Share

Ghatsila : घाटशिला में आंधी-तूफान से भारी नुकसान, विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

  • दामपाड़ा और बुरूडीह डैम क्षेत्र में दुकानों व मकानों की छतें उड़ीं, विधायक ने बांटा तिरपाल
  • महेशडूबा गांव में प्रभावित परिवारों को मिला राहत सामग्री, हर संभव मदद का भरोसा
  • ग्रामीणों ने त्वरित राहत कार्य के लिए विधायक का जताया आभार

जेबी लाइव, रिपोर्टर

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के विभिन्न गांवों में आए तेज आंधी-तूफान ने कई परिवारों को भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवा और बारिश के कारण कई कच्चे मकानों एवं दुकानों की छतें उड़ गईं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही सोमेश चन्द्र सोरेन रांची से सीधे घाटशिला के दामपाड़ा क्षेत्र पहुंचे और प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। विधायक ने बुरूडीह डैम क्षेत्र में कार्तिक भुइयां, बाबूलाल सिंह एवं रंजीत भइया के होटल और दुकानों में हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी आंधी-तूफान से हुई क्षति की जानकारी विधायक को दी।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : बुरूडीह डैम परिसर में 60 केवी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, बिजली व्यवस्था होगी मजबूत

प्राकृतिक आपदा के बाद प्रशासनिक मदद की मांग तेज

निरीक्षण के बाद विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन महेशडूबा गांव पहुंचे, जहां गोपीनाथ टुडू एवं दुबराज टुडू के घरों की छत तेज आंधी में उड़ गई थी। विधायक ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा तत्काल राहत के रूप में तिरपाल उपलब्ध कराया। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित लोगों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। विधायक ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में वे क्षेत्र की जनता के साथ मजबूती से खड़े हैं और हरसंभव सहयोग किया जाएगा। मौके पर काजल डॉन, बाबूलाल मुर्मू, सोना राम सोरेन, सुशील मार्डी, अंकुर कावड़ी, राजा सिंह, सौरभ बोस, प्रकाश टुडू, मंगल सोरेन सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment

Raj Nagar : पत्रकार एकता मंच ने पेश की मानवता की मिसाल, पाण्डुगीति के पीड़ित परिवार को पहुंचाई राहत सामग्री

आंधी से उजड़े परिवार के बीच पहुंचे पत्रकार, राशन सामग्री देकर बढ़ाया हौसला “मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म”, मंच ने

  • आंधी से उजड़े परिवार के बीच पहुंचे पत्रकार, राशन सामग्री देकर बढ़ाया हौसला
  • मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म”, मंच ने हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
  • सामाजिक जिम्मेदारी निभाने में पत्रकारों की पहल बनी मिसाल

जेबी लाइव, रिपोर्टर

राजनगर : पाण्डुगीति गांव में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सुराय हांसदा के परिवार की मदद के लिए कोल्हान पत्रकार एकता मंच आगे आया है। राजनगर थाना क्षेत्र के इस गांव में पिछले सप्ताह आई तेज आंधी और तूफान में सुराय हांसदा का आशियाना पूरी तरह तबाह हो गया था, जिससे परिवार बेघर हो गया। घटना को मीडिया द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने राहत कार्य शुरू किया। इसी क्रम में मंगलवार को जमशेदपुर से कोल्हान पत्रकार एकता मंच के सदस्य गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मंच के सदस्यों ने मानवता का परिचय देते हुए परिवार को 50 किलो चावल, दाल, सरसों तेल, साबुन, आलू, प्याज समेत अन्य आवश्यक सूखा राशन सामग्री उपलब्ध कराई।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में अवैध बालू कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, तीन हाइवा और एक ट्रैक्टर जब्त

