घाटशिला विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने फीता काटकर किया उद्घाटन
दुकानदारों और पर्यटकों को मिलेगा लाभ
क्षेत्र में विकास कार्यों से लोगों में खुशी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : घाटशिला स्थित बुरूडीह डैम परिसर में सोमवार को 60 केवी ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में घाटशिला विधायक Somesh Chandra Soren ने फीता काटकर ट्रांसफार्मर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ट्रांसफार्मर के चालू होने से बुरूडीह डैम परिसर के दुकानदारों, स्थानीय ग्रामीणों एवं यहां आने वाले पर्यटकों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेहतर विद्युत व्यवस्था होने से लोगों को अब बिजली संबंधी परेशानियों से काफी राहत मिलेगी और पर्यटन क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ओल्ड एज होम में डालसा का कानूनी जागरूकता शिविर, वरिष्ठ नागरिकों को बताए गए अधिकार
पर्यटन क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को किया जा रहा मजबूत
उद्घाटन कार्यक्रम में कालचिती पंचायत समिति सदस्य सुमित्रा सोरेन, माझी बाबा जयपाल मुर्मू, विद्युत विभाग के कनीय अभियंता आकाश धाल, बाबूलाल मुर्मू, काजल डॉन, अंकुर कावड़ी, सौरभ बोस, राजा सिंह, सुशील मार्डी एवं प्रकाश टुडू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों के लिए विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया।






















