वर्षों से लंबित निर्माण कार्य से ग्रामीण परेशान, हादसों का बढ़ता खतरा जेबी लाइव, रिपोर्टर पोटका : पोटका प्रखंड, जो
वर्षों से लंबित निर्माण कार्य से ग्रामीण परेशान, हादसों का बढ़ता खतरा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : पोटका प्रखंड, जो धीरे-धीरे एक उभरते हुए एजुकेशन हब के रूप में पहचान बना रहा है, आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। निजी शिक्षण संस्थानों की संख्या में वृद्धि के बावजूद यहां की सड़क व्यवस्था बदहाल स्थिति में है। खासकर तेतला पंचायत से बड़ा बंधवा को जोड़ने वाली सड़क वर्षों से अधूरी पड़ी है। स्थानीय ग्रामीण अनिल सरदार ने प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस सड़क का निर्माण लंबे समय से लंबित है, जो क्षेत्र के विकास में बड़ी बाधा बन रहा है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में वाहन चोरी का बड़ा खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
सड़क अधूरी, विकास अधर में
ग्रामीणों के अनुसार, इस सड़क के निर्माण के लिए कई बार हस्ताक्षरयुक्त आवेदन उपायुक्त को सौंपा जा चुका है और स्थानीय विधायक की अनुशंसा भी मिल चुकी है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। हालांकि इस मार्ग पर कई गांवों को जोड़ने के लिए पुलिया का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन सड़क के अभाव में उसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस मार्ग पर एक स्कूल भी स्थित है, जहां रोजाना सैकड़ों छात्र-छात्राएं और ग्रामीण आवागमन करते हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस ने गांजा तस्कर को 3 किलो 71 ग्राम के साथ किया गिरफ्तार
पुल बना, सड़क गायब, बारिश में बढ़ी मुश्किलें
बारिश के दिनों में इस सड़क की स्थिति और भयावह हो जाती है। जलजमाव और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। स्कूल बस, डंपर और अन्य भारी वाहन इसी रास्ते से गुजरते हैं, जिससे सड़क और खराब हो जाती है। ग्रामीण और स्कूल प्रबंधन मिलकर अस्थायी रूप से पत्थर और मिट्टी डालकर रास्ता सुधारने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह समाधान टिकाऊ नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।