प्राकृतिक आपदा के बाद राहत कार्य में जुटे सामाजिक संगठन

मौके पर मंच के प्रतिनिधि सुनील पांडे ने कहा कि पत्रकार समाज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहना भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी मानता है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग देने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा। ग्रामीणों ने पत्रकार एकता मंच की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में ऐसे मानवीय कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पीड़ित परिवार ने भी सहायता के लिए मंच के सदस्यों और मीडिया का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पत्रकार एकता मंच के कई सदस्य मौजूद रहे और परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

Baharagoda : बहरागोड़ा में अवैध बालू कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, तीन हाइवा और एक ट्रैक्टर जब्त

NH-18 पर पुलिस की घेराबंदी, बिना चालान बालू ले जा रहे वाहन पकड़े गए धरपकड़ के दौरान बालू लदा ट्रैक्टर

  • NH-18 पर पुलिस की घेराबंदी, बिना चालान बालू ले जा रहे वाहन पकड़े गए
  • धरपकड़ के दौरान बालू लदा ट्रैक्टर भी जब्त, सिंडिकेट संचालकों में मचा डर
  • अवैध बालू परिवहन पर पुलिस और खान विभाग की संयुक्त कार्रवाई जारी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन हाइवा और एक ट्रैक्टर को जब्त किया। गुप्त सूचना मिलने के बाद बहरागोड़ा पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास विशेष घेराबंदी की। पुलिस टीम ने धर्मकांटा के समीप संदिग्ध स्थिति में खड़े तीन बड़े हाइवा वाहनों को रोककर जांच की, जिसमें सभी वाहन अवैध बालू से लदे पाए गए। जांच के दौरान वाहन चालकों द्वारा कोई वैध माइनिंग चालान या संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद पुलिस ने तत्काल जिला खान निरीक्षक को मौके पर बुलाकर समन्वय स्थापित किया और तीनों हाइवा को सीज कर दिया।

इसे भी पढ़ें : Gua : दुबिल गांव की ग्राम सभा में रोजगार और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठी मांग

अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती से बालू कारोबारियों में हड़कंप

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अवैध बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर को भी रंगे हाथों पकड़ लिया। अचानक हुई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से पूरे क्षेत्र और सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय बालू माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कई सिंडिकेट संचालक कार्रवाई के बाद भूमिगत हो गए हैं। जब्त किए गए चारों वाहनों को कड़ी सुरक्षा के बीच बहरागोड़ा थाना परिसर में रखा गया है। पुलिस और खान विभाग अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटे हुए हैं। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आने वाले दिनों में और भी सख्त अभियान चलाया जाएगा।

Gua : दुबिल गांव की ग्राम सभा में रोजगार और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठी मांग

सेल चिड़िया माइंस में स्थानीय युवाओं को नौकरी देने का प्रस्ताव पारित पेयजल संकट, मुआवजा और सड़क-बिजली की समस्याओं पर

  • सेल चिड़िया माइंस में स्थानीय युवाओं को नौकरी देने का प्रस्ताव पारित
  • पेयजल संकट, मुआवजा और सड़क-बिजली की समस्याओं पर भी हुई चर्चा
  • पेयजल और मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : क्षेत्र के छोटानागरा पंचायत अंतर्गत दुबिल गांव में मंगलवार सुबह ग्राम सभा का आयोजन किया गया। दुलाल गुमटी के समीप आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता ग्राम मुंडा रामलाल चाम्पिया ने की। ग्राम सभा में रोजगार, मुआवजा, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा सेल की चिड़िया/दुबिल माइंस में स्थानीय बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार देने का रहा। ग्रामीणों ने कहा कि खदान क्षेत्र से प्रभावित होने के बावजूद स्थानीय युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है, जिससे उनमें भारी नाराजगी है। ग्राम सभा ने प्रस्ताव पारित कर दुबिल गांव के करीब 200 बेरोजगार युवक एवं युवतियों को प्राथमिकता के आधार पर सेल चिड़िया माइंस में रोजगार देने की मांग की।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा थाना की तत्परता से भटके युवक की हुई पहचान, परिजनों को मिली बड़ी राहत

