बेहतर रिजल्ट से उत्साहित छात्र-छात्राएं
नामांकन के लिए कॉलेज में उमड़ी भीड़
टॉपर्स ने बढ़ाया कॉलेज का गौरव
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के सुंदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हितकु (नरवा पहाड़) स्थित डिवाइन मिशन कॉलेज ने जैक बोर्ड 2026 की 11वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बेहतर परीक्षा परिणाम के साथ ही कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नामांकन को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में विद्यार्थी आईएससी, आईए और आईकॉम (I.Sc, I.A & I.COM) के लिए आवेदन फॉर्म खरीदने कॉलेज पहुंच रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, गांव-गांव पहुंचेगा न्याय रथ
इस वर्ष परीक्षा परिणाम में शिवानी हेंब्रम ने 70 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जिया दास 68 प्रतिशत के साथ दूसरे और शुभ्रा दत्ता 67 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। कॉलेज के प्राचार्य अमरेंद्र कुमार सिंह ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और इस सफलता का श्रेय शिक्षकों के अथक प्रयास और अभिभावकों के सहयोग को दिया। वहीं, डायरेक्टर डॉ. अशोक कुमार सिंह ने भी छात्रों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि डिवाइन मिशन कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रतिबद्ध है।























