- सिल्वर सिटी मॉल में दिनदहाड़े फायरिंग, जिम से निकलते वक्त हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात में जमशेदपुर निवासी विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शहर के व्यस्त इलाके स्थित सिल्वर सिटी मॉल में सुबह करीब 10 बजे हुई। जानकारी के अनुसार विक्रम शर्मा मॉल में स्थित जिम से बाहर निकल रहा था, तभी सीढ़ियों के पास पहले से घात लगाए दो हमलावर पैदल पहुंचे और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीन गोलियां लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद मॉल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची के जंक्शन रेस्टोरेंट में लगी आग, बड़ा हादसा टला
माफिया कनेक्शन की चर्चा, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
बताया जा रहा है कि विक्रम शर्मा का नाम दुमका जेल में बंद माफिया डॉन अखिलेश सिंह से जुड़ा रहा है और उसे उसका करीबी माना जाता था। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।























