- आठवें स्थापना दिवस पर निकली शोभायात्रा, बाबा की पालकी खींचने की विशेष मान्यता
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में बुधवार संध्या साईं बाबा की भव्य पालकी शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। साईं बाबा की इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिला। पालकी यात्रा धर्मडीह से शुरू होकर जादूगोड़ा मोड़ चौक और यूसीआईएल कॉलोनी तक पहुंची। इस दौरान आगे-आगे साईं बाबा की पालकी और पीछे-पीछे भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालु झूमते नजर आए।
इसे भी पढ़ें : Potka : अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन, चेक पोस्ट की उठी मांग
भक्ति में डूबा जादूगोड़ा, पालकी खींचने की खास मान्यता
श्रद्धालु कुश मुखी ने बताया कि जादूगोड़ा में साईं बाबा का आठवां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु बाबा की पालकी खींचता है या उसमें शामिल होता है, उसकी मुरादें पूरी होती हैं। इस आयोजन को सफल बनाने में श्री प्रजापति, हरि गोविंद भक्त, समीर दास, सुशील अग्रवाल, प्रदीप साहू सहित कई लोगों का योगदान रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने भी भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।






















