुन्नी जामा मस्जिद में साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त, भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील
  • बाजारों में बढ़ी रौनक, बच्चों और युवाओं में दिखा उत्साह

जेबी लाइव, रिपोर्टर

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड अंतर्गत फूलपाल गांव स्थित हुसैनी सुन्नी जामा मस्जिद में बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मस्जिद कमेटी और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा नमाज, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। जानकारी के अनुसार, बकरीद के अवसर पर शुक्रवार सुबह 7:30 बजे ईद की विशेष नमाज अदा की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम का संचालन मस्जिद के सेक्रेटरी शेख अखरुद्दीन के नेतृत्व में किया जाएगा। मस्जिद कमेटी ने सभी लोगों से समय पर पहुंचने तथा शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की है। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देंगे और धार्मिक परंपरा के अनुसार कुर्बानी की रस्म भी अदा की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मेडिएशन सेंटर में वर्षों पुराना विवाद सुलझा, अलग रह रहा दंपति फिर हुआ एक

बकरीद को लेकर मस्जिद कमेटी ने की विशेष तैयारियां

बकरीद को लेकर फूलपाल गांव और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह है, जबकि बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। लोग नए कपड़े, सेवइयां और अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी में जुटे हैं। प्रशासन की ओर से भी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी रखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बकरीद त्याग, प्रेम और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है, जिसे सभी समुदाय के लोग मिल-जुलकर मनाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि फूलपाल गांव में हर वर्ष की तरह इस बार भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद मनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

Jamshedpur : मेडिएशन सेंटर में वर्षों पुराना विवाद सुलझा, अलग रह रहा दंपति फिर हुआ एक

मध्यस्थ शशि तिवारी और डालसा की पहल से पति-पत्नी ने भुलाए पुराने मतभेद, साथ रहने का लिया संकल्प बच्चों की

  • मध्यस्थ शशि तिवारी और डालसा की पहल से पति-पत्नी ने भुलाए पुराने मतभेद, साथ रहने का लिया संकल्प
  • बच्चों की खुशी ने जोड़े को फिर से करीब लाया

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी की उपस्थिति में मेडिएशन सेंटर में वर्षों से अलग रह रहे एक दंपति के बीच आपसी सुलह कराई गई। यह मध्यस्थता विशेषज्ञ शशि तिवारी के प्रयासों से संभव हो सकी। जानकारी के अनुसार, एक युवा दंपति अपने दो बेटों के साथ कई वर्षों से पारिवारिक विवाद के कारण अलग-अलग रह रहे थे। पत्नी द्वारा इस मामले को लेकर न्यायालय में अर्जी भी दी गई थी। इसके बाद माननीय न्यायालय, धर्मेंद्र कुमार, जेएमएफसी-7, जमशेदपुर ने मामले को समाधान के लिए मेडिएशन सेंटर भेजा था। यहां कई दौर की बातचीत और समझाइश के बाद दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक माहौल बना।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भीषण गर्मी में ट्रैफिक पुलिस और ट्रांसजेंडरों के बीच डालसा ने बांटा ओआरएस और ठंडा जल

मध्यस्थता से पारिवारिक विवाद का निकला समाधान

मध्यस्थता प्रक्रिया के दौरान मुख्य अधिवक्ता एडवोकेट संगीता झा की सकारात्मक भूमिका भी अहम रही। लगातार बातचीत और समझाइश के बाद पति-पत्नी ने पुराने विवादों को भुलाकर दोबारा साथ रहने का निर्णय लिया। वर्षों बाद एक साथ आने से उनके दोनों बेटे भी काफी खुश नजर आए। डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी की उपस्थिति में समझौते का आदान-प्रदान किया गया। इस मौके पर सचिव ने दंपति को भविष्य में सुखद और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मेडिएशन सेंटर का उद्देश्य आपसी संवाद और समझदारी के जरिए पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान करना है, ताकि रिश्तों में फिर से विश्वास और प्रेम कायम हो सके।

