रविवार को जुगसलाई स्थित शिव घाट पर होगा अंतिम संस्कार
अंतिम दर्शन के लिए निवास स्थान पर जुट रहे लोग
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जाने-माने समाजसेवी एवं अधिवक्ता किशन भारद्वाज का शुक्रवार रात आकस्मिक निधन हो गया। वे श्री राजस्थानी ब्राह्मण संघ, जुगसलाई के सचिव और प्रसिद्ध भजन गायक गोविंद भारद्वाज के बड़े भाई थे। उनके निधन की खबर मिलते ही समाज में शोक की लहर फैल गई। किशन भारद्वाज अपने सौम्य, मिलनसार और सहयोगी स्वभाव के लिए जाने जाते थे। निधन की सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके निवास स्थान पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देने लगे और श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बकरीद को लेकर बहरागोड़ा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
समाजसेवी के निधन पर लोगों ने जताया गहरा शोक
उनकी अंतिम यात्रा रविवार, 17 मई को सुबह 11:30 बजे उनके निवास स्थान पन्ना गुरुजी स्कूल के पास, बांच राम टेकरी रोड से शिव घाट, जुगसलाई के लिए निकलेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। समाज के लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।


