खदान प्रभावित ग्रामीणों ने रोजगार में स्थानीय नीति लागू करने की उठाई मांग

ग्राम सभा में पेयजल संकट का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। ग्रामीणों ने गांव के आठ चापाकलों पर जल्द जलमीनार लगाने की मांग करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के कारण पानी की समस्या गंभीर हो गई है। बैठक में माइंस से प्रभावित जमीन के बदले उचित मुआवजा और प्रभावित परिवारों को रोजगार देने की मांग भी की गई। ग्रामीणों का कहना था कि वर्षों से उनकी जमीन खनन कार्यों से प्रभावित हो रही है, लेकिन अब तक उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिला। इसके अलावा गांव की सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की मांग भी ग्राम सभा में उठाई गई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवक-युवतियां और गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे तथा सभी ने एकजुट होकर गांव के विकास और अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।

Gua : गुवा थाना की तत्परता से भटके युवक की हुई पहचान, परिजनों को मिली बड़ी राहत

व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो साझा कर पुलिस ने युवक की पहचान सुनिश्चित की सुरक्षित घर वापसी की तैयारी, गुवा पुलिस

  • व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो साझा कर पुलिस ने युवक की पहचान सुनिश्चित की
  • सुरक्षित घर वापसी की तैयारी, गुवा पुलिस की मानवीय पहल की हो रही सराहना
  • मानवीय पहल से गुवा पुलिस ने जीता लोगों का भरोसा

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा थाना की सक्रियता और मानवीय पहल से भटककर दूसरे क्षेत्र पहुंचे युवक की पहचान कर उसे परिजनों से मिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार सेवा नगर निवासी 35 वर्षीय संदीप सिंह किसी कारणवश भटककर कराईकेला पहुंच गए थे। मामले की जानकारी मिलते ही गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। युवक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में उसकी तस्वीर साझा कर स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस की तत्परता का जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आया और युवक की पहचान गुवा के सेवा नगर निवासी के रूप में हुई।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा सेल में बाहरी लोगों की बहाली के विरोध में सशक्त संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन

पुलिस की सक्रियता से परिवार तक पहुंची युवक की जानकारी

पहचान होने के बाद थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने तुरंत युवक के परिजनों से संपर्क स्थापित किया और उसे सकुशल वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। बताया गया कि युवक को सुरक्षित गुवा लाने के लिए परिजनों को कराईकेला थाना भेजने की तैयारी की जा रही है। गुवा पुलिस की इस संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस की सजगता और मानवीय सोच के कारण एक परिवार को बड़ी राहत मिली है। लोगों ने थाना प्रभारी और पुलिस टीम के कार्य की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया। इस घटना ने एक बार फिर साबित किया है कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रही है।

Gua : गुवा सेल में बाहरी लोगों की बहाली के विरोध में सशक्त संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन

स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग, कंपनी पर नियमों की अनदेखी का आरोप मां सरला कंस्ट्रक्शन कंपनी

  • स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग, कंपनी पर नियमों की अनदेखी का आरोप
  • मां सरला कंस्ट्रक्शन कंपनी पर बाहरी लोगों को प्राथमिकता देने का आरोप
  • विभिन्न मजदूर संगठनों ने आंदोलन को दिया समर्थन
  • स्थानीय रोजगार की मांग को लेकर संगठनों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा स्थित सेल परियोजना में मां सरला कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा बाहरी लोगों का भीटी मेडिकल कराए जाने के विरोध में मंगलवार सुबह सशक्त संयुक्त मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलन में ठेका मजदूरों और बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग उठाई। मोर्चा के नेताओं का कहना था कि गुवा क्षेत्र में पहले से बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक मौजूद हैं, इसके बावजूद कंपनी बाहरी लोगों को मेडिकल और ट्रेनिंग देकर नौकरी देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे स्थानीय युवाओं के रोजगार के अवसर लगातार कम हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : ओड़िया भाषायी छात्रों के भविष्य पर संकट, पूर्व मंत्री डॉ. षाड़ंगी ने ‘क्लस्टर कॉलेज’ नीति का किया विरोध

