घाटशिला प्रखंड के कलचीति पंचायत में आधी रात हाथी के हमले से ग्रामीणों में दहशत
वन विभाग पर लापरवाही के आरोप, ग्रामीणों ने सुरक्षा और मुआवजे की मांग की
प्रभावित परिवारों को राहत, वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग तेज
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला प्रखंड अंतर्गत कलचीति पंचायत के डायनमारी गांव में बीती रात लगभग 12 बजे जंगली हाथी के अचानक गांव में घुस आने से अफरा-तफरी मच गई। भोजन की तलाश में पहुंचे हाथी ने ग्रामीणों के घरों को निशाना बनाते हुए जोबा हेमब्रम (44 वर्ष) के मिट्टी के घर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी ने घर की दीवार तोड़ दी और घर में रखे लगभग एक कुंटल धान को भी खा गया। इस घटना के दौरान दीवार गिरने से जोबा हेमब्रम घायल हो गईं, जिनके कंधे और घुटने में गंभीर चोट आई है। अचानक हुए इस हमले से पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल फैल गया।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : हेंदलजुरी पंचायत में USIL के सेवानिवृत्त कर्मी सपन कुमार माझी का निधन, क्षेत्र में शोक
आधी रात हाथी ने तोड़ा घर, महिला घायल

घटना की जानकारी मिलते ही घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन गांव पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल राहत के रूप में घर के लिए तिरपाल उपलब्ध कराया। साथ ही वन विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए हाथी भगाने वाली लाइट उपलब्ध कराने तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय जल्द सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : सरायकेला-खरसावां में अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, 5 अड्डे ध्वस्त
हाथियों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों में आक्रोश

इस दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे जंगली हाथियों के आतंक से ग्रामीण भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। आए दिन हाथियों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने, घरों को तोड़ने और लोगों को घायल करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने और हाथियों के आतंक से स्थायी राहत दिलाने की मांग की है।
मौके पर झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश भकत, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, कालचिति पंचायत मुखिया बैधनाथ मुर्मू, काजल डॉन, सूजॉय सिंह, सुनाराम सोरेन, अंकुर कावरी, सागर पानी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

