Jamshedpur : भीषण गर्मी में ट्रैफिक पुलिस और ट्रांसजेंडरों के बीच डालसा ने बांटा ओआरएस और ठंडा जल

गोविंदपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को कानून और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी ग्रामीणों को कानून और

  • गोविंदपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को कानून और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • ग्रामीणों को कानून और अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा के निर्देश पर चलाए जा रहे 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के अधिकार मित्र (पीएलवी) द्वारा मानवता और सेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। डालसा का न्याय रथ सिदगोड़ा, गोलमुरी, तार कंपनी, अन्ना चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचा, जहां भीषण गर्मी और कड़ाके की धूप में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों तथा ट्रांसजेंडरों के बीच ओआरएस पैकेट और ठंडा जल वितरित किया गया। इस पहल से गर्मी में ड्यूटी कर रहे लोगों को काफी राहत मिली और उन्होंने डालसा के प्रति आभार व्यक्त किया। अभियान के दौरान पीएलवी सदस्यों ने लोगों को गर्मी से बचाव और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह भी दी।

इसे भी पढ़ें : Ranchi/Jamshedpur : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की उठाई मांग

भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल बना डालसा अभियान

इसके बाद डालसा का न्याय रथ गोविंदपुर पहुंचा, जहां गोविंदपुर उत्तरी पंचायत भवन और गोविंदपुर दक्षिणी पंचायत भवन में ग्रामीणों के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डालसा के पीएलवी नागेंद्र कुमार, दिलीप जायसवाल, आशीष प्रजापति, प्रकाश शांडिल, सुनीता कुमारी एवं रीना तिवारी ने ग्रामीणों को विभिन्न कानूनों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में बाल विवाह, बाल श्रम, घरेलू हिंसा, पोक्सो एक्ट, डायन प्रथा, दुर्घटना क्लेम, आपदा राहत और मानव तस्करी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही ग्रामीणों को उनके मौलिक अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी कानूनी समस्या के समाधान के लिए डालसा कार्यालय से संपर्क करने की अपील की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया आलोक शांडिल और पंचायत समिति सदस्य अंजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ranchi/Jamshedpur : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की उठाई मांग

पोटका क्षेत्र में पर्यटन, खेल और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने को लेकर मंत्री स्तर पर हुई अहम चर्चा तकनीकी

  • पोटका क्षेत्र में पर्यटन, खेल और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने को लेकर मंत्री स्तर पर हुई अहम चर्चा
  • तकनीकी शिक्षा और रोजगार को लेकर सरकार गंभीर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

रांची/जमशेदपुर : पोटका विधायक संजीव सरदार ने बुधवार को रांची स्थित मंत्री आवास में झारखंड सरकार के पर्यटन, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान विधायक ने मुक्तेश्वर धाम हरिणा में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले प्रसिद्ध हरिणा मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने मंत्री को बताया कि इस संबंध में प्रस्ताव पूर्व में ही सरकार को भेजा जा चुका है और अब इसे शीघ्र स्वीकृति देने की आवश्यकता है। विधायक ने कहा कि हरिणा मेला क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख केंद्र बन चुका है तथा इसे राजकीय दर्जा मिलने से क्षेत्रीय पर्यटन को नई पहचान मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एसबीआई से सुरक्षा कर्मियों को हटाने पर बढ़ा विवाद, झामुमो नेता बब्बन राय ने धरना-प्रदर्शन का किया ऐलान

हरिणा मेले को राजकीय दर्जा दिलाने की मांग हुई तेज

बैठक में विधायक संजीव सरदार ने मंत्री को जानकारी दी कि मुक्तेश्वर धाम हरिणा में आयोजित होने वाले मेले में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। चार दिनों तक चलने वाला यह मेला धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने कहा कि यदि इस मेले को राजकीय मेला घोषित किया जाता है तो यहां आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार संस्कृति और परंपरा को संरक्षित करने की दिशा में काम कर रही है। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मामले में सकारात्मक पहल का भरोसा देते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सफीगंज मोहल्ला के 400 घरों में अब मिलेगा नियमित पानी, 28 मई शाम से शुरू होगी नई पाइपलाइन सेवा

