Share

Jamshedpur : इंस्टीट्यूट ऑफ इंजिनियर्स में मनाया गया इन्फॉर्मेशन सोसाइटी दिवस

  • डिजिटल तकनीक और संचार व्यवस्था के विकास पर हुई चर्चा

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : The Institution of Engineers India के जमशेदपुर लोकल सेंटर परिसर में वर्ल्ड टेलीकम्युनिकेशन एंड इन्फॉर्मेशन सोसाइटी दिवस मनाया गया। वर्ष 1952 से अभियंताओं की प्रतिष्ठित पेशेवर संस्था के रूप में कार्यरत इस संस्थान में आयोजित कार्यक्रम की इस वर्ष की थीम “Digital Lifelines – Strengthening Resilience in a Connected World” रखी गई थी। कार्यक्रम का शुभारंभ टाटा स्टील के चीफ ऑफ मैन्युफैक्चरिंग – लॉन्ग प्रोडक्ट Vineet Kumar Shah के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने मुख्य अतिथि Manoj Kumar Jha समेत उपस्थित अभियंताओं और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में डिजिटल तकनीक, दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी के बदलते स्वरूप पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में ठेका कर्मियों को हटाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

दूरसंचार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव पर दिया जोर

अपने संबोधन में विनीत कुमार शाह ने लैंडलाइन से वायरलेस संचार तक की तकनीकी यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार के एकीकरण ने दुनिया को नई दिशा दी है। उन्होंने बताया कि इसी विकास के कारण वर्ष 2006 से वर्ल्ड टेलीकम्युनिकेशन एंड इन्फॉर्मेशन सोसाइटी डे मनाया जा रहा है। उन्होंने संचार तकनीक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के बढ़ते प्रभाव और विभिन्न क्षेत्रों में इसके उपयोगी समाधान प्रस्तुत करने की क्षमता पर भी प्रकाश डाला। कोविड-19 काल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान प्रणाली ने समाज के हर वर्ग को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया और छोटे दुकानदार भी QR कोड आधारित भुगतान प्रणाली से जुड़ गए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में बच्चों को दी गई विधिक जानकारी

भविष्य की संचार तकनीकों और डेटा सुरक्षा पर हुई चर्चा

मुख्य अतिथि मनोज कुमार झा ने अपने वक्तव्य में कहा कि संचार तकनीक ने तारयुक्त संचार से ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क और आधुनिक वायरलेस सिस्टम तक लंबी प्रगति की है। उन्होंने कहा कि आज बड़े पैमाने पर डेटा का आदान-प्रदान संभव हो पाया है और भविष्य में मानवों के अलावा निर्जीव वस्तुओं के साथ भी संवाद संभव हो सकेगा। उन्होंने औद्योगिक डेटा की सुरक्षा के लिए मिलिट्री-ग्रेड एन्क्रिप्शन सिस्टम तथा खदानों और दूरस्थ औद्योगिक स्थलों को जोड़ने वाली हाइब्रिड क्लाउड इंटीग्रेशन तकनीकों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में शहर के कई वरिष्ठ अभियंता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में जमशेदपुर लोकल सेंटर की मानद सचिव डॉ. सीरम माधुरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Goilkera : गोइलकेरा में वज्रपात से एक की मौत, एक गंभीर रूप से झुलसा

गुरगुड़िया गांव में घर के अंदर बैठे दो लोग आए आकाशीय बिजली की चपेट में सदर अस्पताल चाईबासा में इलाज

  • गुरगुड़िया गांव में घर के अंदर बैठे दो लोग आए आकाशीय बिजली की चपेट में
  • सदर अस्पताल चाईबासा में इलाज के दौरान एक ने तोड़ा दम
  • पुतुल नायक की मौत से गुरगुड़िया गांव में पसरा सन्नाटा

