जरूरतमंद परिवार की मदद कर पेश की संवेदनशीलता की मिसाल
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के जोड़सा पंचायत अंतर्गत खड़ियादी गांव में जनसेवा की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। झारखंड आंदोलनकारी मिलन सिंह की पोती सुनीता सिंह के विवाह में स्थानीय विधायक ने सहयोग प्रदान कर समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता को दर्शाया है। इस पहल से न केवल एक जरूरतमंद परिवार को सहारा मिला, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक सहयोग और मानवीय मूल्यों का संदेश भी फैला। ग्रामीणों ने विधायक के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि ही जनता के सच्चे हितैषी होते हैं, जो हर परिस्थिति में लोगों के साथ खड़े रहते हैं।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : आंधी-तूफान से गुल हुई बिजली, बहाली के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू
प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपी गई विवाह सामग्री
विधायक के निर्देश पर प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा मुर्मू के नेतृत्व में उनके आवास पहुंचकर विवाह के लिए आवश्यक सामग्री और सहयोग सौंपा गया। इस अवसर पर मुखिया मंगल सिंह, काजल डन, मंटू महतो, रागा गोप सहित परिवार के सदस्य और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया और कहा कि इस तरह की मदद से समाज में आपसी सहयोग और भाईचारा मजबूत होता है। कार्यक्रम सादगीपूर्ण माहौल में संपन्न होने जा रहा है, जो सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को और प्रगाढ़ करेगा।























