- शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर पानी टैंकर से काबू, बड़ी दुर्घटना टली
- प्रबंधन ने सुरक्षा जांच की बात कही, हादसे में कोई जनहानि नहीं
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : गुवा कोल माइन क्षेत्र में ओटी हिल 14 नंबर के नीचे शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे डोजर में अचानक आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे खदान में अफरा-तफरी मच गई। डोजर चला रहे ठेका मजदूर चालक ने तुरंत स्थिति को भांपकर जलते डोजर से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के तुरंत बाद सेल कर्मियों ने प्रबंधन को सूचना दी। पानी टैंकर की मदद से आग पर जल्द काबू पा लिया गया और बड़ी दुर्घटना टल गई। हालांकि डोजर को कुछ नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में चाकूबाजी का आरोपी गिरफ्तार, चाकू भी बरामद
चालक की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना, खदान में सुरक्षा जांच तेज
घटना के दौरान खदान क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। गुवा सेल प्रबंधन ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाएगा। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। कर्मचारियों और मजदूरों ने चालक की बहादुरी की सराहना की और समय रहते आग पर काबू पाने के लिए प्रबंधन की टीम की भी प्रशंसा की।






