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गोईलकेरा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत गुरगुड़िया गांव में गुरुवार शाम करीब 4 बजे हुए भीषण वज्रपात की चपेट में आने से 51 वर्षीय पुतुल नायक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 48 वर्षीय प्रशांत गोप गंभीर रूप से झुलस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति गुरगुड़िया गांव में अपने घर के अंदर बैठे हुए थे, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और दोनों उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झायल हो गए। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों और परिजनों ने अंधविश्वास व पारंपरिक तौर-तरीकों को अपनाते हुए दोनों के शरीर पर गोबर का लेप लगाकर उनकी जान बचाने का प्रयास किया। हालांकि, जब उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और शरीर में बेचैनी अत्यधिक बढ़ने लगी, तब परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए एक निजी वाहन से दोनों को इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : आज की बंदी पूरी तरह फ्लॉप, भाजपा की बंदी सिर्फ नीरज सिंह को बचाने की साजिश – अजय मंडल

अस्पताल में भर्ती प्रशांत गोप की हालत गंभीर

चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचने पर वहां तैनात चिकित्सकों ने बिना समय गंवाए दोनों घायलों का त्वरित उपचार शुरू किया। लेकिन दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान ही 51 वर्षीय पुतुल नायक ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर, गंभीर रूप से झुलसे प्रशांत गोप का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां उनकी स्थिति अब भी बेहद चिंताजनक बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। इस हृदयविदारक घटना के बाद से मृतक पुतुल नायक के परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे के बाद से पूरे गुरगुड़िया गांव में गहरा शोक और सन्नाटा है। स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे वज्रपात के समय पक्के मकानों में शरण लें और पारंपरिक व अंधविश्वास वाले इलाज के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचें।

Seraikela : आज की बंदी पूरी तरह फ्लॉप, भाजपा की बंदी सिर्फ नीरज सिंह को बचाने की साजिश – अजय मंडल

हिमांशु हत्याकांड पर कांग्रेस जिला महासचिव ने साधा निशाना, कहा- सरकार ने की त्वरित कार्रवाई भाजपा पर लगाया दोहरा चरित्र

  • हिमांशु हत्याकांड पर कांग्रेस जिला महासचिव ने साधा निशाना, कहा- सरकार ने की त्वरित कार्रवाई
  • भाजपा पर लगाया दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप
  • जनता के सामने उजागर हुआ विपक्ष का दोहरा चेहरा

जेबी लाइव, रिपोर्टर

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां में हिमांशु हत्याकांड के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा बुलाए गए बंद पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के जिला महासचिव अजय मंडल ने इसे पूरी तरह विफल और फ्लॉप बताया है। श्री मंडल ने कहा कि राज्य सरकार ने इस संवेदनशील मामले में बेहद त्वरित और कड़ी कार्रवाई की है। घटना के तुरंत बाद ही जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला के एसपी को पद से हटा दिया गया, जबकि बिस्टुपुर थाना प्रभारी समेत ड्यूटी पर तैनात लापरवाह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन अब तक इस मामले में 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार सघन छापेमारी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने पीड़ित परिवार की सभी जायज मांगें मान ली हैं, इसलिए अब इस बंद का कोई तार्किक औचित्य नहीं रह गया था।

इसे भी पढ़ें : Novamundi : नोवामुंडी में 400 छात्र-छात्राओं के बीच ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत साइकिलों का वितरण

हत्या की जड़ बार मालिक और भाजपा नेता को बचाने के लिए दबाव बनाने की कोशिश

विपक्ष पर सीधा निशाना साधते हुए अजय मंडल ने आरोप लगाया कि हत्या के बाद दो दिनों तक पीड़ित हिमांशु का परिवार न्याय की गुहार लगाते हुए सड़क पर बैठा रहा, लेकिन उस समय भाजपा का कोई भी बड़ा नेता उनके दुख-दर्द में साथ खड़ा दिखाई नहीं दिया। उन्होंने दावा किया कि आज की बंदी का असली मकसद सिर्फ बार मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह को बचाना है। सरकार पर बेवजह का राजनीतिक दबाव बनाकर आम जनता की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास किया जा रहा है। इस हत्या की मुख्य जड़ नीरज सिंह का बार है, जहां रात में अश्लील डांस कराने की अनुमति दी गई थी। भाजपा की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है और जनता अब इनका दोहरा चरित्र अच्छी तरह समझ चुकी है। सरकार और पुलिस पूरी ईमानदारी से काम कर रही है, जबकि मुद्दाविहीन भाजपा सिर्फ अपनी राजनीतिक छवि चमकाने के लिए बंद का ढोंग कर रही थी।

