रेलवे व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जदयू और रेल यात्री संघर्ष समिति हुई सक्रिय
रेलवे समस्याओं को लेकर यात्रियों से समर्थन की अपील
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : घाटशिला रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के विरोध में जनता दल यूनाइटेड की ओर से शनिवार 24 मई को हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसकी जानकारी जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने जादूगोड़ा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम संध्या 4:30 बजे घाटशिला रेलवे स्टेशन के समक्ष आयोजित किया जाएगा। इस अभियान में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय भी शामिल होंगे। जदयू नेताओं का कहना है कि ट्रेनों की अनियमितता से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : गमारिया के जलेश्वर शिव मंदिर में गाजन पर्व की धूम, अंगारों पर चलकर भक्तों ने दिखाई आस्था
ट्रेनों की देरी से यात्रियों में बढ़ रहा आक्रोश
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने रेल यात्री संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, नीरज सिंह, अमित शर्मा, राहुल पांडे और स्वरिक राज शुक्ला के साथ घाटशिला पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान नेताओं ने स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। नेताओं ने कहा कि यह अभियान यात्रियों की आवाज को मजबूती देने और रेलवे प्रशासन का ध्यान समस्याओं की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।



























