Share

Jhargram : राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ी निगरानी, बेलतला में नए ट्रैफिक पुलिस चौकी का उद्घाटन

  • आधुनिक तकनीक से होगी हाईवे ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा की निगरानी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

झाड़ग्राम : राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से झाड़ग्राम जिला पुलिस ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी कड़ी में सोमवार को झाड़ग्राम के बेलतला क्षेत्र में ‘लोधाशुली हाईवे सब ट्रैफिक गार्ड स्टेशन’ के अंतर्गत नए ट्रैफिक पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया। Jhargram District Police और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के संयुक्त प्रयास से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 49 के किनारे बने इस नए चौकी का उद्घाटन जिला पुलिस अधीक्षक Manav Singla ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) गोलाम सरवर, राजेश महतो सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य हाईवे पर सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित करना है।

इसे भी पढ़ें : Gua : सेल गुवा अस्पताल का घेराव, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग तेज

झारखंड सीमा तक ट्रैफिक गतिविधियों पर रहेगी नजर

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नए ट्रैफिक चौकी के माध्यम से गुप्तमणि से चिचिड़ा होते हुए झारखंड सीमा तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा व्यवस्था की आधुनिक तकनीक से निगरानी की जाएगी। प्रशासन का दावा है कि इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए पौधारोपण भी किया गया। अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में यह नया ट्रैफिक पुलिस चौकी हाईवे सुरक्षा और यातायात नियंत्रण में अहम भूमिका निभाएगा। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे सड़क सुरक्षा की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।

Leave a Comment

Jamshedpur : इंस्टीट्यूट ऑफ इंजिनियर्स में मनाया गया इन्फॉर्मेशन सोसाइटी दिवस

डिजिटल तकनीक और संचार व्यवस्था के विकास पर हुई चर्चा जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर : The Institution of Engineers India

  • डिजिटल तकनीक और संचार व्यवस्था के विकास पर हुई चर्चा

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : The Institution of Engineers India के जमशेदपुर लोकल सेंटर परिसर में वर्ल्ड टेलीकम्युनिकेशन एंड इन्फॉर्मेशन सोसाइटी दिवस मनाया गया। वर्ष 1952 से अभियंताओं की प्रतिष्ठित पेशेवर संस्था के रूप में कार्यरत इस संस्थान में आयोजित कार्यक्रम की इस वर्ष की थीम “Digital Lifelines – Strengthening Resilience in a Connected World” रखी गई थी। कार्यक्रम का शुभारंभ टाटा स्टील के चीफ ऑफ मैन्युफैक्चरिंग – लॉन्ग प्रोडक्ट Vineet Kumar Shah के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने मुख्य अतिथि Manoj Kumar Jha समेत उपस्थित अभियंताओं और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में डिजिटल तकनीक, दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी के बदलते स्वरूप पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में ठेका कर्मियों को हटाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

दूरसंचार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव पर दिया जोर

अपने संबोधन में विनीत कुमार शाह ने लैंडलाइन से वायरलेस संचार तक की तकनीकी यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार के एकीकरण ने दुनिया को नई दिशा दी है। उन्होंने बताया कि इसी विकास के कारण वर्ष 2006 से वर्ल्ड टेलीकम्युनिकेशन एंड इन्फॉर्मेशन सोसाइटी डे मनाया जा रहा है। उन्होंने संचार तकनीक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के बढ़ते प्रभाव और विभिन्न क्षेत्रों में इसके उपयोगी समाधान प्रस्तुत करने की क्षमता पर भी प्रकाश डाला। कोविड-19 काल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान प्रणाली ने समाज के हर वर्ग को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया और छोटे दुकानदार भी QR कोड आधारित भुगतान प्रणाली से जुड़ गए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में बच्चों को दी गई विधिक जानकारी

