प्रोजेक्ट गर्ल्स प्लस टू हाई स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट
शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग से मिला बेहतर परिणाम
बेहतर शिक्षा से छात्राओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी होते ही पोटका स्थित प्रोजेक्ट गर्ल्स प्लस टू हाई स्कूल में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस वर्ष आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस संकाय में छात्राओं का दबदबा कायम रहा। विद्यालय की छात्रा छाया भकत ने 414 अंक यानी 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आयशा सरदार 399 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि मुक्त रानी भकत ने 395 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहने से छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में उत्साह देखा गया।
इसे भी पढ़ें : Adityapur : आदित्यपुर में सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 45 हजार जुर्माना वसूला
छात्राओं की सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल
विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने सफल छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि बच्चों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को आगे भी बेहतर मार्गदर्शन देकर उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि वे भविष्य में विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया।


























