राजनगर में आयोजित बैठक में पत्रकारों ने साझा किए सुझाव और अनुभव
जेबी लाइव, रिपोर्टर
राजनगर : पत्रकार एकता मंच कोल्हान की विचार गोष्ठी सह बैठक हेंसल स्थित एनएच-88 रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय साव ने की, जबकि संचालन महासचिव सुनील पांडेय ने किया। बैठक में राजनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी Malay Kumar और थाना प्रभारी Vipul Ojha मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संगठन की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता, संगठन की मजबूती और सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने संगठन के विस्तार, संवाद और आपसी समन्वय को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : इंस्टीट्यूट ऑफ इंजिनियर्स में मनाया गया इन्फॉर्मेशन सोसाइटी दिवस
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत बनाने की जरूरत : मलय कुमार
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए बीडीओ मलय कुमार ने कहा कि लोकतंत्र के तीन स्तंभ मजबूत हैं, लेकिन चौथे स्तंभ यानी पत्रकारिता को और सशक्त बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि समाज हकीकत से आंख मूंद लेगा तो समस्याएं और बढ़ेंगी। उन्होंने पत्रकारों को समय के साथ खुद को तकनीकी रूप से अपडेट रखने और जरूरत के अनुसार सभी औजारों व टूल्स का सही उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में इथिक्स और ह्यूमैनिटी को हमेशा प्राथमिकता मिलनी चाहिए। मलय कुमार ने संगठन संचालन को लेकर भी महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने कहा कि संगठन में जोड़ने की प्रवृत्ति अच्छी होती है, लेकिन सही समय पर सही निर्णय लेना भी जरूरी है, ताकि संगठन का अस्तित्व और गुणवत्ता बनी रहे। उन्होंने फ्लेमिंग ऑफ क्वेश्चन और एक्स्क्रेटिंग ऑफ रिस्पांसिबिलिटी जैसे विषयों पर भी विस्तार से अपने विचार रखे।
इसे भी पढ़ें : Jadugoda : तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में ठेका कर्मियों को हटाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
टी-शर्ट लॉन्चिंग के साथ संगठन विस्तार पर बनी रणनीति
कार्यक्रम के दौरान कोल्हान पत्रकार एकता मंच के टी-शर्ट का लॉन्चिंग बीडीओ मलय कुमार और थाना प्रभारी विपुल ओझा के हाथों किया गया। संगठन के ट्रस्टी दीपक कुमार ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और समाजहित में कार्य करने के लिए पत्रकारों को योजनाबद्ध तरीके से मिलकर काम करना होगा। उन्होंने संगठन के सदस्यों से आपसी संवाद बनाए रखने और एक-दूसरे से निरंतर जुड़े रहने की अपील की। महासचिव सुनील पांडेय ने विभिन्न एजेंडों पर चर्चा के लिए सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किए। वहीं विजय साव ने गुगल मीट के माध्यम से नियमित संवाद स्थापित करने का सुझाव दिया। उन्होंने संगठन के कार्यालय, बीमा योजना और सदस्यता शुल्क जैसे विषयों पर भी सदस्यों का ध्यान आकृष्ट कराया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में बच्चों को दी गई विधिक जानकारी
संगठन की मजबूती के लिए सकारात्मक सोच जरूरी : वक्ता
बैठक में रास बिहारी मंडल, अनिमेष अंबष्ट और रवि गोप सहित कई पत्रकारों ने अपने विचार रखे। रास बिहारी मंडल ने संगठन के वरिष्ठ सदस्यों के सुझावों का समर्थन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। अनिमेष अंबष्ट ने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब प्रत्येक सदस्य सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेगा। वहीं रवि गोप ने कहा कि आपसी तालमेल और सहयोग की वजह से संगठन कोल्हान में बेहतर कार्य कर रहा है और आने वाले दिनों में और अधिक पत्रकारों को जोड़कर इसे मजबूत किया जाएगा। बैठक के अंत में उपस्थित पत्रकारों ने संगठन हित में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए और एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।























