काली मंदिर के पास लगातार हो रही चोरी से बढ़ी चिंता, सुरक्षा व्यवस्था की मांग
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग तेज
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : गुवा बाजार स्थित काली मंदिर के समीप लगाए गए जलमिनार से लोहे के एंगल चोरी होने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने गुवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, मंदिर परिसर में लगे जलमिनार को असामाजिक तत्व लगातार निशाना बना रहे हैं और आए दिन उसके लोहे के एंगल काटकर चोरी कर ले जा रहे हैं। इस वजह से सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है और जल आपूर्ति व्यवस्था पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा के धानघोरी गांव में हाथियों का उत्पात, किसानों की फसलें बर्बाद
सरकारी संपत्ति पर बढ़ते हमले
मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे इलाके में असुरक्षा का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों में भी इसको लेकर नाराजगी देखी जा रही है। कमेटी ने प्रशासन से मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही पुलिस से जल्द कार्रवाई कर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की गई है।