भविष्य की संचार तकनीकों और डेटा सुरक्षा पर हुई चर्चा

मुख्य अतिथि मनोज कुमार झा ने अपने वक्तव्य में कहा कि संचार तकनीक ने तारयुक्त संचार से ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क और आधुनिक वायरलेस सिस्टम तक लंबी प्रगति की है। उन्होंने कहा कि आज बड़े पैमाने पर डेटा का आदान-प्रदान संभव हो पाया है और भविष्य में मानवों के अलावा निर्जीव वस्तुओं के साथ भी संवाद संभव हो सकेगा। उन्होंने औद्योगिक डेटा की सुरक्षा के लिए मिलिट्री-ग्रेड एन्क्रिप्शन सिस्टम तथा खदानों और दूरस्थ औद्योगिक स्थलों को जोड़ने वाली हाइब्रिड क्लाउड इंटीग्रेशन तकनीकों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में शहर के कई वरिष्ठ अभियंता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में जमशेदपुर लोकल सेंटर की मानद सचिव डॉ. सीरम माधुरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Jadugoda : तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में ठेका कर्मियों को हटाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

18 गांवों के ग्रामीणों ने यूसिल प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा जेबी लाइव, रिपोर्टर जादूगोड़ा : Uranium Corporation of India

  • 18 गांवों के ग्रामीणों ने यूसिल प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जादूगोड़ा : Uranium Corporation of India Limited की तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में 10 विस्थापित एवं प्रभावित ठेका कर्मियों को हटाए जाने के विरोध में सोमवार शाम 18 गांवों के ग्रामीणों ने तुरामडीह गांव में बैठक कर जोरदार प्रदर्शन किया। बैठक की अगुवाई झामुमो जिला मुख्य संयोजक Baghray Mardi, सामाजिक कार्यकर्ता सौमाय टुडू, छोटे सोरेन, झानू दिग्गी और मंगल सोरेन ने की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन विस्थापित परिवारों की लगातार अनदेखी कर रहा है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि जिन लोगों की जमीन पर परियोजना स्थापित की गई, उन्हीं विस्थापितों और प्रभावित मजदूरों को नौकरी से हटाया जा रहा है। इसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में बच्चों को दी गई विधिक जानकारी

दो दिनों में कार्रवाई नहीं हुई तो माइंस गेट जाम करने की चेतावनी

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने यूसिल प्रबंधन को दो दिनों के भीतर हटाए गए विस्थापित ठेका कर्मियों को वापस काम पर रखने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो माइंस गेट जाम कर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीण झानू दिग्गी ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन दलालों के माध्यम से बाहरी लोगों को अकुशल कार्यों में नियोजन दे रहा है, जबकि स्थानीय विस्थापितों को रोजगार से वंचित किया जा रहा है। वहीं ग्रामीण झांनू देवी ने कहा कि केरूआ, डुगरी पुड़ीहासा, बयांगबिल, तुरामडीह, नंदूप और तालसा सहित कई गांवों की जमीन परियोजना के लिए दी गई थी, लेकिन अब उन्हीं गांवों के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। ग्रामीणों ने नियोजन के नाम पर अवैध वसूली का भी आरोप लगाया और कंपनी प्रबंधन से पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की मांग की।

Jamshedpur : नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में बच्चों को दी गई विधिक जानकारी

डालसा की ओर से स्कूली छात्रों के बीच चलाया गया जागरूकता अभियान जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर : District Legal Services

  • डालसा की ओर से स्कूली छात्रों के बीच चलाया गया जागरूकता अभियान

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : District Legal Services Authority Jamshedpur द्वारा नालसा एवं झालसा के निर्देश पर गोलमुरी स्थित Netaji Subhash Chandra Bose Residential School में स्कूली बच्चों के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डालसा पीएलवी सदस्यों ने बच्चों को उनके मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही गुड टच और बैड टच, बाल विवाह, बाल श्रम, पोक्सो एक्ट, डायन प्रथा, मानव तस्करी तथा नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। पीएलवी सदस्यों ने बच्चों को बताया कि कानून की जानकारी उन्हें अपने अधिकारों की रक्षा करने और समाज में जागरूक नागरिक बनने में मदद करती है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोना देवी विश्वविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण अभियान, लगाए गए फलदार पौधे