पर्यटन और सांस्कृतिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

मुलाकात के दौरान विधायक ने पोटका विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्टेडियमों के निर्माण की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों और बेहतर खेल मैदानों के अभाव में युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर नहीं मिल पाता। क्षेत्र में स्टेडियम निर्माण होने से युवाओं को खेल के क्षेत्र में नई पहचान बनाने का मौका मिलेगा। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और पोटका क्षेत्र को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। मंत्री ने आश्वासन दिया कि खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अब यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को नहीं दिया जाएगा पास, रेल जीएम ने जारी किया निर्देश

ग्रामीण युवाओं के लिए स्टेडियम निर्माण की उठी मांग

इसके अलावा विधायक संजीव सरदार ने पोटका क्षेत्र में प्रस्तावित राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के विस्तार से क्षेत्र के युवाओं को रोजगारोन्मुख शिक्षा प्राप्त होगी और उन्हें बेहतर अवसर मिलेंगे। विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को शिक्षा, खेल, पर्यटन और रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार युवाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और खेल, शिक्षा तथा पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी विषयों पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे।

Jamshedpur : एसबीआई से सुरक्षा कर्मियों को हटाने पर बढ़ा विवाद, झामुमो नेता बब्बन राय ने धरना-प्रदर्शन का किया ऐलान

बिना नोटिस नौकरी से हटाए जाने से कर्मचारियों में आक्रोश, शुक्रवार को डीसी कार्यालय पर होगा प्रदर्शन सुरक्षा कर्मियों की

  • बिना नोटिस नौकरी से हटाए जाने से कर्मचारियों में आक्रोश, शुक्रवार को डीसी कार्यालय पर होगा प्रदर्शन
  • सुरक्षा कर्मियों की बहाली को लेकर शुक्रवार को होगा धरना

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों को अचानक नौकरी से हटाए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। प्रभावित सुरक्षा कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष बब्बन राय से मुलाकात कर अपनी समस्याएं साझा कीं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बैंक प्रबंधन ने बिना किसी लिखित सूचना या पूर्व नोटिस के उन्हें काम पर आने से रोक दिया, जिससे उनके सामने अचानक रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि इस फैसले से दर्जनों परिवार प्रभावित हुए हैं और उनके समक्ष आर्थिक कठिनाई उत्पन्न हो गई है। प्रतिनिधिमंडल ने झामुमो नेता को ज्ञापन सौंपकर न्याय दिलाने और नौकरी बहाल कराने की मांग की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सफीगंज मोहल्ला के 400 घरों में अब मिलेगा नियमित पानी, 28 मई शाम से शुरू होगी नई पाइपलाइन सेवा

अचानक नौकरी जाने से सुरक्षा कर्मियों में बढ़ी चिंता

सुरक्षा कर्मियों की पीड़ा सुनने के बाद बब्बन राय ने बैंक प्रबंधन के इस कदम की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि मजदूरों और कर्मचारियों के अधिकारों का हनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बब्बन राय ने कहा कि बिना पूर्व सूचना कर्मचारियों को हटाना पूरी तरह अन्यायपूर्ण और तानाशाही रवैया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि झामुमो मजदूरों के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ेगा और प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास करेगा। इस दौरान कई सुरक्षा कर्मियों ने अपनी आर्थिक परेशानियों और परिवार की स्थिति से भी अवगत कराया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अब यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को नहीं दिया जाएगा पास, रेल जीएम ने जारी किया निर्देश