Novamundi : नोवामुंडी में 400 छात्र-छात्राओं के बीच ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत साइकिलों का वितरण

प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सोनाराम सिंकु ने लाभुकों को सौंपी चाबियां कहा- शिक्षा को बढ़ावा देने

  • प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सोनाराम सिंकु ने लाभुकों को सौंपी चाबियां
  • कहा- शिक्षा को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगी योजना
  • जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस नेताओं ने विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

जेबी लाइव, रिपोर्टर

नोवामुंडी : नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 400 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के बीच मुफ्त साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जगन्नाथपुर के विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु ने अपने हाथों से लाभुक विद्यार्थियों को साइकिलें सौंपीं। इस अवसर पर विधायक सोनाराम सिंकु ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा से जोड़े रखने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण और प्रभावी पहल है। उन्होंने जोर देकर कहा कि साइकिल मिलने से सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी, उनके समय की बचत होगी और वे बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई को नियमित रूप से जारी रख सकेंगे। विधायक ने सभी छात्र-छात्राओं से इस साइकिल का सही उपयोग करने तथा कठिन परिश्रम व शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को उज्ज्वल और बेहतर बनाने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : पलाश कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को मिलेगा बहुकक्षीय शिक्षण का प्रशिक्षण, आधुनिक पठन-पाठन पर रहेगा विशेष जोर

लाभांवित छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के खिले चेहरे

साइकिल वितरण के दौरान लाभुक विद्यार्थियों के चेहरे पर एक अलग ही खुशी और उत्साह देखने को मिला। इस खास मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेस नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान, हस्लुद्दीन खान, सूरज चंपिया, प्रदीप प्रधान, रघुनाथ राउत, विलास प्रजापति, सलीम कुरैशी और प्रदीप नाग सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। सभी नेताओं और गणमान्य लोगों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें प्रतिदिन नियमित रूप से विद्यालय जाने और शिक्षा के प्रति पूरी तरह समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रखंड प्रशासन द्वारा सुरक्षा और सुचारू वितरण को लेकर व्यापक मुस्तैदी दिखाई गई, जिसके कारण पूरा कार्यक्रम बेहद शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुआ। साइकिल प्राप्त करने के बाद लाभुक छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की और राज्य सरकार की इस कल्याणकारी पहल का पुरजोर स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। स्थानीय बुद्धिजीवियों ने उम्मीद जताई है कि इस पहल से क्षेत्र में ड्रॉपआउट दर में कमी आएगी।

Chaibasa : पलाश कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को मिलेगा बहुकक्षीय शिक्षण का प्रशिक्षण, आधुनिक पठन-पाठन पर रहेगा विशेष जोर

कक्षा 1 और 2 के बच्चों के लिए बहुभाषी शिक्षा को मजबूत करने की तैयारी रांची में जेसीईआरटी से प्रशिक्षण

  • कक्षा 1 और 2 के बच्चों के लिए बहुभाषी शिक्षा को मजबूत करने की तैयारी
  • रांची में जेसीईआरटी से प्रशिक्षण पाकर लौटे मास्टर ट्रेनर जिलों में देंगे ट्रेनिंग
  • बालगीत और खेल गतिविधियों से पढ़ाई बनेगी रोचक
  • शिक्षा विभाग को बच्चों के आधारभूत कौशल विकास की उम्मीद