साकची बाजार में न्याय रथ के माध्यम से चलाया गया जागरुकता अभियान

विद्यालय में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद डालसा की टीम ने न्याय रथ के माध्यम से साकची बाजार क्षेत्र में भी विधिक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान आम लोगों को विभिन्न कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अभियान में शामिल पीएलवी दिलीप जायसवाल, नागेंद्र कुमार, आशीष प्रजापति, सुनीता झा, सुनीता कुमारी, रीना तिवारी, परशीश मरांडी, जोबा रानी बास्के और दीपक समेत अन्य सदस्यों ने लोगों को कानूनी सहायता सेवाओं के बारे में जागरूक किया। टीम ने कहा कि समाज के हर वर्ग तक विधिक जानकारी पहुंचाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

Jamshedpur : सोना देवी विश्वविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण अभियान, लगाए गए फलदार पौधे

कुलपति ने विद्यार्थियों से पौधारोपण और संरक्षण का किया आह्वान जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर : Sona Devi University में विश्व

  • कुलपति ने विद्यार्थियों से पौधारोपण और संरक्षण का किया आह्वान

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : Sona Devi University में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति Braj Mohan Pat Pingua ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा को कम से कम एक फलदार पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। कुलपति ने प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह बंद करने और ऊर्जा संरक्षण की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य करने की भी अपील की।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ी निगरानी, बेलतला में नए ट्रैफिक पुलिस चौकी का उद्घाटन

15 से 23 मई तक चल रहा है पर्यावरण जागरूकता अभियान

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के निर्देश के आलोक में 15 से 23 मई तक प्रतिदिन अलग-अलग विषयों पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह अभियान 15 मई से 5 जून तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी पूर्व-अभियान का हिस्सा है। अधिकारियों के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम “जलवायु परिवर्तन” रखी गई है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देना और समाज में ग्रह-हितैषी कार्यों को प्रोत्साहित करना है। विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें : Gua : सेल गुवा अस्पताल का घेराव, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग तेज

विश्वविद्यालय परिसर में लगाए गए आम, लीची और जामुन के पौधे

कार्यक्रम के दौरान कुलाधिपति Prabhakar Singh के नेतृत्व में विभिन्न फैकल्टी सदस्यों और छात्र-छात्राओं ने परिसर में दर्जनों फलदार पौधे लगाए। इनमें आम, लीची, अमरूद, केला, जामुन और शहतूत जैसे पौधे शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि परिसर में वर्षा जल संरक्षण के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। आने वाले दिनों में ऊर्जा संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और ई-अपशिष्ट में कमी लाने पर विशेष रूप से कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और शिक्षक उपस्थित रहे।

Gua : सेल गुवा अस्पताल का घेराव, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग तेज

मरीजों के साथ दुर्व्यवहार और बदहाल व्यवस्था पर भड़के मजदूर जेबी लाइव, रिपोर्टर गुवा : गुवा स्थित Steel Authority of

  • मरीजों के साथ दुर्व्यवहार और बदहाल व्यवस्था पर भड़के मजदूर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा स्थित Steel Authority of India Limited के सेल अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ सोमवार शाम झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन के बैनर तले सैकड़ों ठेका मजदूरों और सेल कर्मियों ने शाम करीब पांच बजे अस्पताल परिसर का घेराव कर नारेबाजी की। लगभग एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे के नेतृत्व में प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में अस्पताल की गिरती व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा गया कि इसका सीधा असर सेल कर्मियों, स्थानीय निवासियों और आसपास के ग्रामीणों पर पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अस्पताल कर्मियों का व्यवहार मरीजों और उनके परिजनों के प्रति ठीक नहीं है, जिससे लोगों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : ईचागढ़ और सरायकेला प्रखंड में योजनाओं का औचक निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश

