प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के दौरे को लेकर स्वागत समिति गठित, शहरभर में प्रचार-प्रसार और सजावट की तैयारी
जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं को सौंपी गई अलग-अलग जिम्मेदारियां
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में सोमवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 26 मई को जमशेदपुर में होने वाली प्रमंडलीय बैठक की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। यह बैठक भुईयांडीह बस स्टैंड स्थित होटल क्रिस्टल के सभागार में आयोजित होगी, जिसमें जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो मुख्य रूप से शामिल होंगे। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष के भव्य स्वागत के लिए विशेष स्वागत समिति का गठन किया गया। इसके साथ ही संगठन विस्तार, मंच व्यवस्था, प्रचार-प्रसार और विभिन्न जिलों से आने वाले प्रतिनिधियों की भागीदारी को लेकर भी रणनीति तैयार की गई।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में भाजपा का प्रखंड कार्यालय पर धरना, वादाखिलाफी और जनसमस्याओं को लेकर सरकार पर बोला हमला
जदयू ने प्रमंडलीय बैठक को सफल बनाने के लिए बनाई रणनीति
बैठक में नेताओं ने कहा कि यह प्रमंडलीय बैठक संगठन को नई दिशा देने के साथ-साथ आगामी राजनीतिक रणनीति तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें और कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। जानकारी दी गई कि प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो, सरयू राय के साथ पुराना कोर्ट स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा, महाराणा प्रताप चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा और मानगो पुल के समीप स्थापित जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे बैठक स्थल पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला में जनजाति विश्वविद्यालय निर्माण में देरी पर सक्रिय हुए विधायक सोमेश सोरेन
खीरू महतो और सरयू राय करेंगे महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण
बैठक के दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और गोलचक्करों को झंडे-बैनर से सजाने, नगर सज्जा, प्रचार-प्रसार, पंजीयन, सभागार व्यवस्था और भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारियां अलग-अलग पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों को सौंपी गईं। महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई और प्रतिनिधियों के स्वागत को लेकर भी विशेष तैयारी करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव संजय ठाकुर, कौशल कुमार, प्रदेश युवा अध्यक्ष निर्मल सिंह, जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, कुलबिंदर सिंह पन्नू, बीर सिंह देवगाम, नीरज सिंह, राजेश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

