स्थानीय नीति को लेकर फिर गरमाया रोजगार का मुद्दा

सशक्त संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने मां सरला कंस्ट्रक्शन कंपनी पर स्थानीय नीति की अनदेखी करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कंपनी द्वारा स्थानीय बेरोजगार युवाओं की उपेक्षा कर बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। मोर्चा ने कंपनी के स्टाफ रूद्रो प्रधान को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक होने के बावजूद उन्हें अब तक नौकरी पर रखा गया है। संगठन के नेताओं ने इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नियमों को दरकिनार कर बाहरी लोगों को मेडिकल और प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जबकि स्थानीय युवक रोजगार के लिए भटक रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Narwa Pahad : मातकुमडीह गांव के नए माझी बाबा बने राजेश मुर्मू, पगड़ी पहनाकर दिलाई गई शपथ

सेवानिवृत्ति उम्र पार कर्मियों को नौकरी में बनाए रखने पर उठे सवाल

आंदोलन में कई मजदूर संगठनों और बेरोजगार संघों के प्रतिनिधि शामिल हुए। झारखंड मजदूर यूनियन के महासचिव हेमराज सोनार, अध्यक्ष लालमोहन महतो, भारतीय मजदूर संघ के महासचिव मुकेश लाल, समीर पाठक, सीटू के महेश गोप, क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ के राकेश सुंडी तथा बेरोजगार संघ के उदय सिंह और कैलाश दास समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता नहीं दी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।

Baharagoda : ओड़िया भाषायी छात्रों के भविष्य पर संकट, पूर्व मंत्री डॉ. षाड़ंगी ने ‘क्लस्टर कॉलेज’ नीति का किया विरोध

मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, ओड़िया विभाग में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग बहरागोड़ा कॉलेज में

  • मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, ओड़िया विभाग में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग
  • बहरागोड़ा कॉलेज में शिक्षकों की भारी कमी, अतिथि व्याख्याताओं की बहाली की मांग तेज
  • शिक्षक नियुक्ति नहीं होने से उच्च शिक्षा पर मंडरा रहा संकट

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने झारखंड में ओड़िया भाषायी अल्पसंख्यक छात्रों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजे गए शिकायती पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि कोल्हान विश्वविद्यालय क्षेत्र में लागू की जा रही “क्लस्टर कॉलेज” प्रणाली ओड़िया भाषा की शिक्षा को कमजोर करने और अल्पसंख्यक छात्रों को हाशिए पर धकेलने की साजिश बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि इस नीति के कारण ओड़िया भाषी छात्रों के भविष्य पर गहरा असर पड़ रहा है। पूर्व मंत्री ने राज्य सरकार और प्रशासनिक तंत्र पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : Narwa Pahad : मातकुमडीह गांव के नए माझी बाबा बने राजेश मुर्मू, पगड़ी पहनाकर दिलाई गई शपथ

ओड़िया भाषा की शिक्षा व्यवस्था को बचाने की उठी मांग

डॉ. षाड़ंगी ने बहरागोड़ा कॉलेज की बदहाल स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि विज्ञान, गणित, अर्थशास्त्र, भूगोल, मुंडारी और ओड़िया जैसे महत्वपूर्ण विषयों में शिक्षक नहीं होने से हजारों छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार के समक्ष दो प्रमुख मांगें रखीं—डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के ओड़िया विभाग में स्थायी सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति तथा बहरागोड़ा कॉलेज में खाली पदों पर तत्काल गेस्ट फैकल्टी की बहाली। पूर्व मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ स्वार्थी तत्वों और प्रशासनिक लापरवाही के कारण शिक्षा व्यवस्था में अराजकता फैल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने की अपील की।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top