- नालसा के निर्देश पर कैदियों को अधिकार और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित घाघीडीह केंद्रीय कारा में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर बंदियों के बीच कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी, चीफ एलएडीसी विदेश सिंहा, सहायक एलएडीसी राजेश श्रीवास्तव और जेलर बबलू गोप मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शिविर के दौरान बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के साथ-साथ उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें बताया गया कि वे आवेदन पत्र के माध्यम से विधिक सहायता के लिए प्रार्थना पत्र भेज सकते हैं, विशेषकर वे बंदी जिनके पास कोई परिजन या सहारा नहीं है।
इसे भी पढ़ें : Jadugoda : जादूगोड़ा में साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु
नालसा गाइडलाइन पर हुआ आयोजन, बंदियों को मिली कानूनी जानकारी
शिविर में बंदियों के स्वास्थ्य की स्थिति पर भी चर्चा की गई और उनकी नियमित जांच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। प्राधिकार के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि यह आयोजन नालसा की गाइडलाइन के तहत किया गया है। इस दौरान बंदियों से उनके लंबित मुकदमों की जानकारी ली गई और उन्हें मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर का उद्देश्य बंदियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर न्याय तक उनकी पहुंच को आसान बनाना है।






















