घाटशिला आने-जाने में लोगों को हो रही भारी दिक्कत, जल्द समाधान की मांग
झामुमो नेताओं ने जल्द समाधान का दिया भरोसा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत तेडेंगा पंचायत के ग्राम केंदाडीह स्थित रुगढ़ीसाईं टोला बुरसाघुटू में कैनल के किनारे बनी पुलिया पूरी तरह धंस जाने से क्षेत्र के करीब 8 से 10 गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है। पुलिया धंसने के कारण ग्रामीणों को घाटशिला स्टेशन, अस्पताल, बाजार और बच्चों के विद्यालय आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क घाटशिला और आसपास के गांवों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग थी। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से आवागमन लगभग ठप हो गया है और लोगों को लंबी दूरी तय कर वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द पुलिया निर्माण की मांग की है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोपाल मैदान में सजेगा राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026, तीन दिनों तक दिखेगी संस्कृति की रंगत
पुलिया धंसने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बाधित

घटना की जानकारी मिलते ही झामुमो मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले की जानकारी क्षेत्रीय विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन को दी जाएगी और जल्द समाधान की दिशा में पहल की जाएगी। इस दौरान प्रखंड उपाध्यक्ष मितेश हांसदा, कोषाध्यक्ष पालू माझी, ग्राम प्रधान प्रफुल्लय सोरेन, शिवराज सोरेन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है ताकि लोगों की परेशानियां दूर हो सकें।
























