Share

Baharagoda : बहरागोड़ा सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, इकलौते बेटे के जाने से परिवार उजड़ा

  • कटक में इलाज के दौरान तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम और चीख-पुकार

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ‘बाला एंड संस’ कंपनी के समीप 7 अप्रैल को हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक ने कटक मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, युवक अपने साथी तारक मुंडा के साथ बहरागोड़ा बाजार गया था और लौटते समय पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पहले बारीपदा और फिर कटक रेफर किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : जंगलमहल में चुनावी हलचल तेज, 11 अप्रैल को ममता बनर्जी की सभा

तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी, गांव में पसरा मातम

इस दर्दनाक घटना ने मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। बताया जाता है कि युवक अपने पिता का इकलौता बेटा था और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। सबसे मार्मिक पहलू यह है कि मृतक का एक माह का मासूम बेटा है, जो अभी अपने पिता को पहचान भी नहीं पाया था। परिवार के सामने अब आर्थिक और भावनात्मक संकट खड़ा हो गया है, जिससे पूरा गांव भी स्तब्ध है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : खंडामौदा में ‘मां माटखाल बूढ़ी’ की पूजा धूमधाम से संपन्न, उमड़ा जनसैलाब

इकलौते बेटे के जाने से टूटा परिवार

बुधवार को जैसे ही युवक का शव गांव पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। हर आंख नम थी और माहौल गमगीन हो गया। सबसे हृदयविदारक दृश्य तब सामने आया जब वृद्ध पिता अपने बेटे के पार्थिव शरीर को टकटकी लगाकर देखते रहे। उनकी खामोशी और पथराई आंखें वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर गईं। गांव के लोग परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं, लेकिन इस अपूरणीय क्षति को भर पाना संभव नहीं है।

Leave a Comment

Jadugoda : जादूगोड़ा में साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु

आठवें स्थापना दिवस पर निकली शोभायात्रा, बाबा की पालकी खींचने की विशेष मान्यता जेबी लाइव, रिपोर्टर जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में

  • आठवें स्थापना दिवस पर निकली शोभायात्रा, बाबा की पालकी खींचने की विशेष मान्यता

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में बुधवार संध्या साईं बाबा की भव्य पालकी शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। साईं बाबा की इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिला। पालकी यात्रा धर्मडीह से शुरू होकर जादूगोड़ा मोड़ चौक और यूसीआईएल कॉलोनी तक पहुंची। इस दौरान आगे-आगे साईं बाबा की पालकी और पीछे-पीछे भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालु झूमते नजर आए।

इसे भी पढ़ें : Potka : अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन, चेक पोस्ट की उठी मांग

भक्ति में डूबा जादूगोड़ा, पालकी खींचने की खास मान्यता

श्रद्धालु कुश मुखी ने बताया कि जादूगोड़ा में साईं बाबा का आठवां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु बाबा की पालकी खींचता है या उसमें शामिल होता है, उसकी मुरादें पूरी होती हैं। इस आयोजन को सफल बनाने में श्री प्रजापति, हरि गोविंद भक्त, समीर दास, सुशील अग्रवाल, प्रदीप साहू सहित कई लोगों का योगदान रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने भी भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Potka : अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन, चेक पोस्ट की उठी मांग

पोटका में ओड़िशा से बिना चालान बालू लाने का आरोप, प्रशासन से सख्ती की मांग जेबी लाइव, रिपोर्टर पोटका :

  • पोटका में ओड़िशा से बिना चालान बालू लाने का आरोप, प्रशासन से सख्ती की मांग

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : पोटका क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के नाम मांग पत्र सौंपने के बाद हाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया। इस दौरान जिला सचिव जयराम हांसदा, वरिष्ठ नेता सुबोध सरदार और प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी ने आरोप लगाया कि ओड़िशा से बिना चालान बड़े पैमाने पर बालू का अवैध परिवहन किया जा रहा है। इस अवैध कारोबार के कारण स्थानीय क्षेत्रों में बालू की किल्लत हो गई है और आम लोगों को ऊंचे दाम चुकाने पड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, इकलौते बेटे के जाने से परिवार उजड़ा