दवाइयों, साफ-सफाई और प्रसूति सुविधा की उठी मांग

संघ ने अस्पताल की कई बुनियादी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में दवाइयों की नियमित उपलब्धता, वार्ड, स्नानघर और शौचालयों की साफ-सफाई, नई एक्स-रे मशीन की व्यवस्था तथा मरीजों के लिए भोजन और नाश्ते की बेहतर सुविधा की मांग की गई। इसके अलावा रविवार को लैब सेवा शुरू रखने, सभी मरीजों के लिए सलाइन उपलब्ध कराने तथा गर्भवती महिलाओं के लिए बेहतर प्रसूति सुविधा और अल्ट्रासोनोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई। यूनियन ने कहा कि राउरकेला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में रेफर मरीजों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसे तत्काल दूर किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने ठेका कर्मियों के इलाज और दवा बिल भुगतान में हो रही देरी पर भी नाराजगी जताई।

इसे भी पढ़ें : Saraikela : आंधी-तूफान से जामडीह-गुंडा बिहार सड़क ठप, बिजली पोल और पेड़ गिरने से बढ़ी परेशानी

आंदोलन तेज करने की चेतावनी, उत्पादन ठप करने की बात कही

संघ ने अस्पताल परिसर में गंदगी और मच्छरों की समस्या को भी गंभीर बताते हुए प्रबंधन से जल्द सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि स्वास्थ्य सेवाओं में जल्द सुधार नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। इसमें गुवा आयरन माइंस का उत्पादन और डिस्पैच ठप करने जैसे कड़े कदम भी शामिल हो सकते हैं। संघ ने कहा कि ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। ज्ञापन की प्रतिलिपि संबंधित उच्च अधिकारियों और गुवा थाना प्रभारी को भी भेजी गई है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में मजदूर और कर्मचारी मौजूद रहे।

Seraikela : ईचागढ़ और सरायकेला प्रखंड में योजनाओं का औचक निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश

विद्यालय, आंगनबाड़ी और आवास योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा जेबी लाइव, रिपोर्टर सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ एवं

  • विद्यालय, आंगनबाड़ी और आवास योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

जेबी लाइव, रिपोर्टर

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ एवं सरायकेला प्रखंड क्षेत्रों में सोमवार को वरीय पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं एवं संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया। ईचागढ़ प्रखंड के वरीय पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी Girija Shankar Mahato तथा सरायकेला प्रखंड की वरीय पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता Nivedita Niyati ने संबंधित पंचायतों का भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा, 15वें वित्त आयोग एवं अबुआ आवास योजना समेत कई योजनाओं की प्रगति जांची गई। अधिकारियों ने लाभुकों को मिल रही सुविधाओं, योजनाओं की गुणवत्ता और कार्यों की गति पर संबंधित कर्मियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें : Saraikela : आंधी-तूफान से जामडीह-गुंडा बिहार सड़क ठप, बिजली पोल और पेड़ गिरने से बढ़ी परेशानी

ईचागढ़ में शिक्षा और मनरेगा कार्यों पर विशेष जोर

जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो ने ईचागढ़ प्रखंड के तिरुलडीह एवं सिल्ली पंचायत का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिरुलडीह पहुंचकर मध्याह्न भोजन, बच्चों की उपस्थिति एवं नामांकन पंजी की जांच की। शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा मनरेगा अंतर्गत संचालित तालाब जीर्णोद्धार योजना का भी निरीक्षण किया गया, जहां मजदूरों को समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। आवास योजनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित आवासों को 15 दिनों के भीतर पूर्ण करने का निर्देश अधिकारियों और कर्मियों को दिया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : ग्राम प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों का उग्र विरोध, हटाने की उठी मांग

सरायकेला में आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य सेवाओं की हुई जांच

भूमि सुधार उपसमाहर्ता निवेदिता नियति ने सरायकेला प्रखंड के गम्हरिया एवं कोलाबीरा पंचायत में विभिन्न योजनाओं और संस्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र कोलाबीरा में पोषाहार वितरण, बच्चों की उपस्थिति एवं वजन मापने की मशीन की जांच की। स्वास्थ्य उपकेंद्र में दवाओं की उपलब्धता, एएनएम की उपस्थिति तथा स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। इसके साथ ही अबुआ आवास योजना के लाभुकों से मुलाकात कर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने बीडीओ और संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा करने, मनरेगा में मानव दिवस सृजन बढ़ाने और जियो टैगिंग व किस्त भुगतान में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top