- सात सूत्री मांगों को लेकर रसोईयों का जोरदार प्रदर्शन, सरकार से समाधान की मांग
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : रसोईया संघ पोटका प्रदेश कमेटी के आह्वान पर रसोईया संघ पोटका कमेटी अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के 16वें दिन भी सक्रिय रहा। इस दौरान प्रखंड परिसर स्थित शिक्षा विभाग कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में रसोईयों ने जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रसोईयों ने न्यूनतम मजदूरी लागू करने, स्थायीकरण, मेडिकल सुरक्षा की व्यवस्था, साल में दो बार साड़ी देने समेत अन्य मांगों पर जोर दिया। रसोईयों का कहना है कि वर्षों से बच्चों के लिए भोजन बनाकर सेवा देने के बावजूद उन्हें उचित मानदेय और सामाजिक सुरक्षा नहीं मिल रही।
इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा सेल खदान में डोजर में आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
रसोईयों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, सरकार पर दबाव बढ़ा
प्रखंड अध्यक्ष नागी मुर्मू, सचिव Aarti Bhakat और शकुंतला दास ने बताया कि वे लोग पिछले 16 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन लगातार जारी रहेगा। हड़ताल के कारण विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। रसोईयों ने सरकार से जल्द से जल्द उनकी मांगों पर विचार कर समाधान निकालने की अपील की।






