बालू माफियाओं पर कांग्रेस का वार, चेक पोस्ट की मांग तेज

कांग्रेस नेताओं ने रसूनचोपा के ग्रामीणों की सराहना करते हुए कहा कि अब लोग भी इस अवैध धंधे के खिलाफ जागरूक होकर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि लाइलम घाटी और तिरिंग घाटी के पास चेक पोस्ट स्थापित किए जाएं, ताकि अवैध परिवहन पर रोक लगाई जा सके। साथ ही रात के समय बड़े पैमाने पर बालू ढोने वाले माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की भी मांग की गई। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।

Jhargram : जंगलमहल में चुनावी हलचल तेज, 11 अप्रैल को ममता बनर्जी की सभा

झाड़ग्राम के जामदा मैदान में जनसभा की तैयारी तेज, नेताओं ने किया निरीक्षण जेबी लाइव, रिपोर्टर झारग्राम : विधानसभा चुनाव

  • झाड़ग्राम के जामदा मैदान में जनसभा की तैयारी तेज, नेताओं ने किया निरीक्षण

जेबी लाइव, रिपोर्टर

झारग्राम : विधानसभा चुनाव से पहले जंगलमहल में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। ममता बनर्जी 11 अप्रैल को झाड़ग्राम के जामदा सर्कस मैदान में एक बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। इसको लेकर तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और सभा को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : खंडामौदा में ‘मां माटखाल बूढ़ी’ की पूजा धूमधाम से संपन्न, उमड़ा जनसैलाब

चुनावी रण में उतरीं दीदी, तैयारियों में जुटी तृणमूल

सभा की तैयारियों के तहत जिला तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष दुलाल मुर्मू, चिन्मयी मारांडी और प्रसून सरंगी सहित कई नेता मौजूद रहे। नेताओं ने दावा किया कि जंगलमहल की जनता का “दीदी” पर अटूट विश्वास है और इस बार सभी सीटों पर जीत दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनसभा में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।

Baharagoda : खंडामौदा में ‘मां माटखाल बूढ़ी’ की पूजा धूमधाम से संपन्न, उमड़ा जनसैलाब

विधायक समीर मोहंती ने टेका मत्था, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना जेबी लाइव, रिपोर्टर बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा

  • विधायक समीर मोहंती ने टेका मत्था, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा गांव स्थित ग्राम देवी मां माटखाल बूढ़ी थान में बुधवार को वार्षिक पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में भक्ति, आस्था और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही पूजा स्थल पर पहुंचने लगे और माता के दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। इस धार्मिक आयोजन में ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी लोग शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका में एजुकेशन हब की रफ्तार पर ब्रेक, तेतला–बड़ा बंधवा सड़क अधूरी

उमड़ा आस्था का सैलाब, भंडारे में दिखी सामाजिक समरसता

इस विशेष अवसर पर बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती भी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने मां के दरबार में मत्था टेककर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा का शुभारंभ पुजारी कराली किंकर त्रिपाठी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया, जिसमें हवन और विशेष पाठ का आयोजन हुआ। शंखध्वनि और धूप-धुएं से पूरा थान परिसर गूंज उठा, जिससे श्रद्धालु आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गए।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : जादूगोड़ा में गंदगी का अंबार, टेंडर में देरी से बढ़ी परेशानी

जनप्रतिनिधियों ने लिया आशीर्वाद

मुख्य पुजारी एकादशी पाइकिरा ने बताया कि इस पूजा का विशेष ऐतिहासिक महत्व है। परंपरा के अनुसार, शीतला पूजा के समापन के एक दिन बाद मां माटखाल बूढ़ी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि माता की कृपा से गांव प्राकृतिक आपदाओं और बीमारियों से सुरक्षित रहता है। पूजा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का भी माध्यम है।

Jadugoda : जादूगोड़ा में गंदगी का अंबार, टेंडर में देरी से बढ़ी परेशानी

यूसीआईएल की सुस्ती से मुख्य सड़क किनारे फैली बदबू, लोग परेशान जेबी लाइव, रिपोर्टर जादूगोड़ा : जादूगोड़ा क्षेत्र में यूसीआईएल