जेबी लाइव, रिपोर्टर

चाईबासा : कक्षा 1 और 2 के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं आनंददायक शिक्षण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पलाश कार्यक्रम के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले के शिक्षक-शिक्षिकाओं को एक विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। पलाश बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र बिंदु बहुकक्षीय (मल्टीग्रेड) शिक्षण व्यवस्था होगी। इस अनूठी प्रशासनिक व शैक्षणिक पहल का उद्देश्य एक ही शिक्षक द्वारा एक साथ दो अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों को बेहद प्रभावी ढंग से भाषा एवं गणित की बुनियादी शिक्षा देना है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को धरातल पर उतारने के लिए जिले के मास्टर ट्रेनरों को झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी), रांची में पहले ही प्रशिक्षित किया जा चुका है। अब ये मास्टर ट्रेनर जिले के विभिन्न चयनित प्रखंडों के चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं को बहुकक्षीय शिक्षण की आधुनिक तकनीकों और बारीकियों से अवगत कराएंगे।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : मनोहरपुर में करंट लगने से बैल की मौत, ग्रामीणों ने मुआवजा व सुरक्षा उपायों की उठाई मांग

जनजातीय बच्चों की भाषाई व सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित पलाश पुस्तकका होगा उपयोग

इस विशेष प्रशिक्षण सत्र के दौरान मुख्य रूप से ‘पलाश पुस्तक’ का उपयोग किया जाएगा। इस पुस्तक को विशेष रूप से जनजातीय बच्चों की स्थानीय भाषाई एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए बहुभाषी शिक्षा की आधुनिक अवधारणा पर तैयार किया गया है। पलाश पुस्तक में स्थानीय परिवेश से जुड़े सुंदर बालगीत, मनोरंजक लघुकथाएं, खेल आधारित गतिविधियां और सहभागितापूर्ण शिक्षण सामग्री को शामिल किया गया है। इन आधुनिक सामग्रियों के समावेश से बच्चों के लिए सीखने की पूरी प्रक्रिया न केवल सहज और रोचक बनेगी, बल्कि यह उनके मानसिक विकास में भी अत्यधिक प्रभावी साबित होगी। पश्चिमी सिंहभूम जिले में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल संचालन मुख्य रूप से जिले के अनुभवी मास्टर ट्रेनर कृष्णा देवगम, राजेश सिंकू, राजेंद्र प्रसाद नेवार, नवीन कुमार झा, दमयंती बिरुवा और विनिता कुमारी गोप द्वारा किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : मलेरिया और डायरिया से बचाव के लिए चाईबासा में जागरूकता रथ रवाना, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन (एलएलएफ) की टीम देगी तकनीकी सहयोग

इस बड़े आयोजन में लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन (एलएलएफ) की विशेषज्ञ टीम महत्वपूर्ण तकनीकी एवं शैक्षणिक सहयोग प्रदान करेगी। एलएलएफ की ओर से निशा गुप्ता, सीमा सिंह, शैलेन्द्र अवस्थी, नीरज राणा, स्मृति मिश्रा, मो. एहसान, उषा कुमारी, पूजा पान, दीपक सांडिल, कमल लोचन प्रमाणिक तथा संदीप शंख शिक्षकों की क्षमता संवर्धन में मदद करेंगे। जिला शिक्षा विभाग का मानना है कि इस बहुकक्षीय प्रशिक्षण से न केवल शिक्षकों की कार्यक्षमता मजबूत होगी, बल्कि कक्षा 1 और 2 के बच्चों में भाषा एवं गणित की आधारभूत दक्षताओं के विकास को एक नई दिशा और गति मिलेगी। बहुभाषी शिक्षा के माध्यम से बच्चों के सीखने का शुरुआती अनुभव अधिक सहज, आत्मीय और प्रभावशाली बनेगा, जिससे सरकारी स्कूलों में ड्रॉपआउट दर को कम करने में भी काफी मदद मिलेगी।