झामुमो नेता ने कर्मचारियों को दिया आंदोलन का भरोसा

झामुमो नेता बब्बन राय ने घोषणा की कि सुरक्षा कर्मियों की ससम्मान वापसी और न्याय की मांग को लेकर आगामी शुक्रवार सुबह 10 बजे उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन और बैंक प्रबंधन ने कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। बैठक में प्रभावित सुरक्षा कर्मियों के साथ झामुमो युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि आंदोलन के माध्यम से उनकी आवाज प्रशासन तक पहुंचेगी और उन्हें न्याय मिलेगा।

“बिना किसी गलती और बिना पूर्व सूचना के हमें नौकरी से निकाल देना पूरी तरह से अन्याय है। हम न्याय के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएंगे।”

— प्रभावित सुरक्षा कर्मी

Jamshedpur : सफीगंज मोहल्ला के 400 घरों में अब मिलेगा नियमित पानी, 28 मई शाम से शुरू होगी नई पाइपलाइन सेवा

लंबे संघर्ष के बाद बिछी 4 इंची पाइपलाइन, सरदार शैलेंद्र सिंह ने नागरिकों और प्रशासन का जताया आभार नई पाइपलाइन

  • लंबे संघर्ष के बाद बिछी 4 इंची पाइपलाइन, सरदार शैलेंद्र सिंह ने नागरिकों और प्रशासन का जताया आभार
  • नई पाइपलाइन से पानी और बिजली दोनों समस्याओं से मिलेगी राहत

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : सफीगंज मोहल्ला के करीब 400 घरों में लंबे समय से पानी की समस्या झेल रहे लोगों को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि मोहल्ले में बिछाई गई नई 4 इंची पाइपलाइन से 28 मई की शाम से पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर स्थानीय नागरिक लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। पाइपलाइन बिछाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और पाइपलाइन सफीगंज मोहल्ला तक पहुंच चुकी है। इस अवसर पर उन्होंने पार्षद नेहा सिंह, बंटी सिंह, पार्षद राखी सिंह, मुन्ना सिंह, समाजसेवी अखिलेश उपाध्याय समेत मोहल्ले के सभी नागरिकों, महिलाओं और युवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरे मोहल्ले के सामूहिक संघर्ष और सहयोग का परिणाम है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अब यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को नहीं दिया जाएगा पास, रेल जीएम ने जारी किया निर्देश

लंबे संघर्ष के बाद सफीगंज के लोगों को मिली राहत

सरदार सरदार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पाइपलाइन में शुरुआत में चार जगह 90 डिग्री के बैंड लगाए गए थे, जिससे पानी के दबाव पर असर पड़ने की आशंका थी। स्थानीय लोगों के सुझाव पर ठेकेदार मनोज सिंह ने कोलकाता से 45 डिग्री के विशेष बैंड मंगवाकर लगवाए, ताकि भविष्य में पानी का प्रवाह सुचारू बना रहे। उन्होंने कहा कि मोहल्ले की माताओं और बहनों ने इस आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कई लोगों ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद लगातार 25 दिनों तक पाइपलाइन स्थल पर मौजूद रहकर कार्य में सहयोग किया। उन्होंने जिला उपायुक्त राजीव रंजन, पीएचडी विभाग के अधीक्षण अभियंता सुमित कुमार, जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान तथा बिजली विभाग के प्रति भी आभार प्रकट किया।

इसे भी पढ़ें : Gua : तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से सारंडा क्षेत्र में भारी तबाही, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित

तकनीकी बदलाव से बेहतर होगा पानी का दबाव

उन्होंने बताया कि जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष अर्चना दुबे के पति बड़े लाल दुबे भी अपने सहयोगियों के साथ अंतिम चरण के कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि नई पाइपलाइन शुरू होने के बाद अब 400 घरों को पानी उपलब्ध कराने के लिए सुबह के समय 20 मिनट तक बिजली बंद करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे लोगों को पानी के साथ-साथ बिजली की समस्या से भी राहत मिलेगी। मोहल्ले के लोगों में नई पाइपलाइन शुरू होने को लेकर उत्साह का माहौल है और लोग इसे लंबे संघर्ष की बड़ी जीत मान रहे हैं।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top