मानसिक रूप से अस्वस्थ सरस्वती तमाड़िया सुबह घर से निकलीं, देर शाम तक नहीं लौटीं
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र की रहने वाली 71 वर्षीय सरस्वती तमाड़िया रविवार सुबह से लापता हैं। परिजनों के अनुसार वह रोज की तरह सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच टहलने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। बताया गया है कि सरस्वती तमाड़िया मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं, जिसके कारण आशंका जताई जा रही है कि वह रास्ता भटक गई हों। लापता होने के समय उन्होंने भूरे रंग की मैक्सी पहन रखी थी। परिवार के लोगों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
इसे भी पढ़ें : Chaibasa : डीलियामार्चा गांव में तालाब में डूबने से गर्भवती महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मानसिक स्थिति को देखते हुए पुलिस से मदद की अपील
सरस्वती तमाड़िया के पुत्र अलंकार तमाड़िया ने बताया कि मां की तलाश के लिए रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में खोज की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने सोनारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से खोजबीन तेज करने का अनुरोध किया है। परिवार ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। यदि किसी व्यक्ति को सरस्वती तमाड़िया के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तत्काल मोबाइल नंबर 7484913848 पर सूचना देने का आग्रह किया गया है। परिवार उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद में लोगों से मदद मांग रहा है।


