Manoharpur : मनोहरपुर में करंट लगने से बैल की मौत, ग्रामीणों ने मुआवजा व सुरक्षा उपायों की उठाई मांग

मनीपुर गांव में मंदिर के समीप ट्रांसफार्मर के अर्थिंग तार की चपेट में आने से हुआ हादसा बारिश के मौसम

  • मनीपुर गांव में मंदिर के समीप ट्रांसफार्मर के अर्थिंग तार की चपेट में आने से हुआ हादसा
  • बारिश के मौसम में बिजली विभाग से सुरक्षा सुदृढ़ करने की अपील

जेबी लाइव, रिपोर्टर

मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड के पूर्वी पंचायत अंतर्गत मनीपुर गांव में गुरुवार शाम को करंट लगने से एक बैल की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनीपुर निवासी पशुपालक सुगड़ जोजो का बैल गांव के मंदिर के समीप स्थित बिजली ट्रांसफार्मर के पास घास चर रहा था। इसी दौरान लगातार हो रही बारिश के कारण ट्रांसफार्मर के अर्थिंग तार में अचानक करंट प्रवाहित होने लगा। जैसे ही बैल उस अर्थिंग तार के संपर्क में आया, उसे बिजली का जोरदार झटका लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से पीड़ित पशुपालक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : मलेरिया और डायरिया से बचाव के लिए चाईबासा में जागरूकता रथ रवाना, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

ग्रामीणों ने पीड़ित पशुपालक के लिए की उचित मुआवजे की मांग

इस हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले की त्वरित जांच करने और पीड़ित पशुपालक को नियमानुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने बिजली विभाग से अपील की है कि बारिश के मौसम को देखते हुए सभी ट्रांसफार्मर और अर्थिंग तारों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को तुरंत सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर भी विशेष जोर दिया है।

Chaibasa : मलेरिया और डायरिया से बचाव के लिए चाईबासा में जागरूकता रथ रवाना, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

जिला समाहरणालय परिसर से डीसी, डीडीसी और सिविल सर्जन ने संयुक्त रूप से किया रवाना ग्रामीण क्षेत्रों में घूमकर लोगों

  • जिला समाहरणालय परिसर से डीसी, डीडीसी और सिविल सर्जन ने संयुक्त रूप से किया रवाना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में घूमकर लोगों को मौसमी बीमारियों के प्रति सजग करेगा वाहन
  • जनस्वास्थ्य की रक्षा और मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण का लिया संकल्प

जेबी लाइव, रिपोर्टर

चाईबासा : मलेरिया एवं डायरिया जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला समाहरणालय परिसर से एक विशेष जनजागरूकता प्रचार रथ को रवाना किया गया। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार तथा सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी ने संयुक्त रूप से इस रथ को हरी झंडी दिखाई। यह प्रचार रथ जिले के विभिन्न सुदूर प्रखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करेगा। इसके माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षित पेयजल के उपयोग, बीमारी के लक्षण दिखने पर समय पर जांच कराने एवं त्वरित उपचार प्राप्त करने जैसे आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा ताकि जनसहभागिता से बीमारियों की रोकथाम हो सके।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : चाईबासा में 12 जुलाई को आयोजित होगा राज्य स्तरीय कराटे ट्रेनिंग कैंप और ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा

जागरूकता अभियान के तहत अधिकारियों ने हस्ताक्षर अभियान में लिया हिस्सा

इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना और क्षेत्र में फैलने वाली मौसमी बीमारियों के प्रकोप को कम करना है। रथ रवानगी के इस अवसर पर समाहरणालय में उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों और अन्य गणमान्य लोगों ने मलेरिया एवं डायरिया नियंत्रण को लेकर आयोजित एक विशेष हस्ताक्षर अभियान में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। हस्ताक्षर करने के साथ ही सभी ने सामूहिक रूप से जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी पहुंचाने का दृढ़ संकल्प लिया।

You cannot copy content of this page

Scroll to Top