  • यूसीआईएल की सुस्ती से मुख्य सड़क किनारे फैली बदबू, लोग परेशान

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा क्षेत्र में यूसीआईएल की टेंडर प्रक्रिया में लेट-लतीफी के कारण मुख्य सड़क किनारे गंदगी का अंबार लग गया है, जिससे आम लोगों और स्थानीय व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर डब्ल्यूटीपी के सामने बने डस्टबिन की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, जहां कचरा भरकर बाहर तक फैल गया है। मोड़ चौक के आसपास स्थित होटल, सब्जी विक्रेता और मुर्गा विक्रेता अपना कचरा इसी डस्टबिन में डालते हैं, लेकिन नियमित सफाई नहीं होने से हालात बदतर हो गए हैं। सड़क से गुजरने वाले लोग बदबू से बचने के लिए नाक सिकोड़ने या मास्क पहनने को मजबूर हैं।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका में एजुकेशन हब की रफ्तार पर ब्रेक, तेतला–बड़ा बंधवा सड़क अधूरी

डस्टबिन बना मुसीबत का कारण, सफाई के इंतजार में जादूगोड़ा

जानकारों के मुताबिक, यूसीआईएल के अधिकारी आसपास के गैर कंपनी क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था सीएसआर फंड के जरिए कराने की योजना बना रहे हैं। बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद भी अन्य प्रक्रियाओं में देरी के कारण सफाई कार्य शुरू नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि अगले एक सप्ताह के भीतर जॉब ऑर्डर संवेदक को सौंप दिया जाएगा, जिससे सफाई कार्य में तेजी आएगी और गंदगी से फैलने वाली बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकेगा। फिलहाल लोगों को उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही सक्रिय होकर इस समस्या का समाधान करेगी।

Potka : पोटका में एजुकेशन हब की रफ्तार पर ब्रेक, तेतला–बड़ा बंधवा सड़क अधूरी

वर्षों से लंबित निर्माण कार्य से ग्रामीण परेशान, हादसों का बढ़ता खतरा जेबी लाइव, रिपोर्टर पोटका : पोटका प्रखंड, जो

  • वर्षों से लंबित निर्माण कार्य से ग्रामीण परेशान, हादसों का बढ़ता खतरा

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : पोटका प्रखंड, जो धीरे-धीरे एक उभरते हुए एजुकेशन हब के रूप में पहचान बना रहा है, आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। निजी शिक्षण संस्थानों की संख्या में वृद्धि के बावजूद यहां की सड़क व्यवस्था बदहाल स्थिति में है। खासकर तेतला पंचायत से बड़ा बंधवा को जोड़ने वाली सड़क वर्षों से अधूरी पड़ी है। स्थानीय ग्रामीण अनिल सरदार ने प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस सड़क का निर्माण लंबे समय से लंबित है, जो क्षेत्र के विकास में बड़ी बाधा बन रहा है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में वाहन चोरी का बड़ा खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

सड़क अधूरी, विकास अधर में

ग्रामीणों के अनुसार, इस सड़क के निर्माण के लिए कई बार हस्ताक्षरयुक्त आवेदन उपायुक्त को सौंपा जा चुका है और स्थानीय विधायक की अनुशंसा भी मिल चुकी है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। हालांकि इस मार्ग पर कई गांवों को जोड़ने के लिए पुलिया का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन सड़क के अभाव में उसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस मार्ग पर एक स्कूल भी स्थित है, जहां रोजाना सैकड़ों छात्र-छात्राएं और ग्रामीण आवागमन करते हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस ने गांजा तस्कर को 3 किलो 71 ग्राम के साथ किया गिरफ्तार

पुल बना, सड़क गायब, बारिश में बढ़ी मुश्किलें

बारिश के दिनों में इस सड़क की स्थिति और भयावह हो जाती है। जलजमाव और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। स्कूल बस, डंपर और अन्य भारी वाहन इसी रास्ते से गुजरते हैं, जिससे सड़क और खराब हो जाती है। ग्रामीण और स्कूल प्रबंधन मिलकर अस्थायी रूप से पत्थर और मिट्टी डालकर रास्ता सुधारने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह समाधान टिकाऊ नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top