- राशन दुकान में छिपाकर रखे गए 256 पैकेट डोडा चूरा बरामद
- आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : गोलमुरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 88 किलो डोडा चूरा के साथ एक अधेड़ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिन्दू बस्ती लाइन नंबर 2 निवासी बलराम महतो (56) के रूप में हुई है। सिटी डीएसपी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि 10 फरवरी को दोपहर 12:40 बजे बलराम महतो की राशन दुकान में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान दुकान के अंदर प्लास्टिक के बोरों में छिपाकर रखे गए 256 पैकेट डोडा चूरा बरामद किए गए।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : लोकल वाहन चालकों की हड़ताल से पहले यूनियन अध्यक्ष पर फिर हमला, देखें वीडियो
गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी
छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद दुकानदार बलराम महतो को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। बरामद डोडा की कुल मात्रा 88 किलो बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।























