उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को वितरित किए गए रिजल्ट कार्ड
समारोह में बच्चों की उपलब्धियों की हुई सराहना
गुवा महिला समिति की पहल से बच्चों को मिल रहा मंच
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : गुवा महिला समिति द्वारा संचालित म्यूजिक ट्रेनिंग कार्यक्रम की परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। यह परीक्षा नवंबर 2025 में आयोजित की गई थी, जिसमें संगीत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अच्छे अंक हासिल किए। बच्चों की सफलता से अभिभावकों और समिति के सदस्यों में खुशी का माहौल देखा गया। बुधवार देर शाम गुवा स्थित सेल क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समिति की अध्यक्ष शालू कुमारी ने सफल छात्र-छात्राओं के बीच रिजल्ट कार्ड का वितरण किया। इस दौरान बच्चों को संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने और निरंतर अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया गया।
इसे भी पढ़ें : Adityapur : आदित्यपुर में सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 45 हजार जुर्माना वसूला
संगीत शिक्षा के प्रति बच्चों में बढ़ रहा उत्साह
कार्यक्रम में गुवा महिला समिति की सचिव जयश्री नंदकोलियर, गीता आनंद, श्वेता सिंहा, प्रवीण सुल्ताना और नीलम बंगा भी उपस्थित रहीं। वहीं संगीत प्रशिक्षकों में योगेंद्र त्रिपाठी एवं तापस दास ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में संगीत की शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खुशी जाहिर की। समिति के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



























